Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Health
  • आंखों की सेहत के लिए कारगर ’20-20-20′ का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
  • Health
  • Lifestyle
  • Skin care

आंखों की सेहत के लिए कारगर ’20-20-20′ का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका

Mazid Qureshi February 2, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

आंखों की सेहत के लिए कारगर ’20-20-20′ का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर्स समेत अन्य गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है। लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कुछ अभ्यास से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है। बढ़ती आंखों की थकान और कमजोरी को दूर करने में यह कारगर है। आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और इनकी देखभाल न करने से भविष्य में गंभीर समस्याएं जैसे कमजोर दृष्टि या अन्य नेत्र रोग हो सकते हैं। नियमित रूप से ये सरल एक्सरसाइज अपनाने से आंखों की रोशनी मजबूत रहती है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंखों की सेहत के लिए मंत्रालय ने रोजाना हल्की एक्सरसाइज और सरल नियमों का पालन करने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय ने सबसे प्रभावी नियम के रूप में 20-20-20 नियम को अपनाने पर जोर दिया है। इस नियम के अनुसार, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर को स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से आंखों पर तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह नियम स्क्रीन पर काम करने वाले छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, मंत्रालय ने आंखों की देखभाल के लिए कुछ अन्य सरल उपाय भी सुझाए हैं। इनमें रोजाना सुबह-शाम 2-3 मिनट पॉमिंग करें, इसके लिए दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है। त्राटक करें, जैसे मोमबत्ती की लौ या काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। आंखों की हल्की मालिश करें। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल-गोल घुमाना और पास-दूर फोकस बदलना भी करें। सबसे महत्वपूर्ण है स्क्रीन टाइम कम करना, अच्छी रोशनी में पढ़ाई या काम करें और पर्याप्त नींद लें।

🎯 Random Posts

  • No Image
    हॉलीवुड स्टार जेंडाया का बड़ा फैसला: 2026 में ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘ड्यून 3’ जैसी मेगा रिलीज के बाद लेंगी एक्टिंग से ब्रेक
  • पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला: बंगाल में राजनीतिक हिंसा के दोषियों पर होगी कार्रवाई, कटवा रैली में बड़ा ऐलान
  • पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना.
  • 3 महीने से खुला पड़ा था नाला, बारिश में सड़क और नाले का फर्क मिटा; ई-रिक्शा जा गिरा
  • Top 10 Breaking News of 3 July 2025 | Viral News | National Headlines
  • तेजस एक्सप्रेस के खाने में मिली मरी हुई मक्खी? यात्री की पोस्ट वायरल, IRCTC से जांच की मांग
  • Cow Milk Ghee: गाय के दूध से भी निकलेगा भरपूर देसी घी, अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके
  • भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बना दिया है हत्या प्रदेश : अखिलेश यादव – New Breaking
  • No Image
    हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने हुमा कुरैशी की जमकर की तारीफ; ‘आर्मी ऑफ द डेड’ के अनुभव को बताया बेहद खास
  • सोशल मीडिया से परेशान गांव वालों ने तोड़े मोबाइल, डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने का लिया फैसला
  • भारत-पाकिस्तान के बीच ASIA CUP 2025 मुकाबला नहीं खेला जाना चाहिए : केदार जाधव – New Breaking News
  • FSSAI New Rules for School Food: बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट की तय होगी लिमिट
  • No Image
    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी तय समय पर आएगी ‘पल्लीचट्टंबी’, टोविनो थॉमस ने बताई वजह
  • डिप्रेशन के कारण बाल खाने लगी 20 साल की युवती, पेट से निकला 62 सेंटीमीटर लंबा बालों का गुच्छा; वजन घटकर रह गया 25 किलो
  • Viral Tradition: मगरमच्छ को दुल्हन बनाकर रचाई जाती है शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Share

Post navigation

Previous: एआईआईए डायरेक्टर ने की हेल्थ बजट की सराहना, कहा- ‘पीएम मोदी के आने के बाद आयुर्वेद के क्षेत्र में हुआ विकास’
Next: सड़कों पर नंगे पांव दौड़ने से लेकर ओलंपिक तक का सफर, साहस की मिसाल हैं दुती चंद
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved