Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • US Independence Day: 2 जुलाई को आज़ाद हुआ था अमेरिका, फिर 4 जुलाई को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस?
  • general knowledge
  • News
  • world

US Independence Day: 2 जुलाई को आज़ाद हुआ था अमेरिका, फिर 4 जुलाई को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस?

Mazid Qureshi July 4, 2026

US Independence Day 2026: क्या आपको पता है कि अमेरिका ने ब्रिटेन से आज़ादी का फैसला 2 जुलाई 1776 को लिया था? फिर पूरी दुनिया 4 जुलाई को ही अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों जानती है?

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

हर साल 4 जुलाई को अमेरिका पूरे उत्साह के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। देशभर में भव्य परेड, आतिशबाज़ी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय ध्वज के साथ जश्न का माहौल रहता है।

इतिहास के अनुसार अमेरिका की स्वतंत्रता का राजनीतिक निर्णय 2 जुलाई 1776 को लिया गया था, लेकिन 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की आधिकारिक घोषणा स्वीकार और प्रकाशित की गई। इसी कारण 4 जुलाई अमेरिकी राष्ट्रीय पहचान और स्वतंत्रता का प्रतीक बन गई और आज भी पूरे देश में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।  साल 1941 से इस खास दिन पर पूरे अमेरिका में नेशनल हॉलिडे घोषित किया जाता रहा है. 

आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक घटना की पूरी कहानी।

2 जुलाई 1776: जब स्वतंत्रता का फैसला हुआ

अमेरिकी क्रांति के दौरान 13 ब्रिटिश उपनिवेशों के प्रतिनिधियों ने ब्रिटेन के दमनकारी शासन से अपने सारे संबंध तोड़ने का मन बना लिया था. इसके लिए बाकायदा 2 जुलाई 1776 को एक एतिहासिक मतदान किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से स्वतंत्रता प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. तकनीकी और व्यावहारिक रूप से देखा जाए तो इसी दिन अमेरिकी उपनिवेशों ने खुद को ब्रिटिश साम्राज्य के बंधनों से पूरी तरह से मुक्त घोषित कर दिया था. लेकिन इस बड़े फैसले को आधिकारिक और कानूनी रूप देने के लिए एक लिखित घोषणा पत्र की जरूरत थी, जिसने इतिहास की तारीख को हमेशा के लिए बदल दिया.

फिर 4 जुलाई क्यों बनी ऐतिहासिक तारीख?

2 जुलाई को स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित होने के बाद नेताओं ने एक विस्तृत दस्तावेज तैयार किया, जिसमें स्वतंत्रता के सिद्धांतों और उसके कारणों को स्पष्ट किया गया। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद थॉमस जेफरसन और अन्य संस्थापकों के द्वारा तैयार किए गए स्वतंत्रता के विस्तृत घोषणा पत्र को लेकर चर्चा हुई.

महाद्वीपीय कांग्रेस ने दो दिनों की गहन समीक्षा के बाद आखिरकार 4 जुलाई 1776 को इस ऐतिहासिक दस्तावेज को आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से अपना लिया. चूंकि इस अंतिम लिखित दस्तावेज पर बाकायदा 4 जुलाई की तारीख लिखी थी और इसी रूप में इसे जनता के सामने सार्वजनिक किया गया. यही मुख्य कारण है कि अमेरिका में 2 जुलाई के बजाय 4 जुलाई को ही असली स्वतंत्रता दिवस के रूप में स्वीकार किया गया है. जब यह दस्तावेज पहली बार प्रिंट होकर जनता के बीच पहुंचा, तो उसके सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में 4 जुलाई 1776 लिखा हुआ था. इसके बाद से ही हर साल इसी तारीख को अमेरिकी स्वतंत्रता और उसके गौरवशाली इतिहास के प्रतीक के रूप में मनाते हैं. 18वीं शताब्दी से शुरू हुई यह परंपरा आज भी अटूट है और अमेरिकी नागरिक इसी दिन को परेड, आतिशबाजी और संगीत के साथ देशप्रेम से सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं.

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की यह कहानी बताती है कि कई बार इतिहास में केवल निर्णय ही नहीं, बल्कि उसकी आधिकारिक घोषणा और सार्वजनिक स्वीकार्यता भी किसी तारीख को अमर बना देती है।

🎯 Random Posts

  • No Image
    ‘द वार्डरोब’ का रहस्यों से भरा पोस्टर जारी, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
  • Duck Egg vs Chicken Egg: कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खरीद रहे? इन आसान तरीकों से करें पहचान
  • 🌿 महंगे प्रोडक्ट्स भूल जाइए! पपीते के पत्तों से पाएं नेचुरल ब्यूटी का असली राज़! 🌸
  • हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी” — मणिपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान
  • IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए जल्दी आउट, Jofra Archer की रफ्तार के सामने नहीं टिक पाए; अब टीम इंडिया के सामने बड़ा सवाल
  • भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है? जानिए भारतीय रुपये और नेपाली रुपये का पूरा गणित….
  • दिल्ली : ग्रेटर कैलाश की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका; कोई हताहत नहीं
  • “बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायरी दवा देने का दावा, कानपुर स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन”……
  • “1000 रुपये वाले बादाम की जगह खाएं सस्ती मूंगफली, प्रोटीन के साथ बचेंगे पैसे”……
  • Jasprit Bumrah Fitness Update: जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अब इस सीरीज में आएंगे नजर 
  • अफ़ग़ानिस्तान में चौंकाने वाला बाल विवाह: 6 साल की दुल्हन, 45 साल का दूल्हा – Breaking New rules
  • No Image
    ‘बॉबी’ के बाद 29 साल तक नहीं हुई फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी की मुलाकात, इंडियन आइडल पर हुआ खुलासा
  • “क्या पेट्रोल में इथेनॉल की वजह से महंगे होंगे परफ्यूम और डियो”…..? जानिए पूरी कहानी……
  • Air India Flights: 1 सितंबर से बदल जाएगा एयर इंडिया का फ्लाइट शेड्यूल, इन इंटरनेशनल रूट्स पर बढ़ेंगी उड़ानें….
  • Khasta Samosa Recipe: घर पर हलवाई जैसे खस्ता समोसे क्यों नहीं बनते? जानिए आटा गूंथने और तलने का सीक्रेट तरीका
Share

Post navigation

Previous: Ben Stokes Retirement: बेन स्टोक्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया भावुक संदेश
Next: भारत में राम मंदिर तो पाकिस्तान में दाता दरबार: बंपर चढ़ावे के बीच कैसे होता है सिस्टम का प्रबंधन?
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved