Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • international
  • रेयर मिनरल्स को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता, चीन की बढ़त के बीच गहरे समुद्र में माइनिंग पर मंथन
  • international

रेयर मिनरल्स को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता, चीन की बढ़त के बीच गहरे समुद्र में माइनिंग पर मंथन

Mazid Qureshi March 31, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

वाशिंगटन, 31 मार्च।
जरूरी खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर अमेरिका की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी कारण अमेरिका में गहरे समुद्र (डीप-सी) में माइनिंग को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है। हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समुद्र तल के पारिस्थितिक जोखिमों को अभी पूरी तरह समझा नहीं गया है।

जरूरी खनिजों की सप्लाई सुरक्षित करने पर जोर

कांग्रेस की एक सुनवाई में सीनेटरों और उद्योग जगत के नेताओं ने कोबाल्ट, निकल और कॉपर जैसे खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये खनिज रक्षा प्रणाली, स्वच्छ ऊर्जा और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

कांग्रेस सदस्य स्कॉट फ्रैंकलिन ने कहा कि ये संसाधन देश की कई इंडस्ट्रीज के लिए जरूरी हैं और चेतावनी दी कि चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी देश अमेरिका को कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं।

समुद्र तल के खनिजों पर इंडस्ट्री की नजर

इंडस्ट्री प्रतिनिधियों का कहना है कि अमेरिका के पास इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए तकनीक और नियामक ढांचा मौजूद है।

द मेटल्स कंपनी के सीईओ जेरार्ड बैरन ने कहा कि समुद्र की गहराइयों में मौजूद खनिज गांठें अमेरिका की आयात पर निर्भरता को काफी कम कर सकती हैं।

उनके मुताबिक इन खनिजों में ऐसे धातु मौजूद हैं जो रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद अहम हैं।

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि डीप-सी माइनिंग को तेजी से आगे बढ़ाना जल्दबाजी हो सकती है।

डीप-सी इकोलॉजिस्ट डॉ. एस्ट्रिड लिटनर ने कहा कि जिम्मेदार माइनिंग के लिए उपलब्ध डेटा अभी पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि इससे समुद्री जैव विविधता को नुकसान हो सकता है और कुछ प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा भी पैदा हो सकता है, जिसके असर लंबे समय तक रह सकते हैं।

समुद्र का बड़ा हिस्सा अब भी अनजान

विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र का बहुत बड़ा हिस्सा अभी भी पूरी तरह से शोध और मैपिंग से बाहर है।

सेल्ड्रोन के ब्रायन कॉनन ने बताया कि अमेरिका के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) का केवल 54 प्रतिशत हिस्सा ही मैप किया गया है।

वहीं समुद्री खोजकर्ता रॉबर्ट बैलार्ड ने बताया कि इंसानों ने अब तक गहरे समुद्र का केवल 0.001 प्रतिशत हिस्सा ही देखा है।

चीन की बढ़त से तेज हुई बहस

इस बहस के पीछे सबसे बड़ा कारण भूराजनीतिक प्रतिस्पर्धा भी है।

अमेरिकी सांसदों ने बताया कि चीन मिनरल प्रोसेसिंग और समुद्री रिसर्च में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत रेयर अर्थ एलिमेंट्स का उत्पादन चीन करता है और उसने समुद्री खोज और मैपिंग में भी भारी निवेश किया है।

जहां डीप-सी माइनिंग के समर्थकों का कहना है कि इससे अमेरिका विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता कम कर सकता है, वहीं आलोचकों का मानना है कि जल्दबाजी में उठाए गए कदम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

🎯 Random Posts

  • समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही थी महिला, अचानक गिरी बिजली और चली गई जान; खौफनाक वीडियो वायरल
  • No Image
    सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न में राहत देने वाले योगासन
  • केंद्र सरकार ने यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए एमडी एवं सीईओ नियुक्त किए – New Breaking News
  • 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC लागू करने का दावा, फिर पूरे देश में क्यों नहीं ? समझें संविधान और सियासत का पूरा गणित….
  • “रक्षाबंधन” पर टीवी सितारों ने शेयर की भाई-बहन संग खास तस्वीरें, कृष्णा अभिषेक से गौरव खन्ना तक दिखा प्यार…..
  • AI से बनाया फर्जी NEET पेपर, 8 हजार लाइक्स ने बढ़ाया हौसला; पूछताछ में लॉ स्टूडेंट ने किए चौंकाने वाले खुलासे
  • Glowing Skin Tips: महंगे फेस पैक नहीं, घर पर बनाएं लौंग का देसी लेप, पिंपल्स और दाग-धब्बों से मिल सकती है राहत…
  • “Axis Bank Credit Card” के नियमों में बड़ा बदलाव, 28 अगस्त से लागू होंगे नए नियम; जानें क्या बदला…..
  • No Image
    देश लगभग नक्सलमुक्त, सरकार ने जो वादा किया वो पूरा किया: अमित शाह के बयान पर बोले मनोज तिवारी
  • चित्तौड़गढ़ में खुले कुएं में मृत मिला लेपर्ड, दो दिनों से ग्रामीणों में था दहशत का माहौल
  • “डायपर की डिलीवरी नहीं की, कूरियर कंपनी को देने पड़े 22,500 रुपये”……
  • अफगान महिलाओं को ड्रेस कोड के नाम पर हिरासत में लेना ‘गैरकानूनी और अस्वीकार्य’: यूएन के विशेष दूत
  • RBI Guidelines: बैंक नहीं सुन रहा आपकी शिकायत? जानिए कब और कैसे करें RBI लोकपाल से संपर्क, क्या करें और क्या नहीं….
  • No Image
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया वित्त विधेयक 2026
  • What Does Your Mulank Say About Your Luck Find Out Now
Share

Post navigation

Previous: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जल्द खत्म होगा, हफ्तों में लक्ष्य हासिल कर लेगा अमेरिका: मार्को रुबियो
Next: इजरायल में नया विवादित कानून पास, घातक हमलों के दोषी फिलिस्तीनियों को मिलेगी फांसी की सजा
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved