मनजोत कालरा गिरफ्तार: लंका प्रीमियर लीग में खिलाड़ी को घूस देने के आरोप में कार्रवाई

श्रीलंका की प्रतिष्ठित लंका प्रीमियर लीग (LPL) शुरू होने से ठीक पहले क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद सामने आया है। भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता क्रिकेटर मनजोत कालरा को एक खिलाड़ी को कथित तौर पर घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मनजोत कालरा वर्तमान में LPL फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक हैं।
क्या है पूरा मामला?
श्रीलंका पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय मनजोत ने लंका प्रीमियर लीग का सीजन शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले खिलाड़ी को घूस देने का प्रयास किया. तथाकथित खिलाड़ी ने उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर भानुका राजपक्षा, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी, जो लंका प्रीमियर लीग में जफना किंग के स्क्वाड का हिस्सा हैं. यह पहली बार नहीं है जब लंका प्रीमियर लीग के कारण क्रिकेट का खेल दागदार हुआ है. इसी साल एक अन्य फ्रेंचाइजी के मालिक ने एक खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के सम्मिलित करने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसपर 4 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था.
कौन हैं मनजोत कालरा?
मनजोत कालरा भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं जिन्होंने जूनियर स्तर पर देश का नाम रोशन किया।
उन्होंने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार नाबाद 101 रन की पारी खेली थी और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस विश्व कप विजेता भारतीय टीम में शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे।हालांकि अंडर-19 स्तर पर बड़ी सफलता के बावजूद मनजोत का अंतरराष्ट्रीय करियर आगे नहीं बढ़ पाया और बाद में वह क्रिकेट प्रशासन तथा फ्रेंचाइजी गतिविधियों से जुड़े।
