Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • international
  • बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हमला, आईएईए ने दी परमाणु हादसे की चेतावनी
  • international

बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हमला, आईएईए ने दी परमाणु हादसे की चेतावनी

Mazid Qureshi March 28, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

तेहरान, 28 मार्च।
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने जानकारी दी है कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर शुक्रवार देर रात एक बार फिर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। यह हमला 28 फरवरी से जारी ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष के दौरान इस परमाणु संयंत्र पर तीसरी बार हुआ है।

आईएईए ने जताई चिंता

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि फिलहाल हमलों से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगर परमाणु ठिकानों पर बार-बार हमले जारी रहे तो इसका परिणाम बेहद गंभीर हो सकता है।

हालांकि ताजा हमले में किसी के हताहत होने, उपकरणों के नुकसान या तकनीकी बाधा की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।

आईएईए रख रहा है हालात पर नजर

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि एजेंसी को ईरान ने इस हमले की जानकारी दी थी। उन्होंने परमाणु दुर्घटना के खतरे से बचने के लिए अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील की है।

आईएईए ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा उपायों की पुष्टि कर रहा है ताकि परमाणु सामग्री सुरक्षित बनी रहे।

औद्योगिक ठिकानों पर बढ़ता खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि सैन्य तनाव वाले क्षेत्रों में न्यूक्लियर और औद्योगिक सुविधाओं पर बढ़ते हमले गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं।

हालांकि खोंडाब हेवी वॉटर प्लांट और खुजेस्तान स्टील फैक्ट्री फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रेडियोएक्टिव सामग्री वाले संयंत्रों को बार-बार निशाना बनाया गया तो इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

तेल अवीव में मिसाइल हमले में एक की मौत

इस बीच, इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) और पुलिस के अनुसार, ईरान से दागी गई मिसाइल से तेल अवीव में करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह हमला क्लस्टर म्यूनिशन मिसाइल से किया गया, जिसके छर्रे लगने से एक निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत हो गई।

एमडीए के अनुसार, इस हमले में दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

🎯 Random Posts

  • “कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा भाव; भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होने का डर”…….
  • Aamir Khan Comeback: निजी जिंदगी के बाद अब फिल्मों पर फोकस, बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार मिस्टर परफेक्शनिस्ट
  • Homemade Face Scrub: किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो….
  • चमोली में बादल फटने से मचा हड़कंप, भारी बारिश के बाद मलबे में फंसी गाड़ियां; कई घरों को नुकसान
  • क्या रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे थे विराट कोहली और एमएस धोनी? तस्वीर वायरल
  • नवंबर 2025 में कुल 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरी हॉलिडे लिस्ट
  • नॉर्थ-साउथ के फर्क पर करीना कपूर का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हम नॉर्थ या साउथ से नहीं, हम आर्टिस्ट हैं’……
  • लॉर्ड्स में आखिरी बार दिखेंगे रोहित शर्मा? वायरल बयान ने बढ़ाई अटकलें
  • PM Modi Selfie Video: सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें पूरी कहानी
  • “नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना रनौत”, बोलीं- “खाती देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए”…..
  • कृति सेनन अपनी मां के लिए बनी मेहंदी आर्टिस्ट |
  • फकीर की आवाज से मिली प्रेरणा, 13 साल की उम्र में स्टेज पर छा गए मोहम्मद रफी, ऐसे बने बॉलीवुड के सुरों के सरताज….
  • “बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने करोड़ कमाता है? जानें पूरा हिसाब”……
  • “Gen-Z” के प्रदर्शनों पर अली फजल ने दिया रिएक्शन, बोले- ‘लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार’……
  • No Image
    यूएस-ईरान में मध्यस्थता की पहल करने वाले पाकिस्तान का काबुल के खिलाफ ‘खुला जंग’ जारी
Share

Post navigation

Previous: ‘बॉबी’ के बाद 29 साल तक नहीं हुई फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी की मुलाकात, इंडियन आइडल पर हुआ खुलासा
Next: यूएस शिपबिल्डिंग वर्कफोर्स डेवलपमेंट को बढ़ावा देने दक्षिण कोरिया जाएंगी अमेरिकी राजनयिक
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved