🔥 रिलीज से पहले ही नानी की 'द पैराडाइज' का जलवा! अमेरिका में एडवांस बुकिंग ने पार किया 1 लाख डॉलर का आंकड़ा। क्या बॉक्स ऑफिस पर भी मचेगा धमाल....?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की शुरुआती बुकिंग को देखकर माना जा रहा है कि रिलीज के बाद भी ‘द पैराडाइज’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
अमेरिका में तेजी से बिक रहे टिकट…..
‘द पैराडाइज’ की नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में 1 लाख डॉलर से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। खास बात यह है कि फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में किसी तेलुगु फिल्म के प्रीमियर के लिए तेज एडवांस बुकिंग का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। बुकिंग अभी जारी है, ऐसे में रिलीज से पहले यह आंकड़ा और ऊपर जाने की उम्मीद है।
नानी की फिल्म को लेकर क्यों है इतना बज…..?
नानी साउथ के उन सितारों में शामिल हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार सिर्फ तेलुगु दर्शक ही नहीं करते। उनकी पिछली फिल्मों की सफलता ने भी उनकी लोकप्रियता को मजबूत किया है। ‘द पैराडाइज’ को लेकर उत्सुकता की एक बड़ी वजह फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला भी हैं। श्रीकांत इससे पहले नानी के साथ ‘दसरा’ जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी से दर्शकों को एक बार फिर दमदार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार…..
‘द पैराडाइज’ में नानी के साथ कायडू लोहार, मोहन बाबू, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, बाबू मोहन और संपूर्णेश बाबू जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है। वहीं फिल्म का निर्माण एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले किया गया है।
8 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म…..
‘द पैराडाइज’ को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल 8 भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बहुभाषी रिलीज के जरिए मेकर्स फिल्म को सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।
कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’…..?
नानी की यह फिल्म पहले 21 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। अब ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले अमेरिका में जिस तरह टिकटों की बिक्री हो रही है, उससे फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडवांस बुकिंग का यह उत्साह बॉक्स ऑफिस पर कितने बड़े कलेक्शन में बदलता है।
‘हिट: द थर्ड केस’ के बाद नानी की बड़ी वापसी…..
‘द पैराडाइज’ से पहले नानी ‘हिट: द थर्ड केस’ में नजर आए थे। 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब नानी एक अलग अंदाज में ‘द पैराडाइज‘ के साथ पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। अमेरिका की शुरुआती एडवांस बुकिंग ने फिल्म की रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है।
