निशा रावल ने बेटे कविश मेहरा का 9वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। ट्रैम्पोलिन पार्क में मां-बेटे ने जमकर मस्ती की।

टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने बेटे कविश मेहरा का 9वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर निशा ने बेटे और उसके दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
ट्रैम्पोलिन पार्क में जमकर मस्ती….
निशा रावल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह बच्चों के साथ एक ट्रैम्पोलिन पार्क में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ अलग-अलग फन एक्टिविटीज में हिस्सा लिया और खूब एंजॉय किया। वीडियो में मां-बेटे की बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दे रही है। इसके बाद निशा ने कविश के साथ मिलकर केक काटा और उसके जन्मदिन को यादगार बनाया।
निशा ने खास अंदाज में किया बेटे को विश….
बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर करते हुए निशा ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो कविश के खास दिन पर उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दोस्तों और करीबियों के प्यार, हंसी-मजाक, शुभकामनाओं और आशीर्वाद ने कविश के जन्मदिन को और भी खास बना दिया। निशा ने उन लोगों को भी याद किया, जो किसी वजह से इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि इस खास मौके पर उनकी कमी महसूस हुई।
दलजीत कौर और गौहर खान ने भी दी शुभकामनाएं….
कविश के बर्थडे सेलिब्रेशन में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी नजर आए। एक्ट्रेस दलजीत कौर और गौहर खान ने भी कविश को उसके 9वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी कविश को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। कई यूजर्स ने मां-बेटे की बॉन्डिंग की तारीफ की और कविश के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।
करण मेहरा से अलग हो चुकी हैं निशा रावल….
निशा रावल की निजी जिंदगी भी लंबे समय से चर्चा में रही है। उन्होंने साल 2012 में टीवी एक्टर करण मेहरा से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में विवाद सामने आए और 2021 में दोनों अलग हो गए। निशा ने उस दौरान करण मेहरा पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से निशा अपने बेटे कविश की परवरिश कर रही हैं। फिलहाल निशा अपने बेटे के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रही हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके साथ बिताए खास पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं। कविश के 9वें बर्थडे का यह सेलिब्रेशन भी मां-बेटे के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग को दिखाता है।
