💔 प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोरिया स्टीनम को दी भावुक श्रद्धांजलि। प्रियंका ने उन्हें याद करते हुए लिखा- “रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया।” 🙏 जानिए कौन थीं ग्लोरिया स्टीनम और क्यों दुनिया उन्हें महिला अधिकारों की मजबूत आवाज मानती थी।

प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर फेमिनिस्ट लीडर और एक्टिविस्ट ग्लोरिया स्टीनम के निधन पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ग्लोरिया का एक वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं के लिए उनके योगदान को याद किया और उन्हें रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद कहा.
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत को दी गई श्रद्धांजलि है, जिसने दुनियाभर में महिलाओं के अधिकार और बराबरी की आवाज को मजबूती दी. प्रियंका ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम के निधन पर उन्हें याद किया और उनके योगदान को सम्मान दिया……
प्रियंका ने शेयर किया ग्लोरिया का वीडियो……
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ग्लोरिया स्टीनम का एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में लिखा कि ग्लोरिया ने आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता रोशन किया. प्रियंका ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा. अभिनेत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है……
कौन थीं ग्लोरिया स्टीनम……?

ग्लोरिया स्टीनम अमेरिका की जानी-मानी फेमिनिस्ट लीडर, एक्टिविस्ट और लेखिका थीं. उन्होंने महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लंबे समय तक प्रमुखता से उठाया. 1960 के दशक के आखिर से ही वह अमेरिका में फेमिनिस्ट आंदोलन की प्रमुख आवाजों में शामिल रहीं. इसके बाद 1970 के दशक में उन्हें सेकंड-वेव फेमिनिज्म के महत्वपूर्ण नेताओं में गिना जाने लगा. उनकी आवाज ने महिलाओं की कई पीढ़ियों को अपने अधिकारों के लिए आगे आने और अपनी बात मजबूती से रखने के लिए प्रेरित किया…..
पत्रकारिता से शुरू हुआ था सफर…..
ग्लोरिया स्टीनम ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी. उन्होंने मीडिया के जरिए महिलाओं से जुड़े उन मुद्दों को सामने लाने की कोशिश की, जिन्हें उस दौर में मुख्यधारा में पर्याप्त जगह नहीं मिलती थी. पत्रकारिता से लेकर सामाजिक आंदोलन तक, उन्होंने महिलाओं की आवाज को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 92 साल की उम्र में ग्लोरिया स्टीनम का निधन हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने घर पर अपने करीबियों के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली……
प्रियंका खुद भी महिलाओं के मुद्दों पर मुखर रही हैं……
प्रियंका चोपड़ा का ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि देना इसलिए भी खास है क्योंकि प्रियंका खुद कई मौकों पर महिलाओं की बराबरी और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख चुकी हैं. ग्लोरिया के योगदान को याद करते हुए प्रियंका का संदेश एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक विचारों और प्रेरणा के पहुंचने की कहानी भी दिखाता है……
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में प्रियंका……
ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि देने के अलावा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं. प्रियंका ने हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे. इसके अलावा प्रियंका एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में भी नजर आएंगी. इस फिल्म के जरिए वह भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम मंदाकिनी बताया गया है. उनके साथ महेश बाबू रुद्र और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के किरदार में दिखाई देंगे. ‘वाराणसी’ को टाइम-ट्रैवल और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है और इसकी रिलीज 7 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है. प्रियंका का ग्लोरिया स्टीनम को दिया गया संदेश सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उन विचारों के प्रति सम्मान भी है, जिन्होंने महिलाओं की कई पीढ़ियों को अपनी आवाज उठाने की प्रेरणा दी……
