रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकर की नजर से बचकर एक कथित बेटिकट यात्री ने ऐसी दौड़ लगाई कि देखते ही देखते स्टेशन से गायब हो गया। इस मजेदार वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे स्टेशन का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कथित बेटिकट यात्री टिकट चेकर (TC) के हाथ लगने के बाद ऐसा दांव चलता है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। जुर्माना काटने की तैयारी कर रहे टीसी का ध्यान भटकते ही यात्री बिजली की रफ्तार से दौड़ लगा देता है और कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो जाता है।
टीसी ने पकड़ा, लेकिन मौका मिलते ही हो गया फरार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकर एक कथित बिना टिकट यात्री को रोकता है। टीसी उससे पूछताछ करता है और जुर्माना काटने के लिए अपनी डायरी निकाल लेता है। इसी बीच जैसे ही टिकट चेकर का ध्यान कुछ पल के लिए दूसरी ओर जाता है, यात्री मौका देखकर वहां से तेज दौड़ लगा देता है। वायरल पोस्ट के मुताबिक इसे @aghori09 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।
कुछ ही सेकंड में वह इतनी तेजी से भागता है कि टीसी उसे पकड़ नहीं पाता और बस उसे जाते हुए देखता रह जाता है।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं भी एक बार ऐसे ही भागा था, लेकिन मुझे पकड़ लिया गया था।”
दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “सुबह से एक ही बंदा मिला होगा, वो भी भाग गया।”
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ये तो ओलंपिक में भागता तो मेडल पक्का जीत जाता।”
