ग्वालियर के सीवेज पंप हाउस में ‘ड्यूटी’ के दौरान शराब की महफिल!

दोस्तों, वर्क प्लेस पर चाय-कॉफी मिलना तो आम बात है, लेकिन ग्वालियर के एक सीवेज पंप हाउस में तो कुछ अलग ही सर्व किया जा रहा था! मामला है बिरला नगर के सीवेज पंप हाउस का, जहाँ पानी और सीवेज साफ करने की जगह, अंदर कुछ और ही सफाई से चल रहा था। यहाँ ड्यूटी के नाम पर बाकायदा शराब पिलाने की महफ़िल सजती थी! अब भाई, काम का स्ट्रेस ही इतना होगा! लेकिन कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क के साथ-साथ शराब की महफ़िल भी छुपती नहीं है। किसी ने चुपके से इस पूरी पार्टी का वीडियो बना लिया और सीधे निगमायुक्त अभिषेक चौधरी के पास भेज दिया।फिर क्या था? वीडियो देखते ही कमिश्नर साहब एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत ठेकेदार को फटकार लगाई। नतीजा? महफ़िल सजाने वाले कर्मचारी को नौकरी से टाटा, बाय-बाय कर दिया गया और उसकी जगह दूसरे को रख लिया गया। यही नहीं, ठेकेदार बबलू धारीवाल की कंपनी को भी कड़ा नोटिस थमा दिया गया है। तो भाई, सबक ये है कि ऑफिस में चीयर्स सिर्फ काम की कामयाबी पर करो, ग्लास उठाकर नहीं!
इस खबर पर आपकी क्या राय है
