
भारत में आज भी बहुत से परिवार ऐसे हैं जो दो समय का भोजन खरीदने में कठिनाई का सामना करते हैं। इन्हीं गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सस्ती कीमतों पर या कई बार मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए हर परिवार के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे और कार्ड बनने में महीनों लग जाते थे। लेकिन अब प्रक्रिया पूरी तरह आसान हो गई है। सरकार ने इसे डिजिटल बना दिया है और अब मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
✅ UMANG ऐप से करें घर बैठे आवेदन
अगर आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।
आप अपने मोबाइल से ही पूरा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें
- एंड्रॉयड यूज़र इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं
- iPhone यूज़र इसे Apple App Store से डाउनलोड करें
- ऐप इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
- होम पेज पर जाकर, Services सेक्शन को खोलें।
- फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Utility Service कैटेगरी में आ जाएं।
- वहां आपको “Apply Ration Card” का विकल्प दिखेगा – बस उस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद, अपना राज्य चुनें और मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें:
- ✔ आपका नाम
- ✔ पिता का नाम
- ✔ जन्म की तारीख
- ✔ स्थायी पता
- अब, जरूरी कागज़ात अपलोड कर दें और Submit बटन दबा दें।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा, और प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
✅ कौन-कौन कर सकता है ऐप से आवेदन?
अभी UMANG ऐप से ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने की सुविधा कुछ चुनिंदा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ही है।
इनमें से कुछ हैं:
चंडीगढ़
लद्दाख
और दादरा और नगर हवेली।
इन जगहों पर रहने वाले लोग सीधे मोबाइल ऐप से ही अपनी अर्ज़ी दे सकते हैं।
बाकी राज्यों में भी यह सुविधा बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार इसे पूरे देश में फैलाने का काम कर रही है।
✅ क्या है इस सुविधा का फायदा?
- दआपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- लंबी-लंबी कतारों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
- बस घर बैठे कुछ ही क्लिक्स में आप आवेदन कर सकते हैं।
- सारी की सारी प्रक्रिया एकदम डिजिटल है।
- इससे ज़रूरतमंद परिवारों तक सुविधा जल्दी पहुँच पाएगी।
आने वाले समय में उम्मीद है कि पूरे देश के सभी राज्यों में राशन कार्ड आवेदन की यह डिजिटल व्यवस्था लागू हो जाएगी, जिससे लाभार्थियों को और भी ज़्यादा आसानी होगी।
