Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • “Mark Zuckerberg Property”: जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान कैसल…..
  • Business

“Mark Zuckerberg Property”: जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान कैसल…..

Mazid Qureshi August 21, 2026 1 minute read

अब किले के मालिक बने Meta CEO मार्क जुकरबर्ग! 🏰 उन्होंने पत्नी प्रिसिला चान के साथ आयरलैंड का करीब 200 साल पुराना स्ट्रैंकली कैसल खरीदा है। जानिए इस ऐतिहासिक महल की खासियत।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में एक ऐतिहासिक और बेहद आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने स्ट्रैंकली कैसल को खरीदा है। करीब 200 साल पुराने इस ऐतिहासिक कैसल की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

1827 में बनाया गया था स्ट्रैंकली कैसल…..

आयरलैंड के काउंटी वॉटरफोर्ड में मौजूद स्ट्रैंकली कैसल को साल 1827 में एक अंग्रेज राजनेता के लिए बनाया गया था। यह तीन मंजिला ऐतिहासिक इमारत है और इसे Gothic Revival शैली में तैयार किया गया था। इस कैसल की खासियत इसकी पुरानी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व है। पिछले करीब दो दशकों में इसके पुराने मालिकों ने प्रॉपर्टी के रखरखाव और बड़े स्तर पर मरम्मत का काम भी कराया था।

ऑफ-मार्केट डील के जरिए हुई खरीदारी…..

जुकरबर्ग ने यह कैसल सामान्य प्रॉपर्टी मार्केट के जरिए नहीं खरीदा। यह सौदा ऑफ-मार्केट डील के तौर पर हुआ, यानी प्रॉपर्टी को सार्वजनिक रूप से बिक्री के लिए लिस्ट किए बिना ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसी वजह से स्ट्रैंकली कैसल के लिए जुकरबर्ग ने कितनी रकम चुकाई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

परिवार के साथ आयरलैंड में बिताएंगे समय…..

जुकरबर्ग की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक, उनका परिवार इस ऐतिहासिक घर की देखभाल जारी रखने को लेकर उत्साहित है। परिवार आयरलैंड में समय बिताने के लिए भी इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करेगा। जुकरबर्ग और उनका परिवार अमेरिका में ही रहेगा। आयरलैंड स्थित कैसल का इस्तेमाल परिवार के वहां रहने और मेटा से जुड़े काम के दौरान किया जा सकता है।

Meta का आयरलैंड में बड़ा कारोबार…..

आयरलैंड से जुकरबर्ग का कनेक्शन सिर्फ इस प्रॉपर्टी तक सीमित नहीं है। मेटा का आयरलैंड में बड़ा बिजनेस ऑपरेशन है। कंपनी के डबलिन में इंटरनेशनल हेडक्वार्टर के अलावा यहां करीब 1,500 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी का कॉर्क में वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी से जुड़ा कारोबार भी है। इसके अलावा डबलिन के बाहर मेटा का एक डेटा सेंटर भी मौजूद है।

कौन था कैसल का पुराना मालिक…..?

स्ट्रैंकली कैसल के पुराने मालिकों में माइकल एलेन-बकली भी शामिल रहे हैं, जो लंदन की प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म RAB Capital के सह-संस्थापक हैं। अब यह ऐतिहासिक प्रॉपर्टी मार्क जुकरबर्ग और उनके परिवार के स्वामित्व में आ गई है। फिलहाल कैसल की खरीद कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन करीब दो शताब्दी पुराने इस ऐतिहासिक घर को खरीदना जुकरबर्ग की प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो में एक और खास जुड़ाव माना जा रहा है।

🎯 Random Posts

  • क्या सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों से तेज हुई अफवाहें….
  • The Odyssey Box Office Day 1: पहले दिन शानदार शुरुआत, शाम 6 बजे तक 8.51 करोड़ की कमाई, बंपर ओपनिंग की ओर बढ़ी फिल्म…..
  • Plot Vs Flat : प्लॉट खरीदना हर बार नहीं होता फायदे का सौदा, निवेश से पहले समझें पूरा गणित…..
  • लखनऊ कोचिंग सेंटर में लगी आग पर राहुल गांधी ने जताया दुख, CM योगी ने दिए तेज राहत-बचाव अभियान के निर्देश
  • रक्षाबंधन पर बहन को दें ऐसा गिफ्ट, जो बने भविष्य की ताकत; Gold, FD या Mutual Fund में क्या बेहतर…..?
  • 51 साल की उम्र में क्रिकेटर ने रचा इतिहास, 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • No Image
    जब ज्ञान विज्ञान के साथ जुड़ता है तो संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है: पीएम मोदी
  • मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 20 फीट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन तार से टकराया; 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे
  • Chhatrapati Sambhajinagar: टीसी को लेकर विवाद के बाद नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
  • “चीन के सैटेलाइट से ईरान ने साधा अमेरिकी बेस ? रहस्यमयी तरीके से टूटने के बाद बढ़ा सवाल”……
  • ICC Women’s T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले और कब खेला जाएगा फाइनल
  • No Image
    निफ्टी, सेंसेक्स दबाव में: विदेशी निवेशकों की बिकवाली और भू-राजनीतिक तनाव ने बाजार को किया प्रभावित
  • भारत से बांग्लादेश को बिजली सप्लाई पर नया शुल्क, हर यूनिट पर लगेगा आधा पैसा…..
  • Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, अश्विन और डेल स्टेन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
  • Bulletproof Jackets: क्या बुलेटप्रूफ जैकेट हर गोली रोक सकती है? जानिए इसकी सुरक्षा की सीमा
Share

Post navigation

Previous: ‘किल’ के बाद फिर दिखेगा राघव जुयाल का खतरनाक अंदाज, ‘द पैराडाइज’ को लेकर बोले- फिल्म मचाएगी धमाल…..
Next: Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी? वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved