Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Music
  • 3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर; लंदन में मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान
  • Music
  • National

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर; लंदन में मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

Mazid Qureshi June 29, 2026 1 minute read

महज 3 साल 9 माह की उम्र में भोपाल की जुड़वां बहनें सान्वी और समन्वी नाहर ने दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर बनकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में नाम दर्ज होने के बाद दोनों को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में सम्मानित किया गया।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

भोपाल: जिस उम्र में अधिकांश बच्चे ठीक से पेंसिल पकड़ना और अक्षर लिखना सीखते हैं, उसी उम्र में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जुड़वां बहनें सान्वी नाहर और समन्वी नाहर अपनी ड्रमिंग प्रतिभा से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। महज 3 वर्ष 9 माह की उम्र में दोनों बहनों ने ‘यंगेस्ट फीमेल ड्रमर’ का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

इस असाधारण उपलब्धि के लिए दोनों बच्चियों का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन (यूके) में दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित भी किया गया, जहां उन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई।

1 मिनट 20 सेकंड की शानदार प्रस्तुति से बनाया रिकॉर्ड

सान्वी और समन्वी ने 21 मार्च 2026 को ड्रम सेट पर निर्धारित संगीत ट्रैक को महज 1 मिनट 20 सेकंड में सफलतापूर्वक पूरा कर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। रिकॉर्ड सत्यापित होने के बाद उनकी उपलब्धि को संस्था के आधिकारिक प्रकाशनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्ज किया गया।

यह उपलब्धि न केवल भोपाल बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

सवा तीन साल की उम्र से शुरू किया ड्रम सीखना

दोनों बच्चियों की मां डॉ. निकिता नाहर ने बताया कि ड्रमिंग दुनिया के सबसे जटिल वाद्य यंत्रों में से एक मानी जाती है। आमतौर पर बच्चों को पांच वर्ष की आयु के बाद ही ड्रम सीखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें दोनों हाथों और दोनों पैरों के बीच बेहतरीन तालमेल की आवश्यकता होती है। डॉ. निकिता नाहर का कहना है कि यदि बच्चों की रुचि को समय रहते पहचान लिया जाए और उन्हें सही मार्गदर्शन व निरंतर प्रोत्साहन मिले, तो वे छोटी उम्र में भी असंभव लगने वाली उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

लेकिन सान्वी और समन्वी ने महज सवा तीन साल की उम्र में ड्रम सीखना शुरू कर दिया। नियमित अभ्यास, अनुशासन और संगीत के प्रति गहरी रुचि ने कुछ ही महीनों में उन्हें विश्व रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। सही दिशा, निरंतर अभ्यास और परिवार का सहयोग बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में निखरी प्रतिभा

बच्चियों के माता-पिता उन्हें ड्रम सिखाने के लिए कई संगीत शिक्षकों के पास पहुंचे, लेकिन लगभग सभी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि इतनी छोटी उम्र में ड्रम सीखना संभव नहीं है। ऐसे में भोपाल की योगी म्यूजिक वैली एकेडमी के ड्रम प्रशिक्षक युग (योग) नामदेव ‘योगी’ ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया।

उन्होंने बच्चियों को बिल्कुल शुरुआती स्तर से प्रशिक्षण देना शुरू किया। दो महीने में दोनों ने ड्रम की मूल बीट्स पर पकड़ बना ली। इसके बाद एक स्कूल कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति ने सभी को चौंका दिया। यहीं से उनके प्रदर्शन का वीडियो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तक पहुंचा और रिकॉर्ड की प्रक्रिया शुरू हुई। दोनों बहनों ने प्रशिक्षक युग नामदेव के मार्गदर्शन में ड्रमिंग की बारीकियां सीखीं। लगातार अभ्यास और सही तकनीक की बदौलत उन्होंने बेहद कम उम्र में वह मुकाम हासिल किया, जिसे बड़े-बड़े कलाकार भी वर्षों की मेहनत के बाद हासिल कर पाते हैं।

ब्रिटिश संसद में मिला सम्मान

विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद दोनों बच्चियों को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। यहां उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिवार और पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बन गया।

पूरे देश के लिए गर्व

सान्वी और समन्वी की यह उपलब्धि केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उन लाखों बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा है, जो अपने बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का सपना देखते हैं। इतनी कम उम्र में विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन कर इन जुड़वां बहनों ने यह साबित कर दिया कि समर्पण और मेहनत के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती।

🎯 Random Posts

  • Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में इन ट्रेक्स पर जाने से पहले 5 बार सोचें
  • लंका प्रीमियर लीग में भ्रष्टाचार का आरोप: जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा गिरफ्तार
  • CM Bhagwant Mann on Paper Leak: भगवंत मान का बड़ा दावा, बोले- ‘साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’
  • TMKOC के बाघा के घर मातम, पिता अरविंद वेकारिया ने दुनिया को कहा अलविदा
  • No Image
    ओवैसी के साथ मिलकर ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे: हुमायूं कबीर
  • एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी कहां है…? जानिए लासलगांव में Onion का ताजा थोक भाव….
  • “चीनी-प्याज” के बाद अब “दाल” भी महंगी, उड़द से अरहर तक बढ़े दाम; जानें नई कीमतें……
  • Kamal Haasan on CJP Protest: सरकार की बातचीत की पहल का कमल हासन ने किया स्वागत, बोले- ‘ये मौका पेपर लीक से कहीं आगे है’….
  • ‘नहीं मनाऊंगा जन्मदिन…’, CJP प्रदर्शन के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • TrumpG 20: मियामी शिखर सम्मेलन में पुतिन और शी जिनपिंग को देखना चाहेंगे डोनाल्ड ट्रंप – New Breaking News
  • Moringa Paratha Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मोरिंगा का परांठा, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल
  • डिप्रेशन के कारण बाल खाने लगी 20 साल की युवती, पेट से निकला 62 सेंटीमीटर लंबा बालों का गुच्छा; वजन घटकर रह गया 25 किलो
  • “दुलकर सलमान की ‘आई एम गेम’ ने मचाया धमाल, 2 दिन में 20 करोड़ के पार पहुंची कमाई”…….
  • 50,000 वोट काटने की तैयारी’ — अखिलेश यादव का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
  • No Image
    न्यायपालिका से जुड़े चैप्टर पर एनसीईआरटी ने मांगी सार्वजनिक माफी
Share

Post navigation

Previous: चित्तौड़गढ़ में खुले कुएं में मृत मिला लेपर्ड, दो दिनों से ग्रामीणों में था दहशत का माहौल
Next: ‘मेरी जिंदगी बदल गई’… डीपफेक विवाद पर खुलकर बोलीं पायल गेमिंग, इंटरव्यू में हुईं भावुक
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved