Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Health
  • एआईआईए डायरेक्टर ने की हेल्थ बजट की सराहना, कहा- ‘पीएम मोदी के आने के बाद आयुर्वेद के क्षेत्र में हुआ विकास’
  • Health
  • National
  • News

एआईआईए डायरेक्टर ने की हेल्थ बजट की सराहना, कहा- ‘पीएम मोदी के आने के बाद आयुर्वेद के क्षेत्र में हुआ विकास’

Mazid Qureshi February 2, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

एआईआईए डायरेक्टर ने की हेल्थ बजट की सराहना, कहा- ‘पीएम मोदी के आने के बाद आयुर्वेद के क्षेत्र में हुआ विकास’ नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में आयुर्वेद, आधुनिक चिकित्सा और मेडिकल टूरिज्म को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के डायरेक्टर प्रो. पीके. प्रजापति ने बजट की तारीफ करते हुए इसे आयुर्वेद और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। आईएएनएस से बात करते हुए एआईआईए के डायरेक्टर प्रो. पीके. प्रजापति ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आयुर्वेद, औषधियों की गुणवत्ता और मेडिकल टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए जो प्रावधान किए हैं, वह समय की मांग के अनुसार काफी महत्वपूर्ण हैं। तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और आयुर्वेद संस्थानों को मंजूरी देने से देश में इलाज की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा।” उन्होंने कहा, ”भारत में मॉडर्न चिकित्सा, यूनानी, आयुर्वेद और होम्योपैथी जैसी विविध चिकित्सा प्रणालियों के लिए बहुत से मरीज विदेश से आते हैं। यह बजट उन सभी मरीजों और चिकित्सा पद्धतियों के लिए मददगार साबित होगा। आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक इलाज को वैज्ञानिक शोध से भी समर्थन प्राप्त है, और अब बजट में इन चिकित्सा पद्धतियों के विकास और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है।” उन्होंने बताया कि बजट में शरीर, आत्मा और मानसिक स्वास्थ्य को जोड़ने वाले आयुर्वेदिक इलाजों के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान किया गया है। प्रो. प्रजापति ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान 2014 से आयुर्वेद के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। मैं आयुष मंत्रालय, मंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अथक प्रयासों की सराहना करता हूं, क्योंकि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं होता। यह बजट आयुर्वेदिक शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करेगा, साथ ही भारत को मेडिकल टूरिज्म के लिए आकर्षक केंद्र भी बनाएगा।” बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में तीन नए राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों की स्थापना और सात पुराने संस्थानों का अपग्रेडेशन भी शामिल है। इसके अलावा, पूरे देश में 1,000 मान्यता प्राप्त क्लिनिकल ट्रायल साइट्स बनाए जाने की योजना है। जिला अस्पतालों और इमरजेंसी वार्डों को अपग्रेड कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। पांच नए क्षेत्रीय मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे, जहां मेडिकल सेवा, रिसर्च और प्रशिक्षण पर काम होगा। इसके अलावा, तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की स्थापना की जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए संस्थानों और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

🎯 Random Posts

  • No Image
    इजरायल-ईरान युद्ध: लगातार तीसरे दिन विमान परिचालन में रुकावट के चलते एयरलाइन स्टॉक्स फिसले
  • सिर्फ एक फिल्म में लीड हीरो बने दीपक तिजोरी, हीरो के दोस्त के रोल से बनाई खास पहचान, आमिर खान के थे सीनियर…..
  • US-ईरान समझौते से आपको एक अच्छी खबर मिलेगी
  • “820 इवेंट्स, 8 राज्य और 3 लाख से ज्यादा लड़कियां, अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन ने चलाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस अभियान”……
  • No Image
    ‘गुमनाम नायकों को सलाम’: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने की बरसापारा के मैदानकर्मियों की तारीफ; भारी बारिश के बाद भी समय पर हुआ राजस्थान-चेन्नई मुकाबला
  • Andre Russell: आंद्रे रसेल ने छक्कों की बरसात से मचाया धमाल, 38 गेंदों में ठोके 68 रन; फिर भी 5 रन से हारी टीम
  • SIP का Rule-40 क्या है? 21 साल की उम्र से शुरू करें तो ऐसे बन सकता है 2 करोड़ का फंड…..
  • इस योजना में महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें कैसे लें लाभ
  • Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
  • RBI के प्रमुख को गवर्नर ही क्यों कहा जाता है? चेयरमैन क्यों नहीं, जानिए सैलरी और जिम्मेदारियों से जुड़ी पूरी जानकारी.
  • Viral Video: टीसी को चकमा देकर स्टेशन से भागा बेटिकट यात्री, दौड़ देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
  • श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा? इंग्लैंड सीरीज बन सकती है भविष्य का टर्निंग पॉइंट
  • नेक्स्ट-जेन GST 2.0 : किस सामान पर बचत 10% से ज़्यादा होगी ? ऐसे चेक करें माईगव प्लेटफॉर्म पर – Breaking New Record
  • ऑस्ट्रेलिया पहुंचे भारतीय सैनिक, रेगिस्तान में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त युद्धाभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’|
  • अब अंडा भी हुआ महंगा, क्या सावन के बाद चिकन के दाम भी बढ़ेंगे….? जानें वजह और पूरा मामला……
Share

Post navigation

Previous: नोएडा में अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग व वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Next: आंखों की सेहत के लिए कारगर ’20-20-20′ का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved