Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • cinema
  • “दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज”…..
  • cinema

“दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज”…..

Mazid Qureshi August 21, 2026 1 minute read

दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। नादिगर संगम के अध्यक्ष और अभिनेता नासर ने 21 अगस्त को उनके निधन की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, सौकार जानकी ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:59 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई।

कौन थीं सौकार जानकी….?

सौकार जानकी का असली नाम शंकरमंची जानकी था। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में लंबे समय तक काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया था। कम उम्र में शादी होने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर को आगे बढ़ाया। उनके जीवन का सफर संघर्ष और उपलब्धियों से भरा रहा।

1950 में शुरू हुआ था फिल्मी करियर….

सौकार जानकी ने साल 1950 में तेलुगु फिल्म ‘शावुकरु’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन एलवी प्रसाद ने किया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई। साल 1952 में उन्होंने तमिल सिनेमा में फिल्म ‘वलयपति’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की।

“चार भाषाओं के सिनेमा में बनाई पहचान”…..

सौकार जानकी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया। उनकी अभिनय क्षमता की वजह से उन्हें अलग-अलग भाषाओं के फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का सम्मान मिला। साल 1959 में उन्होंने अभिनेता डॉ. राजकुमार के साथ कन्नड़ सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘महिषासुर मर्दिनी’ में काम किया था। यह फिल्म उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही।

निजी जिंदगी में भी कई चुनौतियों का किया सामना…..

सौकार जानकी की जिंदगी केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने कम उम्र में शादी की थी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया। बताया जाता है कि उन्होंने गर्भावस्था के दौरान अपनी दसवीं की परीक्षा भी दी थी। बाद में उन्होंने उच्च शिक्षा भी हासिल की। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं।

दक्षिण भारतीय सिनेमा में छोड़ी अमिट छाप…..

सौकार जानकी ने अपने करियर में कई दशकों तक अभिनय किया। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में फिल्मों में सक्रिय रहीं। उनकी लंबी पारी दक्षिण भारतीय सिनेमा के इतिहास का अहम हिस्सा रही है। अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर…..

सौकार जानकी के निधन की खबर के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक है। नादिगर संगम के सदस्यों ने भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर चेन्नई के सेंटोफ रोड, तेयनमपेट स्थित आवास पर रखा जाएगा, जहां प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

🎯 Random Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के बिना बीजेपी 150 सीटें भी नहीं जीत पाती: सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान – New Breaking
  • बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले कैंसिल हो गया था शो, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा……
  • Vegetable Storage: फ्रिज में जल्दी खराब हो जाती हैं सब्जियां? इन आसान तरीकों से रखें लंबे समय तक फ्रेश
  • एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी कहां है…? जानिए लासलगांव में Onion का ताजा थोक भाव….
  • “तुम तो ठहरे परदेसी” से मिली पहचान, 50 की उम्र में सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह…..
  • सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को बड़ी राहत हाईकोर्ट के FIR और SIT जांच आदेश पर रोक – New Breaking
  • “शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा”, आमिर खान के बयान पर सोनम वांगचुक का मजेदार पलटवार….
  • चंद्रचूड़ सिंह ने दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर दादा की कथित फर्जी वसीयत बनाने का आरोप…..
  • मेरठ में पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप
  • “बप्पा के दरबार में पहुंचा अडानी परिवार, प्रणव और करण अडानी ने परिवार संग किए चिंचपोकली च्या चिंतामणी के दर्शन”
  • TMKOC के पुराने “Episodes” आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret…..
  • भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत के बाद आयरलैंड को बड़ा झटका, हेड कोच हेनरिक मलान ने दिया इस्तीफा
  • Insect Without Head: बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
  • Surat Floods : जब सूरत में आई थी जलप्रलय, 10-15 फीट पानी में डूब गई थी डायमंड सिटी, हुआ था 1800 करोड़ का नुकसान…..
  • विवादित वीडियो मामले में KEM अस्पताल की कार्रवाई, एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार को 15 दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा
Share

Post navigation

Previous: “युद्ध का असर” : तेल और गैस खरीदने में भारत का खर्च 43.4% बढ़ा, 57.8 अरब डॉलर पहुंचा बिल…..
Next: “चीनी महंगी, फिर भी किसान क्यों बेहाल? 16,087 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया, जानें कब मिलेगी सस्ती चीनी”……
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved