FMGE 2026 Registration शुरू! 🩺📚 विदेश से मेडिकल डिग्री लेने वाले उम्मीदवार 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। जानें फीस और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी।

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। FMGE यानी Foreign Medical Graduate Examination उन पात्र भारतीय नागरिकों और OCI उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल की है और भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
25 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन…..
NBEMS के शेड्यूल के अनुसार FMGE अक्टूबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं परीक्षा का रिजल्ट 30 नवंबर 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है।
300 सवालों का होगा FMGE एग्जाम…..
FMGE अक्टूबर 2026 में उम्मीदवारों से कुल 300 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से आयोजित होगी और प्रश्न अंग्रेजी भाषा में होंगे। हर सवाल के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से उम्मीदवार को सही उत्तर चुनना होगा। परीक्षा के दौरान उम्मीदवार किसी सवाल को रिव्यू के लिए मार्क भी कर सकते हैं, जिससे बाद में उस प्रश्न पर दोबारा नजर डाली जा सके।
कितनी है FMGE की फीस ?…..
FMGE अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क 5,250 रुपये बताया गया है। इसके अलावा 18 प्रतिशत GST के रूप में 945 रुपये का भुगतान करना होगा। इस तरह उम्मीदवार को कुल 6,195 रुपये परीक्षा शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
ऐसे करें FMGE 2026 के लिए आवेदन :-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर FMGE अक्टूबर 2026 के आवेदन लिंक पर जाना होगा।
इसके बाद :-
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
एक से ज्यादा फॉर्म भरने से बचें…..
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। FMGE 2026 के लिए केवल एक आवेदन फॉर्म जमा किया जाना चाहिए। एक से अधिक आवेदन करने की स्थिति में NBEMS उच्च एप्लीकेशन नंबर वाले फॉर्म को मान्य कर सकता है और दूसरे आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऐसे मामलों में जमा की गई फीस भी जब्त हो सकती है।
उम्मीदवार इन तारीखों का रखें ध्यान :-
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 11 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
- आवेदन की आखिरी तारीख: 25 सितंबर 2026
- FMGE परीक्षा: 31 अक्टूबर 2026
- संभावित रिजल्ट: 30 नवंबर 2026 तक
विदेश से मेडिकल की डिग्री हासिल कर चुके योग्य उम्मीदवारों के लिए FMGE भारत में मेडिकल प्रैक्टिस की दिशा में एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NBEMS की ओर से जारी सूचना और पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
