Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • दिल्ली के 5-स्टार होटलों में FSSAI की जांच, एक्सपायर्ड मिठाई से लेकर कॉकरोच तक मिले…..
  • Business

दिल्ली के 5-स्टार होटलों में FSSAI की जांच, एक्सपायर्ड मिठाई से लेकर कॉकरोच तक मिले…..

Mazid Qureshi August 26, 2026 1 minute read

दिल्ली के दो बड़े 5-स्टार होटलों की किचन में FSSAI की जांच के दौरान एक्सपायर्ड मिठाइयां, कॉकरोच, गंदे बर्तन और हाइजीन से जुड़ी कई खामियां मिलीं। दोनों होटलों को नोटिस जारी किया गया है।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के दो बड़े 5-स्टार होटलों के किचन में फूड सेफ्टी और हाइजीन से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। जांच के बाद FSSAI ने दोनों होटलों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के मशहूर 5-स्टार होटलों में फूड सेफ्टी को लेकर हुई जांच के बाद कई चौंकाने वाली कमियां सामने आई हैं। एयरोसिटी स्थित अंदाज, दिल्ली और जे डब्ल्यू मैरियट, दिल्ली की रसोई और फूड स्टोरेज एरिया की जांच के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, कॉकरोच, गंदे बर्तन और स्टोरेज से जुड़ी खामियां पाई गईं।

अंदाज होटल में मिली 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई….

FSSAI की टीम ने 22 जून 2026 को अंदाज, दिल्ली का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान होटल के कन्फेक्शनरी सेक्शन में करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां मिलीं। अधिकारियों के सामने आने के बाद इन मिठाइयों को नष्ट कर दिया गया। जांच के दौरान पेस्ट्री सेक्शन में एक्सपायर्ड केक बेस और ब्रेड के पैकेट भी मिले। इसके अलावा किचन के अलग-अलग हिस्सों में कीड़े-मकौड़े पाए गए। अधिकारियों ने फ्रीजर के पास कॉकरोच देखे, जबकि कुछ जगहों पर मक्खियां और मच्छर भी मिले। होटल के कुछ हिस्सों में मकड़ी के जाले और दुर्गंध जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

वेज और नॉनवेज फूड स्टोरेज में भी खामी….

जांच में फूड सेपरेशन को लेकर भी गंभीर कमियां सामने आईं। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड एक ही पानी के कंटेनर में रखे पाए गए। इसके अलावा एक ही किचन में वेजिटेरियन बर्नर पर नॉनवेज खाना बनाए जाने की बात भी जांच में सामने आई। फूड स्टोरेज, तापमान की निगरानी, एलर्जन को अलग रखने और कचरे के उचित प्रबंधन में भी कमियां दर्ज की गईं।

जे डब्ल्यू मैरियट में दर्ज हुईं 59 कमियां….

दूसरी ओर जे डब्ल्यू मैरियट, दिल्ली की जांच के दौरान भी फूड सेफ्टी और हाइजीन से जुड़ी कई समस्याएं मिलीं। रिपोर्ट के मुताबिक निरीक्षण में कुल 59 कमियां दर्ज की गईं। होटल के बेकरी किचन में कॉकरोच और वेजिटेबल एरिया में फ्रूट फ्लाइज पाए गए। इसके अलावा गंदे बर्तन, खराब रेफ्रिजरेटर, पानी का रिसाव और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। कुछ खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली, जबकि स्टोरेज एरिया में सड़े हुए सेब और टमाटर भी पाए गए।

फूड लेबलिंग में भी हुई बड़ी गड़बड़ी….

जांच के दौरान खाद्य सामग्री की लेबलिंग में भी लापरवाही सामने आई। एक कंटेनर पर गलत लेबल लगा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉन वाले कंटेनर पर जूस और जूस वाले कंटेनर पर प्रॉन का लेबल लगा था। इस तरह की गलती से खाद्य सामग्री की पहचान और उसके इस्तेमाल को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

स्टाफ की हाइजीन पर भी सवाल….

FSSAI की जांच में फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर भी कमियां मिलीं। कुछ कर्मचारियों ने सही तरीके से हेयरनेट या ग्लव्स नहीं पहने थे। वहीं एक कर्मचारी को खुले घाव के बावजूद खाना बनाते हुए देखा गया। FSSAI ने दोनों होटलों को सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए, जिन्हें लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले क्यों अहम है मामला….?

इन होटलों में सामने आई कमियां इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं क्योंकि दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए इन होटलों का इस्तेमाल किया जाना है। ऐसे में 5-स्टार होटलों की रसोई में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां सामने आने के बाद होटल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दोनों होटल FSSAI के निर्देशों के बाद इन कमियों को कितनी जल्दी दूर करते हैं।

🎯 Random Posts

  • पीयूष गोयल ने कतर में व्यापारिक साझेदारी को लेकर की अहम बैठक – New Breaking News 2025
  • ‘CID’ फेम दयानंद शेट्टी के वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ऑफ-स्क्रीन दुनिया की ओर था इशारा….?
  • गर्मी में बदल गई लोगों की पसंद! कोल्ड ड्रिंक्स छोड़ लस्सी-छाछ पर टूट पड़े लोग, बिक्री हुई चौगुनी
  • Teachers Day 2026: पिता की याद में भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, शुरू की ‘प्रोफेसर रमेश तेंदुलकर मेमोरियल फेलोशिप’
  • दिल्ली पहुंची 453 टन से ज्यादा प्याज, 35 रुपये किलो में मिलेगी राहत; NCR की मंडियों में बढ़ेगी सप्लाई….
  • अमेरिका में डीजल ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5.85 डॉलर प्रति गैलन पहुंचा भाव; अब रोजमर्रा का सामान भी होगा महंगा……?
  • No Image
    आर अश्विन उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे, गेंदबाजी एक्शन विवाद पर दी प्रतिक्रिया
  • ‘UPSC अफसर बनना चाहता था, घरवालों के तानों ने बना दिया हत्यारा’… गोरखपुर ट्रिपल मर्डर में नाबालिग का चौंकाने वाला कबूलनामा
  • Bank Holiday: 31 अगस्त से 6 सितंबर तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक ? यहां देखें पूरी लिस्ट…..
  • कंगना रनौत का क्रिप्टिक वीडियो चर्चा में, सोशल मीडिया पर उठे सवाल- क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था इशारा….?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
  • सीवर की खुदाई में मिला 98 करोड़ रुपये का सोना, सिक्का समझकर उठाया था, अंदर निकला खजाना…..
  • दो महीने बाद जेल से बाहर आए टीवी एक्टर रोहित चंदेल, POCSO केस में मिली जमानत; सामने आई पहली तस्वीर……
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान बना नया विवाद, अयोध्या के संत ने दी तीखी प्रतिक्रिया
  • Sonam Wangchuk: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- ‘बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक है’
Share

Post navigation

Previous: Delhi Style Dahi Bhalla: घर पर बनाएं दिल्ली जैसे नरम और स्पंजी दही भल्ले, ये आसान रेसिपी आएगी काम
Next: Sugar Free For One Month: एक महीना शक्कर न खाने से शरीर में क्या होंगे बदलाव?
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved