Apple के नए CEO John Ternus की सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान! 💰🍎 सालाना करोड़ों का पैकेज, जानिए Salary का पूरा ब्रेकडाउन और Tim Cook को अब कितना मिलेगा?

एप्पल में लंबे समय बाद सीईओ की कुर्सी बदली है। टिम कुक के बाद अब जॉन टर्नस ने 1 सितंबर से कंपनी के नए सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही उनकी सैलरी और कुल पैकेज को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। जॉन टर्नस को करोड़ों डॉलर का पैकेज दिया गया है, जिसमें बेसिक सैलरी के अलावा बड़ा स्टॉक अवॉर्ड और RSU ग्रांट शामिल है।
25 साल से Apple का हिस्सा हैं जॉन टर्नस….
जॉन टर्नस एप्पल के लिए कोई नए चेहरा नहीं हैं। उन्होंने करीब 25 साल पहले, यानी 2001 में, कंपनी के प्रोडक्ट डिजाइन टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कंपनी में लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। साल 2013 में वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी मिली। लंबे समय तक एप्पल में काम करने के बाद अब उन्हें कंपनी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जॉन टर्नस को कितना मिलेगा पैकेज….?
एप्पल के नए CEO जॉन टर्नस को करीब 58 मिलियन डॉलर का पैकेज मिला है। इस पैकेज में उनकी बेसिक सैलरी 3 मिलियन डॉलर बताई गई है। भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 28.5 करोड़ रुपये बैठती है। इसके अलावा उनके पैकेज में अगले साल के लिए करीब 55 मिलियन डॉलर के टारगेट स्टॉक अवॉर्ड्स भी शामिल हैं। भारतीय रुपये में इसकी वैल्यू लगभग 522 करोड़ रुपये बताई गई है। यानी जॉन टर्नस की कमाई सिर्फ मासिक या सालाना बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं है। उनके कुल पैकेज में कंपनी के शेयरों से जुड़े बड़े अवॉर्ड्स भी अहम भूमिका निभाते हैं।
एक बार मिलने वाला RSU ग्रांट भी शामिल….
जॉन टर्नस के पैकेज में 2.5 मिलियन डॉलर का वन-टाइम RSU ग्रांट भी शामिल बताया गया है। RSU यानी Restricted Stock Units के जरिए कर्मचारियों को कंपनी के शेयरों से जुड़ा लाभ मिलता है, जो तय शर्तों के पूरा होने पर हासिल होता है। इस तरह जॉन टर्नस के CEO पैकेज में कैश सैलरी के साथ-साथ स्टॉक आधारित इंसेंटिव भी काफी बड़ा हिस्सा है।
टिम कुक को कितना मिलता था….?
जॉन टर्नस से पहले करीब 15 साल तक टिम कुक एप्पल के सीईओ रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, CEO रहते हुए पिछले साल टिम कुक की कुल कमाई 74.3 मिलियन डॉलर रही थी। वहीं, उनका CEO पैकेज करीब 47 मिलियन डॉलर का था। इसमें 2 मिलियन डॉलर की सालाना बेसिक सैलरी और साल 2027 के लिए करीब 45 मिलियन डॉलर के प्लान्ड स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल थे। इस तुलना से साफ है कि एप्पल के CEO का कॉम्पनसेशन केवल बेसिक सैलरी पर निर्भर नहीं करता। स्टॉक अवॉर्ड्स और दूसरे इंसेंटिव कुल पैकेज को काफी बड़ा बना देते हैं।
CEO बनने से पहले क्या संभाल रहे थे जॉन टर्नस….?
CEO बनने से पहले जॉन टर्नस एप्पल के हार्डवेयर से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। कंपनी के प्रोडक्ट और हार्डवेयर डेवलपमेंट से लंबे समय तक जुड़े रहने के कारण उन्हें एप्पल के प्रोडक्ट सिस्टम और टेक्नोलॉजी की गहरी समझ रखने वाले अधिकारियों में गिना जाता है। अब CEO के तौर पर उनके सामने कंपनी के प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और भविष्य की रणनीति को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
टिम कुक के बाद बड़ी जिम्मेदारी….
टिम कुक के लंबे कार्यकाल के बाद जॉन टर्नस का CEO बनना एप्पल के लिए एक अहम बदलाव है। हालांकि टर्नस कंपनी के लिए नए नहीं हैं और लंबे समय से एप्पल का हिस्सा रहे हैं। अब उनकी नियुक्ति के साथ सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि वह दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक एप्पल की आगे की रणनीति को किस तरह दिशा देते हैं। वहीं, उनका करोड़ों डॉलर का पैकेज भी टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।
