एंटीलिया में गूंजी कृष्ण भक्ति! 🙏✨ नीता अंबानी संग ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भजनों पर झूमती नजर आईं। जन्माष्टमी पर अंबानी परिवार का ये अंदाज हुआ वायरल।

मुंबई स्थित एंटीलिया में इस बार जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया गया। अंबानी परिवार के इस भव्य सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें परिवार की महिलाएं भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी कृष्ण भजनों पर झूमती दिखाई दीं। हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने जन्माष्टमी को पारंपरिक रंग में मनाया। पूजा-पाठ के साथ एंटीलिया की खास सजावट ने पूरे माहौल को और आकर्षक बना दिया। सामने आए वीडियो में परिवार की महिलाएं भक्ति गीतों का आनंद लेती और कृष्ण भक्ति में लीन नजर आईं।
कृष्ण भजनों पर थिरकीं अंबानी परिवार की महिलाएं…..
जन्माष्टमी के मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहुओं श्लोका मेहता व राधिका मर्चेंट के साथ नजर आईं। वीडियो में सभी का अंदाज बेहद सहज और भक्तिमय दिखाई दे रहा है। नीता अंबानी भगवान कृष्ण की पूजा करती नजर आती हैं, वहीं परिवार की अन्य महिलाएं भजनों के बीच भक्ति के रंग में रंगी दिखाई देती हैं। अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर नीता अंबानी और उनकी बहुओं का साथ में नजर आना इस वीडियो की खास झलक बन गया।
एक्वा-ब्लू बांधनी साड़ी में नीता अंबानी का रॉयल लुक……
जन्माष्टमी के लिए नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत एक्वा-ब्लू रंग की बांधनी साड़ी पहनी। साड़ी पर गोल्डन जरी का काम और गुलाबी बॉर्डर उनके पारंपरिक लुक को खास बना रहा था। उन्होंने साड़ी को गुजराती अंदाज में फ्रंट पल्लू के साथ कैरी किया। अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए नीता अंबानी ने डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीका पहना। ट्रेडिशनल आउटफिट और ज्वेलरी के इस कॉम्बिनेशन में उनका अंदाज काफी रॉयल नजर आया।
फूलों और रोशनी से जगमगाया एंटीलिया……
जन्माष्टमी के अवसर पर एंटीलिया को भी खास तरीके से सजाया गया। फूलों, दीयों और रोशनी से सजे घर में भगवान कृष्ण की पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। सजावट और धार्मिक आयोजन ने एंटीलिया के माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। अंबानी परिवार के इस जन्माष्टमी सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। भव्यता के बीच परिवार का पारंपरिक और भक्तिमय अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
