प्रभास को फैंस क्यों करते हैं इतना पसंद? 🤩 'फौजी' के DOP सुदीप चटर्जी ने बताई एक्टर की खास खूबी, कहा- उनकी आंखों में दिखती है ईमानदारी।

प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. अब फिल्म के DOP सुदीप चटर्जी ने बताया कि आखिर प्रभास की कौन सी खासियत उन्हें दर्शकों से इतना जोड़ती है.
पैन-इंडिया स्टार प्रभास की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके बड़ी संख्या में फैंस हैं. अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को लेकर भी काफी चर्चा है. फिल्म से जुड़ी एक खास बात सामने आई है, जिसे इसके DOP सुदीप चटर्जी ने शेयर किया है. सुदीप चटर्जी ने प्रभास के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की. उनके मुताबिक प्रभास की आंखों में एक खास तरह की ईमानदारी नजर आती है, जो कैमरे के सामने साफ दिखाई देती है. यही खूबी दर्शकों को उनके साथ जोड़ती है.
प्रभास की आंखों में दिखती है सच्चाई….
फिल्म के DOP सुदीप चटर्जी ने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है और हर किसी की अपनी खासियत होती है. लेकिन प्रभास के साथ काम करने के बाद उन्हें समझ आया कि दर्शक उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं. उनके मुताबिक प्रभास की आंखों में बनावट नहीं बल्कि सच्चाई और ईमानदारी नजर आती है. कैमरे के लेंस के जरिए भी यह भाव आसानी से दर्शकों तक पहुंच जाता है. यही वजह है कि स्क्रीन पर प्रभास की मौजूदगी दर्शकों के साथ एक भावनात्मक कनेक्शन बनाने में कामयाब होती है.
सुदीप चटर्जी का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू….
‘फौजी’ के जरिए सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वह ‘डोर’, ‘गुजारिश’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं. उनका कहना है कि प्रभास के साथ काम करने के दौरान उन्हें अभिनेता के व्यक्तित्व को करीब से समझने का मौका मिला. कैमरे के सामने उनकी सहजता और ईमानदारी उन्हें खास बनाती है.
‘फौजी’ में दिखेगा प्रभास का अलग अंदाज….
प्रभास की ‘फौजी’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म बताई जा रही है. फिल्म का निर्देशन ‘सीता रामम’ फेम निर्देशक हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं. फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है. पोस्टर में उनका एक इंटेंस और दमदार अंदाज देखने को मिला था. इसके बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रभास का किरदार उनके पिछले कई प्रोजेक्ट्स से अलग नजर आएगा. फिल्म की कहानी और उनका लुक दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं.
‘फौजी’ में नजर आएंगे ये कलाकार….
फिल्म में प्रभास के साथ इमान्वी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, जया प्रदा और राहुल रवींद्रन जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसके पीरियड सेटअप को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता है.
3 दिसंबर को रिलीज होगी ‘फौजी’….
प्रभास की यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अभिनेता के फैंस को अब फिल्म की पहली झलक के बाद इसके ट्रेलर और अन्य अपडेट का इंतजार है. ‘फौजी‘ के जरिए प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं DOP सुदीप चटर्जी की तारीफ ने फिल्म और प्रभास के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है…..
