घर खरीदने का सपना हुआ आसान! 🏠 कई बैंक 7% से शुरू ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। जानें कौन से बैंक दे रहे हैं सस्ता कर्ज और लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान।

अगर आप अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं और होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो अगस्त 2026 में कई बैंकों की शुरुआती ब्याज दरें 7 फीसदी के आसपास हैं। हालांकि, अंतिम ब्याज दर ग्राहक की प्रोफाइल पर निर्भर करती है।
अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के बीच होम लोन की EMI कई लोगों के बजट पर असर डालती है। ऐसे में कम ब्याज दर वाला होम लोन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत हो सकता है। अगस्त 2026 में कई बैंक होम लोन पर 7 फीसदी के आसपास की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुछ सरकारी बैंक 7 फीसदी से होम लोन की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि, यह शुरुआती दर है और हर ग्राहक को इसी दर पर लोन मिलेगा, यह जरूरी नहीं है।
7 फीसदी से शुरू हो रहा होम लोन….
अगस्त 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Bank of Maharashtra और Central Bank of India में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर करीब 7 फीसदी बताई गई है। वहीं Bank of India की शुरुआती दर 7.10 फीसदी है। UCO Bank और Union Bank of India में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर करीब 7.15 फीसदी है। Canara Bank में 30 लाख रुपये तक के होम लोन की दर 7.25 फीसदी से शुरू होती है, जबकि 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर शुरुआती दर करीब 7.15 फीसदी बताई गई है। State Bank of India (SBI) में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.25 फीसदी है।
प्राइवेट बैंकों में कितनी है ब्याज दर….?
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में भी होम लोन पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें देखने को मिल रही हैं। South Indian Bank की शुरुआती दर करीब 7.25 फीसदी है। इसके अलावा Karnataka Bank में होम लोन की दर 7.48 फीसदी और ICICI Bank में 7.55 फीसदी से शुरू हो रही है। HDFC Bank की शुरुआती ब्याज दर करीब 7.75 फीसदी बताई गई है, जबकि Axis Bank में यह 8 फीसदी से शुरू होती है। RBL Bank की शुरुआती दर करीब 9 फीसदी है।
Housing Finance कंपनियों के ऑफर भी देखें….
होम लोन के लिए सिर्फ बैंकों के अलावा Housing Finance कंपनियां भी विकल्प देती हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक LIC Housing Finance की शुरुआती ब्याज दर 7.15 फीसदी है। वहीं Bajaj Housing Finance करीब 7.25 फीसदी और ICICI Home Finance 7.50 फीसदी से होम लोन ऑफर कर रहे हैं। PNB Housing Finance में 30 लाख रुपये तक के लोन की शुरुआती ब्याज दर करीब 7.75 फीसदी बताई गई है।
क्या हर ग्राहक को 7 फीसदी पर मिलेगा लोन….?
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि बैंक की विज्ञापित शुरुआती ब्याज दर को देखकर यह नहीं मान लेना चाहिए कि हर ग्राहक को उसी दर पर होम लोन मिल जाएगा। बैंक ब्याज दर तय करते समय ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, आय, नौकरी या बिजनेस प्रोफाइल, लोन की रकम, रीपेमेंट क्षमता और अन्य पात्रता मानदंड देख सकते हैं। मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल वाले ग्राहक को बेहतर दर मिलने की संभावना हो सकती है।
सिर्फ ब्याज दर नहीं, इन चार्ज पर भी दें ध्यान :-
होम लोन लेते समय सिर्फ कम ब्याज दर को देखकर फैसला करना सही नहीं है। बैंक और Housing Finance कंपनी की प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क, प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर से जुड़े नियम और कुल ब्याज भुगतान को भी देखना चाहिए। लंबी अवधि के होम लोन में ब्याज दर में मामूली अंतर भी कई सालों में बड़ी रकम का अंतर पैदा कर सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले कम से कम दो-तीन संस्थानों की ब्याज दर और कुल लागत की तुलना करना समझदारी है।
EMI पर कितना पड़ेगा असर….?
होम लोन की EMI मुख्य रूप से लोन की रकम, ब्याज दर और अवधि पर निर्भर करती है। ब्याज दर कम होने पर समान लोन अवधि में EMI कम हो सकती है या ग्राहक समान EMI में अधिक रकम का लोन ले सकता है। लोन लेने से पहले अपनी मासिक आय और मौजूदा खर्चों को ध्यान में रखते हुए ऐसी EMI चुननी चाहिए जिसे लंबे समय तक आसानी से चुकाया जा सके।
नोट : होम लोन की ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। ऊपर दी गई दरें उपलब्ध अगस्त 2026 के आंकड़ों पर आधारित शुरुआती दरें हैं। वास्तविक ऑफर बैंक की मौजूदा दर, ग्राहक की प्रोफाइल और लोन की शर्तों पर निर्भर करेगा।
