Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • राम नवमी विशेष: काशी में नारायण को समर्पित बिंदु माधव मंदिर, ऋषि अग्निबिंदु की तपस्या से जुड़ी मान्यता
  • National

राम नवमी विशेष: काशी में नारायण को समर्पित बिंदु माधव मंदिर, ऋषि अग्निबिंदु की तपस्या से जुड़ी मान्यता

Mazid Qureshi March 26, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

वाराणसी, 26 मार्च। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी 27 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन दुनिया भर में भक्त उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान विष्णु तथा राम के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं।

काशी, जिसे शिवनगरी के रूप में जाना जाता है, गंगा, शिव और ज्ञान का अद्भुत संगम है। इसी पवित्र नगरी में स्थित है भगवान विष्णु को समर्पित बिंदु माधव मंदिर, जिसकी मान्यता ऋषि अग्निबिंदु की तपस्या से जुड़ी मानी जाती है।

पंचगंगा घाट पर स्थित है बिंदु माधव मंदिर

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जहां वह ‘बिंदु माधव’ यानी बूंदों के स्वामी के रूप में विराजमान हैं।

यह मंदिर केवल विष्णु भक्ति का केंद्र ही नहीं, बल्कि रामनवमी के अवसर पर भगवान राम और विष्णु के एकत्व का प्रतीक भी माना जाता है।

ऋषि अग्निबिंदु की तपस्या से जुड़ी कथा

उत्तर प्रदेश सरकार के काशी गवर्मेंट पोर्टल के अनुसार, पंचगंगा घाट से ऊपर जाती सीढ़ियां एक साधारण पत्थर के हॉल तक पहुंचती हैं, जहां प्राचीन बिंदु माधव मंदिर स्थित है।

किंवदंतियों के अनुसार, इस स्थान पर ऋषि अग्निबिंदु ने कठोर तपस्या की थी। कहा जाता है कि उन्होंने पवित्र जल की बूंदों को ग्रहण करके ही अपना जीवन व्यतीत किया।

उनकी भक्ति और निष्ठा से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने वरदान दिया कि वह हमेशा इस स्थान पर निवास करेंगे, इसलिए उन्हें ‘बिंदु माधव’ कहा गया, जिसका अर्थ है ‘बूंदों के स्वामी’।

पंच माधव मंदिरों में से एक

बिंदु माधव मंदिर पंच माधव मंदिरों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्ची श्रद्धा से पूजा करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है।

रामनवमी के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है, इसलिए इस दिन यहां राम और विष्णु की संयुक्त भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

इतिहास में भव्य रहा है मंदिर

ऐतिहासिक रूप से यह मंदिर कभी बेहद भव्य हुआ करता था। 17वीं शताब्दी के फ्रांसीसी यात्री जीन बप्तिस्त टैवर्नियर ने अपने यात्रा विवरण में इस मंदिर की प्रशंसा की थी।

उन्होंने बताया था कि यह मंदिर क्रॉस (X) के आकार का भव्य पैगोडा था, जिसमें भगवान विष्णु की लगभग छह फुट ऊंची प्रतिमा रत्नों, माणिकों और मोतियों से सजी हुई थी।

हालांकि, 1669 में इस मंदिर को नष्ट कर दिया गया, लेकिन भक्तों ने प्रतिमा को गुप्त रूप से सुरक्षित बचा लिया।

मराठा शासक ने कराया पुनर्निर्माण

19वीं शताब्दी में मराठा शासक भवान राव ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया और प्राचीन प्रतिमा को फिर से स्थापित किया।

आज मंदिर में भगवान विष्णु की शालिग्राम शिला और प्रतिमा स्थापित है, जिनके दोनों ओर गरुड़ और हनुमान जी विराजमान हैं। बताया जाता है कि ये प्रतिमाएं पुराने मंदिर के मलबे से सुरक्षित बचाई गई थीं।

रामनवमी पर विशेष आयोजन

हर वर्ष कार्तिक मास में यह मंदिर दीपों से जगमगा उठता है, जहां धार्मिक ग्रंथों का पाठ और भक्ति कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

रामनवमी के दिन भी यहां विशेष सजावट, पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

कैसे पहुंचे बिंदु माधव मंदिर

यह मंदिर पंचगंगा घाट के रतन फाटक, घसी टोला इलाके में स्थित है।

  • कैंट रेलवे स्टेशन से ऑटो, रिक्शा या कैब के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें भी उपलब्ध हैं।

मंदिर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 10:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।

🎯 Random Posts

  • No Image
    इजरायल का दावा— एयर स्ट्राइक में आईआरजीसी नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत
  • 8 महीने पहले की भविष्यवाणी सच? Google Gemini के नए अभियान का चेहरा बने शाहरुख खान…..
  • डॉ. अंबेडकर के धर्म परिवर्तन की 90वीं वर्षगांठ पर लाखों लोगों की मौजूदगी, उठी भेदभाव खत्म करने की आवाज|
  • कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान मिलने पर Blinkit पर बड़ा एक्शन, FDA ने फूड लाइसेंस किया सस्पेंड…..
  • IND vs SL: जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका
  • IND vs ENG: नंबर-1 की कुर्सी बचाने उतरेगी टीम इंडिया, हारते ही छिन सकता है ICC का ताज
  • Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर दीपके पर फेंकी गई स्याही, प्रदर्शन के दौरान मचा हंगामा
  • कांग्रेस और गांधी परिवार का ‘इतिहास’ उजागर करने वाली 40 किताबों की लिस्ट भाजपा सांसद ने की जारी
  • No Image
    ‘टटीरी’ को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश
  • Kullu Landslide: बिना बारिश के अचानक खिसका पहाड़, सड़क पर आया भारी मलबा, प्रशासन अलर्ट
  • दक्षिण सूडान में बाढ़ से तबाही, 77 लाख लोग भुखमरी की चपेट में – New Breaking Record
  • आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ ने कमाया था 1325% मुनाफा, इस मामले में अक्षय कुमार-अजय देवगन से निकले आगे…..
  • Aamir Khan Comeback: निजी जिंदगी के बाद अब फिल्मों पर फोकस, बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार मिस्टर परफेक्शनिस्ट
  • Cooking Tips: सब्जी में नहीं आती रंगत और रोगन? इन आसान तरीकों से ग्रेवी बनेगी रेस्टोरेंट जैसी
  • No Image
    राजामौली के मेगा प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ के लिए स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिले एक्सक्लूसिव ब्रांड इंटीग्रेशन राइट्स
Share

Post navigation

Previous: अधिकारी की आत्महत्या के बाद पंजाब भाजपा की मांग, गगनदीप रंधावा के परिवार को मिले सुरक्षा
Next: सड़क किनारे बर्तन बेचने वाले कुम्हार को 9 करोड़ का आयकर नोटिस, परिवार सदमे में
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved