Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • Bengaluru Crime: 11 महीने की बेटी की मौत पर पिता गिरफ्तार, जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
  • crime news
  • National

Bengaluru Crime: 11 महीने की बेटी की मौत पर पिता गिरफ्तार, जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Mazid Qureshi July 7, 2026 1 minute read

बेंगलुरु में 11 महीने की बच्ची की मौत का मामला अब हत्या की जांच में बदल गया है। बिस्तर से गिरने की बताई गई कहानी पर सवाल उठने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

बेंगलुरु में 11 महीने की मासूम बच्ची की मौत का मामला अब एक गंभीर हत्या के केस में बदल गया है। शुरुआत में जिस घटना को परिवार ने बिस्तर से गिरने की वजह से हुई दुर्घटना बताया था, पुलिस जांच में उसमें कई संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मां की भूमिका की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बेंगलुरु के अवलाहल्ली थाना क्षेत्र के कितगनूर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 9 जून को दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच 11 महीने की बच्ची रेणुका की मौत हुई थी।

शुरुआत में परिवार की ओर से बताया गया था कि बच्ची अपनी मां विजयलक्ष्मी के साथ थी। कथित तौर पर स्तनपान कराने के दौरान मां की आंख लग गई और बच्ची करीब दो फीट ऊंची खाट से नीचे गिर गई। इसके बाद बच्ची के पिता शेखप्पा उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में शुरुआत में अप्राकृतिक मृत्यु (UDR) के तहत जांच शुरू की थी। हालांकि बाद में आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के चेहरे, सीने और पैरों पर कई चोटों के निशान मिले, जो लगभग दो फीट ऊंची खाट से गिरने की कहानी से मेल नहीं खाते थे. 

पति-पत्नी के विवाद की भी हुई जांच

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। गवाहों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच पड़ोसी से कथित संबंधों को लेकर भी तनाव था।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जांच में यह आरोप सामने आया कि विवाद के दौरान बच्ची के साथ हिंसा हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

पिता गिरफ्तार, मां की भूमिका की जांच जारी

व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी सैदुलु अडावत के अनुसार, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बच्ची के पिता शेखप्पा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची की मां विजयलक्ष्मी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शेखप्पा की उम्र करीब 22 साल है और वह मूल रूप से चमनहल्ली का रहने वाला है। वह बेंगलुरु में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता है। करीब चार साल पहले वह अपने परिवार के साथ शहर आया था। मृत बच्ची रेणुका उसकी दूसरी संतान थी.

🎯 Random Posts

  • Amitabh Bachchan: 52 साल की शादी में जया के लिए अमिताभ ने आज तक नहीं बनाई चाय, KBC 18 में बताई वजह…
  • No Image
    नींद की समस्या और चिड़चिड़ापन कम करने में मददगार पूर्ण चंद्र मुद्रा, तनाव से मिलेगी राहत
  • Diabetes Diet: डायबिटीज में फल खाना जहर नहीं, जानिए कौन से फल हैं फायदेमंद और किनसे रखें दूरी
  • “स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, अस्पताल से शेयर किया हेल्थ अपडेट; बदला इलाज का तरीका”……
  • TOP 10 NATIONAL NEWS OF INDIA 2 JULY 2025
  • सोनम वांगचुक से मिले केजरीवाल, मोदी सरकार को चेताया- “बात नहीं सुनी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा”
  • UCC पर राशिद अल्वी का निशाना, बोले- “मुसलमानों के खिलाफ जिद”, 21 राज्यों में लागू करने की योजना पर उठाए सवाल…….
  • Parenting Mistakes: माता-पिता की ये 7 गलतियां बच्चों का आत्मविश्वास कर सकती हैं कमजोर, समय रहते बदलें अपनी आदतें
  • Gen Z ने बदला शराब का बाजार, कम पी रहे लेकिन महंगी और प्रीमियम ड्रिंक्स पर खर्च बढ़ा…..
  • पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर सिया गोयल का नया खुलासा, ‘विग और हकलाने की वजह से नहीं करना चाहती थी शादी’
  • भारत ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्री में 1 लीडर के रूप में उभर रहा, लो-कॉस्ट आपूर्तिकर्ता बनने की क्षमता: रिपोर्ट – New Breaking Record
  • IPL 2027 से पहले दिल्ली-लखनऊ के बीच मेगा ट्रेड, ऋषभ पंत की DC में घर वापसी, अब LSG का कप्तान कौन?
  • Alia Bhatt Supports Student Protest: सलमान खान के बाद आलिया भट्ट ने भी छात्रों के समर्थन में साझा किया भावुक संदेश….
  • Potato Onion Storage Tips: बरसात में तेजी से सड़ते हैं आलू और प्याज, जानें सही स्टोर करने का तरीका
  • “दुलकर सलमान की ‘आई एम गेम’ ने मचाया धमाल, 2 दिन में 20 करोड़ के पार पहुंची कमाई”…….
Share

Post navigation

Previous: IND vs ENG T20 Series: जैकब बेथेल का वैभव सूर्यवंशी पर दिल छू लेने वाला बयान
Next: Kirti Azad on BJP: ‘पीड़िता को न्याय चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं’, बरुईपुर केस पर बड़ा बयान
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved