Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Politics
  • दुनिया में सबसे लंबी भूख हड़ताल किसने की थी? जानिए 16 साल तक चले इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक आंदोलन की पूरी कहानी
  • National
  • Politics

दुनिया में सबसे लंबी भूख हड़ताल किसने की थी? जानिए 16 साल तक चले इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक आंदोलन की पूरी कहानी

Mazid Qureshi July 2, 2026 1 minute read

दुनिया की सबसे लंबी भूख हड़ताल किसने की थी? सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच जानिए 16 साल तक चले इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक आंदोलन की पूरी कहानी और आखिर वह इतने लंबे समय तक कैसे जीवित रहीं।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

देश में इन दिनों सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चर्चा का विषय बनी हुई है। दुनिया भर में भूख हड़ताल का इस्तेमाल लंबे समय से अहिंसक विरोध के एक ताकतवर तरीके के तौर पर किया जाता रहा है. भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर आज के दौर के राजनीतिक अभियानों तक कई कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग की तरफ ध्यान खींचने के लिए भूख हड़ताल का रास्ता चुना. जंतर मंतर पर चल रहे  कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और कई दिनों की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता बढ़ चुकी है. इसी बीच आइए जानते हैं कि सबसे लंबी भूख हड़ताल का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम है.

यदि लंबे समय तक चले भूख हड़ताल आंदोलनों की बात करें, तो यह रिकॉर्ड भारत की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला के नाम दर्ज है। उन्हें “आयरन लेडी ऑफ मणिपुर” के नाम से भी जाना जाता है।

16 साल तक चली भूख हड़ताल

इरोम शर्मिला ने 2 नवंबर 2000 को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी और 9 अगस्त 2016 तक इसे जारी रखा। इस तरह उनका आंदोलन लगभग 5,793 दिनों तक चला, जिसे दुनिया की सबसे लंबी भूख हड़तालों में गिना जाता है।

उनकी यह हड़ताल पूरी तरह अहिंसक विरोध का प्रतीक मानी जाती है और मानवाधिकारों के मुद्दे पर दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रही।

क्यों शुरू की थी भूख हड़ताल?

इरोम शर्मिला ने यह आंदोलन मणिपुर के मालोम हत्याकांड के विरोध में शुरू किया था। इस घटना में असम राइफल्स के जवानों पर 10 आम नागरिकों की कथित हत्या का आरोप लगा था।

इस घटना के बाद उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस (स्पेशल पावर्स) एक्ट (AFSPA) को हटाने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना था कि यह कानून सुरक्षा बलों को अत्यधिक शक्तियां देता है, जिससे मानवाधिकारों के उल्लंघन की आशंका बढ़ जाती है।

16 साल तक बिना खाना खाए कैसे रहीं जीवित?

भूख हड़ताल शुरू होने के कुछ समय बाद तत्कालीन कानून के तहत इरोम शर्मिला को आत्महत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

न्यायिक हिरासत के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें जीवित रखने के लिए नासोगैस्ट्रिक ट्यूब के माध्यम से तरल पोषणऔर दवाइयां दीं। यह ट्यूब नाक के रास्ते पेट तक पहुंचाई जाती है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण मिलता रहता है।

इरोम शर्मिला ने अपने आंदोलन के दौरान स्वेच्छा से कभी ठोस भोजन स्वीकार नहीं किया। उनका विरोध पूरी अवधि में इसी प्रकार जारी रहा।

भूख हड़ताल लोकतांत्रिक और अहिंसक विरोध का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है। इसका उद्देश्य किसी सामाजिक, राजनीतिक या मानवीय मुद्दे की ओर सरकार और समाज का ध्यान आकर्षित करना होता है।

भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी कई नेताओं ने भूख हड़ताल को विरोध के प्रभावी हथियार के रूप में अपनाया था। आज भी विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

🎯 Random Posts

  • Cupid India Share: 1 लाख रुपये ने बनाया करोड़पति! 3 साल में 10,000% से ज्यादा का रिटर्न, जानें कंपनी के शानदार नतीजे…..
  • गंगा किनारे नाव पर चिकन पकाने और शराब पीने का वीडियो वायरल, 5 आरोपी गिरफ्तार; अगले दिन मिली जमानत
  • असम बाढ़: अनुपम खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये किए दान….
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ‘भगवान का हार और खड़ाऊ भी चुरा ले गए’, भावुक हुए इकबाल अंसारी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • 2027 ODI World Cup: भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें कौन सी टीमें अभी रेस में
  • जीएसटी 2.0 से रियल एस्टेट को मिला GSTHousing बढ़ावा, घर बनाना होगा सस्ता – Breaking New Record
  • “DC” की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने बढ़ाई फीस, अब लेंगी 6 करोड़ रुपये? रिपोर्ट में बड़ा दावा……
  • दर्शन के नाम पर वाराणसी में दंपत्ति से 4,000 रुपये की ठगी, पुलिस अधिकारी ने दिलाए वापस; वीडियो वायरल
  • भारत ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्री में 1 लीडर के रूप में उभर रहा, लो-कॉस्ट आपूर्तिकर्ता बनने की क्षमता: रिपोर्ट – New Breaking Record
  • NEET 2026: एग्जाम के दिन भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी
  • ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा टैक्स ? जानें सरकार का असली नियम……
  • देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सैटेलाइट ऑफिस, राज्य में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • Mango For Skin Care: चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं आम का ये आसान नुस्खा, स्किन दिखेगी दमकती हुई
  • अमिताभ बच्चन से हुई पोस्ट की नंबरिंग में गलती, तुरंत मांगी माफी; यूजर्स बोले- “वरना जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो जाता” ….
  • No Image
    यूएस शिपबिल्डिंग वर्कफोर्स डेवलपमेंट को बढ़ावा देने दक्षिण कोरिया जाएंगी अमेरिकी राजनयिक
Share

Post navigation

Previous: नूरजहां आम क्यों है इतना खास? जानिए सबसे ज्यादा कहां होता है उत्पादन
Next: दोस्त ही निकले कातिल! Birthday Party के बहाने बुलाकर 22 साल के युवक को चाकू से गोदकर चाकू से गोदकर हत्या
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved