Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • Satendra Soni Case : “लापता लेडीज” फेम सतेंद्र सोनी से मारपीट और धमकी का आरोप, डायरेक्टर समेत 2 लोगों पर FIR……
  • bollywood
  • News

Satendra Soni Case : “लापता लेडीज” फेम सतेंद्र सोनी से मारपीट और धमकी का आरोप, डायरेक्टर समेत 2 लोगों पर FIR……

Mazid Qureshi August 21, 2026 1 minute read

'लापता लेडीज' फेम सतेंद्र सोनी से मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

अभिनेता सतेंद्र सोनी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सतेंद्र ने दोनों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए थे….

Satendra Soni Case : फिल्म ‘लापता लेडीज’ में छोटू का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी से जुड़े विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है. अभिनेता की शिकायत के बाद मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सतेंद्र ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने साथ कथित मारपीट और धमकी की बात कही थी.

ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला….

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 127(3), 351(2), 352 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला सामने आने के बाद अभिनेता सतेंद्र सोनी को फिल्म इंडस्ट्री से भी समर्थन मिला है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी अभिनेता के समर्थन की बात कही है.

सतेंद्र सोनी ने वीडियो में लगाए थे गंभीर आरोप….

सतेंद्र सोनी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था. वीडियो में वह काफी भावुक नजर आए थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकी दी गई. अभिनेता के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मैहर में ‘पेड पालकी’ नाम की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए थे. बाकी भुगतान बाद में किया जाना था. सतेंद्र का आरोप है कि करीब आठ दिनों तक शूटिंग करने के बाद जब उन्होंने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो उन्हें पैकअप करने के लिए कहा गया. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर धमकी दिए जाने और मारपीट का आरोप लगाया.

AICWA ने दिया सतेंद्र सोनी का साथ….

मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन भी अभिनेता के समर्थन में सामने आया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सतेंद्र का वीडियो देखा था, जिसमें अभिनेता काफी डरे हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने सतेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की और बाद में बातचीत कर उन्हें संगठन की तरफ से सहयोग का भरोसा दिया.

‘लापता लेडीज’ से मिली पहचान….

सतेंद्र सोनी को साल 2023 में आई फिल्म ‘लापता लेडीज’ से खास पहचान मिली थी. फिल्म में उन्होंने छोटू का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह ‘अब तो भगवान भरोसे’ और ‘वनवास’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. सतेंद्र ने ‘मिर्जापुर’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘बवाल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. कम समय में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है.

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई….

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस आगे संबंधित लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर सकती है…..

🎯 Random Posts

  • ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नॉमिनेट हुए 2 भारतीय स्टार, कप्तान शुभमन गिल और श्री चरणी को मिली जगह
  • “अब पेमेंट फेल होने की परेशानी होगी कम, NPCI ने लॉन्च किया eNACHLite”……
  • Chicken Pulao: कम मसाले, ज्यादा स्वाद! घर पर ऐसे बनाएं परफेक्ट नॉनवेज डिश
  • ईरान-UAE के बीच बढ़ी कूटनीतिक नजदीकी ? पेजेशकियन और अबू धाबी क्राउन प्रिंस की मुलाकात क्यों अहम…..
  • Onam 2026 : “सेलेब्स ने फैंस को दी ओणम की शुभकामनाएं, अल्लू अर्जुन से मोहनलाल तक ने शेयर किए पोस्ट”…..
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, आखिर चुप क्यों हैं?’
  • शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए बुली करने के आरोप पर दी सफाई, बोलीं- ‘मैंने कभी नहीं कहा कि वो बुरे इंसान हैं’…….
  • “Jaya Kishori Skincare”: महंगे फेशियल की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 2 चीजें, चेहरे पर आएगा निखार…..
  • UCC पर राशिद अल्वी का निशाना, बोले- “मुसलमानों के खिलाफ जिद”, 21 राज्यों में लागू करने की योजना पर उठाए सवाल…….
  • सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने लगाए ठुमके, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
  • Gold Silver Price Today: 24 कैरेट सोना ₹1,44,220 पर पहुंचा, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का नया भाव….
  • 8th Pay Commission: 3.61 से 4.0 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी….? 18 हजार की बेसिक पे का पूरा हिसाब……
  • ‘शेखर टुनाइट’ को लेकर चर्चा में शेखर सुमन, करीब 14 साल बाद लेट-नाइट शो की दुनिया में दमदार वापसी
  • NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच छात्रों से अनशन न करने की अपील, अभिजीत दीपके ने बताई वजह
  • फरक्का पर किसका है हक? क्यों बिहार को हो रहा नुकसान, जानिए पूरा मामला
Share

Post navigation

Previous: “Indigo Service Alert”: टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, वेबसाइट में आई दिक्कत…..
Next: XI JINPING India Visit: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं? विदेश दौरे पर कैसे तय होता है राष्ट्राध्यक्ष का मेन्यू?
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved