AC कोच में गंदी बेडशीट या कंबल मिला? अब चुप रहने की जरूरत नहीं!

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप ट्रेन के AC कोच में सफर कर रहे हों और आपको इस्तेमाल की हुई या गंदी बेडशीट और कंबल थमा दिया जाए? अक्सर यात्री इसे अपनी किस्मत मानकर चुपचाप बैठ जाते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है!
रेलवे AC कोच के यात्रियों को बेडशीट और कंबल की साफ-सफाई के लिए टेंडर जारी करता है। इसके बावजूद, कई बार लापरवाही के कारण कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को गंदे या पुराने इस्तेमाल किए हुए कपड़े दे दिए जाते हैं।
अगर आपके साथ ऐसा हो, तो बिना किसी बहस के तुरंत अपने फोन से रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें।कॉल करने के बाद तीसरा विकल्प चुनें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराते समय आपको बस अपना कोच नंबर और बर्थ नंबर बताना होगा। शिकायत मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर रेलवे का एक कर्मचारी सीधे आपकी सीट पर पहुंचेगा और आपकी बेडशीट व कंबल को बदल देगा।
