
शनिवार दोपहर चंडीगढ़ के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक सेक्टर11 में दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर के कैशियर की दो हमलावरो ने दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी| दुकान पर लगे cctv वीडियो में साफ़ दिख रहा है की कैसे तीन युवक मास्क पहन कर आते है| उनमे से एक युवक दुकान के बाहर रहकर नजर रखता हुआ दिख रहा है और वहीं दो युवक दुकान के अंदर जाते हैं और और अपनी बंदूके निकालते हैं और उनमे से एक ने मेडिकल कैशियर को गोली मार दी|
घटना को अंजाम देने के के बाद हमलावर अपने उस साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए,जो बाहर उनका इंतजार कर रहे था| यह हमला दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास हुआ था|हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीमें गठित की है और कई स्थानों पर छापेमारी भी की है| विशेष कार्यबल (एस टी एफ) भी मामले के संबंध में लगातार तलासी अभियान चला रहा है |
हमलावरों द्वारा केवल कैशियर को गोली मारना और अन्य लोगों को
नुकसान न पहुंचाना (unharmed) छोड़ देना, एक लक्षित हत्या की और इशारा करता है। हालांकि, अपराध का मकसद और हमलावरों” की पहचान अभी अज्ञात है।
सेक्टर11 के इस मुख्य बाजार क्षेत्र में कई दुकानें हैं। चंडीगढ़ के सैकड़ों निवासी प्रतिदिन इस बाजार में आते हैं, अपराध स्थल प्रसिद्ध पीजीआईएमईआर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित है |
दिनदहाड़े मेडिकल संचालक की गोली मारकर हत्या
