MBA Chaiwala के संस्थापक प्रफुल्ल बिल्लोरे की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। आखिरकार खुद प्रफुल्ल बिल्लोरे ने सामने आकर साफ किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और फेक न्यूज पर भरोसा न करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर एंटरप्रेन्योर और MBA Chaiwala के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे को लेकर ऐसी अफवाह उड़ाई गई, जिसने उनके लाखों फैंस को हैरान कर दिया. इंटरनेट पर उनकी मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि आखिरकार खुद प्रफुल्ल बिल्लोरे को सामने आकर लोगों से कहना पड़ा कि “मैं जिंदा हूं, फेक न्यूज फैलाना बंद करें.” इसके बाद सोशल मीडिया पर जो कमेंट्स की बाढ़ आई है उसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे.
इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दिया जवाब
प्रफुल्ल बिल्लोरे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें गूगल पर “Prafull Billore death” सर्च करने पर उनकी कथित मौत से जुड़ी जानकारी दिखाई दे रही थी।
उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,
“यह बेहद बेतुकी, अपमानजनक और दुखद है। कृपया फेक न्यूज फैलाना बंद करें। मैं पूरी तरह जिंदा हूं।”
उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया।
कैसे शुरू हुई अफवाह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अफवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए कुछ भ्रामक पोस्ट से शुरू हुई। कुछ अकाउंट्स ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के उनके निधन का दावा कर दिया। इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने बिना तथ्य जांचे इसे सच मान लिया।
बाद में प्रफुल्ल बिल्लोरे की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्पष्ट हो गया कि यह पूरी तरह फर्जी खबर थी।
8 हजार रुपये से शुरू किया था कारोबार
मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रफुल्ल बिल्लोरे ने MBA की पढ़ाई अधूरी छोड़कर उद्यमिता का रास्ता चुना। उन्होंने लगभग 8 हजार रुपये की पूंजी से चाय का छोटा-सा स्टॉल शुरू किया।
अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति, ग्राहकों से जुड़ने के अंदाज और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की बदौलत उन्होंने MBA Chaiwala को देशभर में एक लोकप्रिय ब्रांड बना दिया। आज उनका व्यवसाय फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए कई शहरों तक फैल चुका है और वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा माने जाते हैं।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार और गंभीर रिएक्शन
प्रफुल्ल बिल्लोरे की पोस्ट के बाद सोशल Media पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूजर ने लिखा,
“क्या जमाना आ गया है, अब इंसान को खुद बताना पड़ रहा है कि वह जिंदा है।”
दूसरे यूजर ने कहा,
“फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा,
“इंटरनेट ने तो भाई को समय से पहले ही विदा कर दिया।”
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?
प्रफुल्ल बिल्लोरे के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई लोग सामने आए. एक यूजर ने लिखा, “भाई मजबूत रहो, आजकल बिना वजह नफरत फैलाना आम बात हो गई है.” दूसरे यूजर ने कहा, “जो लोग आपकी सफलता से जलते हैं, उन्होंने ही ऐसी अफवाह फैलाई होगी.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “भाई, क्या दिन आ गए हैं, शख्स खुद आकर कह रहा है कि मैं जिंदा हूं.
कई लोगों ने उनके समर्थन में लिखा कि किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
