Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • वीके सक्सेना के कार्यकाल पर ‘आप’ का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले – “बे-आबरू होकर गए एलजी”
  • National

वीके सक्सेना के कार्यकाल पर ‘आप’ का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले – “बे-आबरू होकर गए एलजी”

Mazid Qureshi March 6, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

नई दिल्ली, 6 मार्च। दिल्ली में नए उपराज्यपाल की नियुक्ति के बाद आम आदमी पार्टी ने वीके सक्सेना के कार्यकाल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि उनके पूरे कार्यकाल के दौरान चुनी हुई सरकार के कामों में लगातार बाधा डाली गई और कई जनहित योजनाओं को रोक दिया गया।

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी वीके सक्सेना दिल्ली से “बे-आबरू होकर” लद्दाख चले गए और उनका कार्यकाल दिल्ली की जनता नकारात्मक रूप में याद रखेगी।

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल बनते ही वीके सक्सेना ने दिल्ली के कथित एक्साइज मामले को उठाया और अपने करीबी अधिकारियों के जरिए इसकी जांच करवाई। उनके मुताबिक यह जांच पूरी तरह फर्जी थी और अदालत में इसकी पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि राऊज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे।

योजनाओं को रोकने का आरोप

‘आप’ नेता ने कहा कि एलजी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे फैसले लिए, जिनसे दिल्ली के आम लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना नदी की सफाई को लेकर बड़े दावे किए गए, लेकिन उनके कार्यकाल में नदी की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जिन गरीबों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा और जिनकी नौकरियां चली गईं, उनकी बद्दुआ उपराज्यपाल का पीछा नहीं छोड़ेगी।

फिनलैंड ट्रेनिंग और मोहल्ला क्लीनिक पर भी विवाद

वहीं, ‘आप’ विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने भी एलजी के कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली उन्हें किसी सकारात्मक काम के लिए नहीं, बल्कि जनहित योजनाओं में अड़ंगा लगाने के लिए याद रखेगी।

झा के मुताबिक शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने की योजना को रोक दिया गया, मोहल्ला क्लीनिक पर आरोप लगाकर जांच बैठा दी गई और ‘दिल्ली की योगशाला’ पहल को भी बंद कर दिया गया।

इसके अलावा ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के फंड को लेकर विवाद खड़ा किया गया और पानी के बिलों की वन-टाइम सेटलमेंट योजना भी अटका दी गई।

नौकरियों पर भी उठाए सवाल

संजीव झा ने आरोप लगाया कि इसी दौरान अस्पतालों के डाटा एंट्री ऑपरेटरों और करीब 10 हजार बस मार्शलों की नौकरियां चली गईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की कई फाइलें महीनों तक रोकी गईं, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ।

‘आप’ नेताओं का कहना है कि कथित शराब घोटाले के मामले को भी इसी दौर में राजनीतिक मुद्दा बनाया गया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश की गई।

पार्टी का दावा है कि आने वाले समय में दिल्ली की जनता इस पूरे दौर को लोकतांत्रिक व्यवस्था में टकराव के रूप में याद रखेगी।

🎯 Random Posts

  • गुरुग्राम में झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, तालाब बनीं सड़कें
  • कानपुर में मेड ने जींस में छिपाकर उड़ाए 60 लाख के गहने, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए रची साजिश; राजस्थान से गिरफ्तार
  • चेहरे के जिद्दी कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार नीम का पानी लगाने से मिल सकते हैं ये फायदे….
  • PF अकाउंट के 5 बड़े फायदे: बचत से लेकर टैक्स छूट तक, जानिए कैसे सुरक्षित होगा आपका भविष्य….
  • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, सिकंदर रजा संभालेंगे कमान
  • 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC लागू करने का दावा, फिर पूरे देश में क्यों नहीं ? समझें संविधान और सियासत का पूरा गणित….
  • Sushil Kumar Bail: ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
  • पटाया के क्लब में गोविंदा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘क्या दिन आ गए’…..
  • No Image
    सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछला, इन कारणों के चलते शेयर बाजार में आई तेजी
  • ‘त्रेता युग में ऐसे कपड़े?’, ‘रामायण’ के ट्रेलर में शूर्पणखा और कैकई के कॉस्ट्यूम पर छिड़ी बहस….
  • “Homemade Beetroot Blush”: घर पर बनाएं चुकंदर का नेचुरल ब्लश, गालों पर आएगा गुलाबी निखार…..
  • पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर सिया गोयल का नया खुलासा, ‘विग और हकलाने की वजह से नहीं करना चाहती थी शादी’
  • आंद्रे रसेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा: जमैका में खेलेंगे आखिरी इंटरनेशनल मैच – New Breaking
  • रात के खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहतमंद सुबह|
  • भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है? जानिए भारतीय रुपये और नेपाली रुपये का पूरा गणित….
Share

Post navigation

Previous: ईरान पर हमलों के बीच रूसी तेल खरीदने को लेकर बदला अमेरिका का मूड, भारत को मिली 30 दिनों की छूट
Next: ICC Men’s T20 World Cup : सुपर-8 तक भारत का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved