Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • “राजधानी एक्सप्रेस की बेस किचन में छापा, 1,383 पैकेट एक्सपायर्ड खाना बरामद; 10 लाख का जुर्माना”……
  • Business

“राजधानी एक्सप्रेस की बेस किचन में छापा, 1,383 पैकेट एक्सपायर्ड खाना बरामद; 10 लाख का जुर्माना”……

Mazid Qureshi August 26, 2026 1 minute read

🚆 राजधानी एक्सप्रेस की बेस किचन में छापा! जांच में 1,383 पैकेट एक्सपायर्ड पोहा, उपमा समेत कई खाद्य पदार्थ मिले। रेलवे ने फूड सर्विस प्रोवाइडर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस को खाना सप्लाई करने वाली बेस किचन में रेलवे की अचानक जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. यहां एक्सपायरी डेट पार कर चुके पोहा, उपमा समेत कई खाद्य पदार्थ मिले…..

राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रेलवे की स्पेशल फूड विजिलेंस टीम ने स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस को खाना सप्लाई करने वाली बेस किचन पर अचानक छापेमारी की. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बरामद की गई. रेलवे के मुताबिक, बेस किचन से कुल 1,383 पैकेट एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले. इनमें हल्दीराम के पोहा और उपमा के अलावा छोले मसाला और सूजी के पैकेट भी शामिल हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने संबंधित फूड सर्विस प्रोवाइडर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है…..

अचानक हुई जांच में खुली पोल…..

यह कार्रवाई अहमदाबाद डिवीजन की रेलवे फूड विजिलेंस फोर्स की ओर से की गई. टीम ने बिना पूर्व सूचना के बेस किचन का निरीक्षण किया. इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, साफ-सफाई और यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन से जुड़े मानकों की जांच की गई. रेलवे की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाने की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है.

1,383 पैकेट एक्सपायर्ड खाना मिला :-

जांच के दौरान बरामद खाद्य सामग्री में सबसे ज्यादा पैकेट पोहा और उपमा के थे….

  • 369 पैकेट हल्दीराम पोहा
  • 984 पैकेट हल्दीराम उपमा
  • 24 पैकेट हल्दीराम छोले मसाला
  • 6 पैकेट फॉर्च्यून सूजी

इस तरह कुल 1,383 पैकेट एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेस किचन में मिली.

यात्रियों को परोसे जाने का था खतरा…..

सबसे गंभीर सवाल यह है कि एक्सपायरी डेट पार कर चुके खाद्य पदार्थ बेस किचन में क्यों रखे गए थे. ये सामान ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने के लिए इस्तेमाल हो सकता था. रेलवे की अचानक हुई जांच के बाद इस सामग्री को पकड़ा गया. लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में खाने की गुणवत्ता और उसकी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है.

फूड सर्विस प्रोवाइडर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना…..

रेलवे प्रशासन ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए संबंधित फूड सर्विस प्रोवाइडर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. रेलवे ने साफ किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है. रेलवे की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि आगे भी बेस किचन और ट्रेन में उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की अचानक जांच जारी रहेगी.

यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का फोकस…..

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह सवाल सामने आया है कि रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की निगरानी कितनी जरूरी है. खासकर राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों से भोजन के लिए शुल्क लिया जाता है, इसलिए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों का पालन बेहद महत्वपूर्ण है. रेलवे की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि बेस किचन और फूड सर्विस प्रोवाइडर्स खाद्य सामग्री की एक्सपायरी, स्टोरेज और साफ-सफाई को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे…..

🎯 Random Posts

  • No Image
    टी20 विश्व कप: ‘250 का स्कोर फिर पार करने की कोशिश करेंगे’, विस्फोटक पारी के बाद तिलक वर्मा का बयान
  • अमेरिकी टेक फर्मों ने एच-1बी वीजा कर्मचारियों को अमेरिका लौटने का आग्रह – New Breaking Record
  • “Instagram-YouTube” से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? कंटेंट क्रिएटर्स जान लें TDS और GST के नियम……
  • कपूर परिवार की बड़ी बेटी बनीं ‘लाल परी’, 52 की उम्र में भी करिश्मा कपूर का ग्लैमरस अंदाज वायरल……
  • No Image
    इमरान के बेटे की यूएन में अपील से पाकिस्तान सरकार नाराज, मंत्री तरार का तंज— ‘बच्चे ने लिखा हुआ पढ़ दिया’
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • Chhindwara News: हाथी के पास जाना पड़ा भारी, दो युवक गंभीर घायल; वन विभाग ने शुरू की जांच
  • No Image
    ‘जाइए सजना’ का जादू सोशल मीडिया पर छाया, रोड ट्रिप में अहाना कुमरा और दानिश ने गाया गाना
  • No Image
    आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की प्लेइंग XI, ईशान किशन को सौंपी कप्तानी
  • “5-Day Working समेत कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, गाजियाबाद में भी प्रदर्शन”…….
  • “SBI ATM Cash Withdrawal Limit”: 4 बार के बाद कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, जानें नए नियम की पूरी जानकारी….
  • ’70 लोग, एक बाथरूम और गंदगी…’ सलमान खान ने सुनाया जेल के दिनों का दर्द, बोले- वक्त था बेहद मुश्किल….
  • “सलमान खान और संजय दत्त” की ‘7 डॉग्स’ अब भारत में होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी इंटरनेशनल एक्शन फिल्म….
  • No Image
    इमरान खान के बेटे कासिम ने UNHRC में उठाया मामला, बोले- पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा
  • ऑस्ट्रेलिया: टिम कुक ने पीएम अल्बनीज को किया फोन, बताया ‘आपकी पॉलिसी से प्रभावित हैं एप्पल के नए सुरक्षा फीचर्स’
Share

Post navigation

Previous: “प्रेग्नेंसी के बीच सामंथा रुथ प्रभु का वर्कआउट, डॉक्टर की सलाह से जिम में बहा रहीं पसीना”……
Next: कार खरीदने का सही समय कौन सा….? इन महीनों में मिल सकती है सबसे ज्यादा छूट, हजारों रुपये बचाने का मौका…..
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved