Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • state
  • Rewari Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
  • crime news
  • state

Rewari Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Mazid Qureshi July 6, 2026 1 minute read

रेवाड़ी में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, सुसाइड का नाटक किया, लेकिन डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने खोल दिया पूरा राज।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में जिस घटना को आत्महत्या या हादसा माना गया था, वह अब कथित हत्या की साजिश के रूप में सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल करवा दिया. परिवार या पुलिस को उस पर शक ना हो, इसके लिए उसने पूरी प्लानिंग कराई थी. पहले तो उसने मोनू को मुंह और नाक दबाकर बेसुध करवाया और फिर जिंदा ही नहर में फेंकवा दिया. यह इसलिए किया ताकि जब शव मिले और पोस्टमार्टम हो तो रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से आए. पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे उसके कथित प्रेमी और एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

गुमशुदगी के बाद नहर में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, जड़थल गांव निवासी 21 वर्षीय मोनू 8 जून की शाम घर से दवा लेने की बात कहकर स्कूटी से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवार का कहना है कि मोनू ने कहा कि मेरे पेट में दर्द है, मैं दवाई लेने जा रहा हूं लेकिन मोनू नहीं लौट के आया, 7 जून को तन्नू को लेने के लिए जाना था. तन्नू ने सैलरी के पैसे साथ लेकर आने की शर्त रखी. 8 जून को वेतन मिलने के बाद मोनू ने सीएससी जाकर पैसे निकलवाए और घर में पेट दर्द का बहाना बनाकर तन्नू से मिलने पहुंच गया. यह सब तन्नू और मोनू की चैट से पता चला. मोनू के साथ तन्नू अपने प्रेमी सोनू के भी संपर्क में रही. परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन मृतक और उसकी पत्नी के बीच कई बार बातचीत हुई थी। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर परिवार ने पुलिस से दोबारा जांच की मांग की और हत्या की आशंका जताई।

10 जून को आसलवास के पास नहर से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मोनू के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिलने के कारण मामले को दुर्घटना या आत्महत्या की संभावना के रूप में देखा गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोबाइल फोन से खुला मामला

मृतक की स्कूटी से बरामद मोबाइल फोन का डेटा डिलीट मिला। परिजनों ने साइबर विशेषज्ञ की मदद से फोन का डेटा रिकवर कराया। परिवार का दावा है कि रिकवर हुई चैट और कॉल रिकॉर्ड से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। इसमें तन्नू की पति मोनू से चैट और लापता होने वाले दिन 49 बार कॉल ने परिवार के शक को पुख्ता कर दिया. हालांकि बेटे की रस्म क्रिया के दिन पूरे होने तक परिवार ने बहू को इसका अहसास ही नहीं होने दिया. 

पीड़ित परिवार ने डीएसपी और SP से भी की मुलाकात

इसके बाद परिवार ने पुलिस को फोन से मिली चैट का डाटा सौंपा और हत्या का केस दर्ज कर जांच की मांग की. खुद फोन की जांच कर चुकी पुलिस ने भी शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद परिवार पहले 21 जून और फिर 30 जून को डीएसपी से मिला. जब बात नहीं बनी तो परिवार 2 जुलाई को एसपी से मिला. इसके बाद तन्नू की गिरफ्तारी हो पाई.

पुलिस जांच में सामने आई कथित साजिश

पुलिस के मुताबिक, तन्नू ने पूछताछ में बताया कि 8 जून को उसने फोन कर मोनू को बुलाया. पहले से घात लगाकर बैठे तन्नु के प्रेमी मुंडनवास निवासी सोनू ने अपने ही गांव के हरिओम और अमन के साथ मिलकर मोनू को दबोच लिया. बेसुध होने तक उसका मुंह और नाक दबाकर रखें. इसके बाद उसे नहर में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में पत्नी और एक अन्य आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कथित मुख्य आरोपी सोनू और एक अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अब तक की जांच के आधार पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ साजिश के आरोप सामने आए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🎯 Random Posts

  • “बिग बॉस 20” में नॉमिनेशन पर भड़के आसिफ खान, बोले- ‘गेम अनफेयर लगने लगा है’……
  • “820 इवेंट्स, 8 राज्य और 3 लाख से ज्यादा लड़कियां, अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन ने चलाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस अभियान”……
  • No Image
    हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में नौकरी का अवसर, स्किल प्रोफेसर सहित 19 पदों के लिए 3 जुलाई तक करें आवेदन
  • No Image
    वीके सक्सेना के कार्यकाल पर ‘आप’ का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले – “बे-आबरू होकर गए एलजी”
  • Womens ICC Champions Trophy 2027: भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, श्रीलंका को लगा 188 करोड़ का झटका! जानें पूरा मामला
  • Weight Gain Reasons: सिर्फ 2 रोटी खाने के बावजूद क्यों बढ़ रहा है वजन? जानें छिपी वजहें
  • “TVK गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’, बैठक में हुआ बड़ा ऐलान”…….
  • No Image
    ‘सर्जरी सफल रही’, बेन स्टोक्स ने इंजरी पर दी अपडेट
  • भारत में टेस्ला का पहला शोरूम खुला: अमेरिका से ₹28 लाख ज़्यादा महंगा- Breaking New Record
  • मेरठ में पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप
  • खोया हुआ मोबाइल अब मिलेगा वापस! बस ये एक काम करना मत भूलिए
  • ऋतिक रोशन की रियल एस्टेट से बंपर कमाई, हर महीने आएंगे 7.30 लाख रुपये, इतनी ली सिक्योरिटी….
  • Child Development: बच्चा देर से बोल रहा है, Eye Contact भी कम? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
  • हेलमेट और चेहरे पर साफी बांधकर पहुंचे लुटेरे, ग्वालियर में बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना
  • No Image
    भारतीय एआई स्टार्टअप्स को पंख देगा गूगल: ‘स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर 2026’ के लिए आवेदन शुरू, मेंटरशिप और तकनीक का मिलेगा साथ
Share

Post navigation

Previous: Former Cricketer’s Big Advice to Gautam Gambhir: लगातार हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव की मांग तेज, पूर्व क्रिकेटर ने दिया सुझाव
Next: Gurugram Murder Case: शादी के 3 महीने बाद पत्नी की हत्या, फरार पति और प्रेमिका गिरफ्तार
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved