Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • नोएडा में अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग व वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
  • National
  • News

नोएडा में अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग व वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Mazid Qureshi February 2, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

नोएडा में अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग व वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार नोएडा, 2 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय मोबाइल फोन स्नेचिंग और दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से चोरी के 12 दो-पहिया वाहन तथा मोबाइल फोन स्नेचिंग की बिक्री से प्राप्त 2000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से थाना फेस-1 पुलिस टीम ने सेक्टर-8 नोएडा स्थित एफ-133 के सामने से अभियुक्त राहुल उर्फ राबर्ट और नावेद को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 10 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और स्नेचिंग के मोबाइल फोन बेचकर प्राप्त नकदी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे पहले से इलाके की रेकी करते थे और सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी करते थे। इन्हीं चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल कर वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी और स्नेचिंग से प्राप्त मोबाइल फोन वे राहगीरों को बेच देते थे और उससे मिली रकम को आपस में बांटकर अपने शौक और मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त नोएडा, दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं। अभियुक्त राहुल उर्फ राबर्ट का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है, जिसके खिलाफ दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, स्नेचिंग, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त नावेद के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। बरामद किए गए दो-पहिया वाहनों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चोरी की गई मोटरसाइकिल और स्कूटी शामिल हैं, जिनका संबंध पहले से दर्ज मुकदमों से जोड़ा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें जल्द सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना फेस-1 में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों और चोरी के नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

🎯 Random Posts

  • “नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना रनौत”, बोलीं- “खाती देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए”…..
  • 24 साल पुरानी शादी टूटने पर टूट गए थे सोहेल खान, बेटों का रिएक्शन देख भावुक हुईं सीमा सजदेह……
  • दक्षिण कोरिया के डेटा सेंटर में लगी आग पर 22 घंटे बाद पाया गया काबू, 47 सेवाएं बहाल – New International News
  • Best Roti for Health: मक्का, ज्वार, बाजरा या गेहूं… कौन सी रोटी सबसे जल्दी पचती है और किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
  • दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में होगा मेगा एंटरटेनमेंट! ‘किंग’ से ‘फौजी’ तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल…..
  • भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए SBI ATM में पहुंचे दो मजदूर, AC की ठंडी हवा का वीडियो वायरल
  • “तारिक रहमान” को BRICS का न्योता नहीं मिला….? भारत ने बताया- दो बार भेजा गया था निमंत्रण….
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘रावण ने माता सीता का हरण किया था, इन्होंने करोड़ों लोगों का भरोसा चुराया’
  • 50,000 वोट काटने की तैयारी’ — अखिलेश यादव का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
  • Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का निधन, पुलिस मुख्यालय में मिले मृत; जांच जारी
  • ऋतिक रोशन से रणबीर कपूर तक, बहनों पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स…..
  • Onion Politics: प्याज के दाम ने कब-कब गिराई सरकार? जानिए कैसे रसोई की इस चीज ने बदला देश का सियासी मिजाज
  • ₹1.11 लाख का iPhone ऑर्डर किया, डिब्बे से निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल! कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर लगाया जुर्माना….
  • “यश ने की तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की जमकर तारीफ, बोले- ‘उनसे बहुत कुछ सीखा है”……
  • रितेश देशमुख ने पिता विलासराव देशमुख को किया याद, बोले- ‘आपको गए 14 साल हो गए, लेकिन मेरा वनवास अभी तक खत्म नहीं हुआ’…..
Share

Post navigation

Previous: साधु-संतों ने कहा, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर आजीवन प्रतिबंध लगाए आईसीसी
Next: एआईआईए डायरेक्टर ने की हेल्थ बजट की सराहना, कहा- ‘पीएम मोदी के आने के बाद आयुर्वेद के क्षेत्र में हुआ विकास’
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved