Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • मध्य पूर्व के कुछ देशों से भारतीय एयरलाइंस ने फिर शुरू की सीमित उड़ान सेवाएं
  • Business

मध्य पूर्व के कुछ देशों से भारतीय एयरलाइंस ने फिर शुरू की सीमित उड़ान सेवाएं

Mazid Qureshi March 6, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

नई दिल्ली, 6 मार्च। मध्य पूर्व से भारतीय उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट सहित कई घरेलू एयरलाइंस ने शुक्रवार से मध्य पूर्व के कुछ देशों के लिए सीमित उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। हालांकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण कई हवाई क्षेत्रों में अब भी प्रतिबंध लागू हैं, जिसकी वजह से हजारों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

इंडिगो ने शुरू की 17 उड़ानें

इंडिगो ने बताया कि वह शुक्रवार को मध्य पूर्व के आठ गंतव्यों के लिए 17 उड़ानें (34 सेक्टर) संचालित करेगी। एयरलाइन ने कहा कि वह सरकार के साथ मिलकर सुरक्षित तरीके से सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने की दिशा में काम कर रही है।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें बुक हैं, उनसे सीधे संपर्क किया जाएगा और उन्हें सलाह दी गई है कि एयरलाइन की पुष्टि मिलने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचे।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी शुरू की सेवाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्र खुलने की पुष्टि के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा और मस्कट के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

इसके अलावा एयर इंडिया ने दुबई, रास अल खैमाह और फुजैराह से विशेष प्रत्यावर्तन (रिपेट्रिएशन) उड़ानें संचालित करने की भी योजना बनाई है, हालांकि इसके लिए नियामक मंजूरी जरूरी होगी।

स्पाइसजेट चलाएगी विशेष उड़ानें

स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह 6 और 7 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत के लिए विशेष उड़ानें संचालित करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 8 मार्च को भी अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी।

25 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

उद्योग से जुड़े आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी से 5 मार्च के बीच मध्य पूर्व से आने-जाने वाली 44,000 से अधिक उड़ानें निर्धारित थीं। इनमें से अब तक 25,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को उड़ानों की आवाजाही पिछले दिन के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई और यह सामान्य स्तर के करीब 25 प्रतिशत तक पहुंच गई।

यात्रियों की मदद के लिए डीजीसीए सक्रिय

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वह एयरलाइंस और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है। फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय किया गया है।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि वह एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में है और टिकट की कीमतों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि इस दौरान हवाई किरायों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो।

🎯 Random Posts

  • रक्षाबंधन 2026 : ‘भैया मेरे राखी के बंधन’ से ‘धागों से बांधा’ तक, भाई-बहन के प्यार को महसूस कराते हैं ये गाने…..
  • BJP Strategy: BJP का युवाओं पर फोकस! नितिन नवीन ने 45 युवा नेताओं के साथ की बैठक?
  • “अर्जुन रेड्डी” के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं…..
  • इंदौर में 24 किन्नरों ने पिया जहर, कई की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
  • No Image
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं
  • ड्रीम-11 स्पॉन्सरशिप खत्म: बीसीसीआई ने 358 करोड़ का करार तोड़ा, ऑनलाइन गेमिंग पर नई पाबंदी – New Breaking
  • हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर हमला: बुलंदशहर में युवकों ने डंडे से तोड़ा कार का शीशा, पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां
  • बांग्लादेश : अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर लगाया 24 नेताओं के उत्पीड़न का आरोप, जांच की मांग – New Breaking News
  • Jasprit Bumrah Fitness Update: जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अब इस सीरीज में आएंगे नजर 
  • धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक
  • Weight Gain Reasons: सिर्फ 2 रोटी खाने के बावजूद क्यों बढ़ रहा है वजन? जानें छिपी वजहें
  • देश में इतिहास का दूसरा सबसे सूखा जून! सामान्य से 42% कम बारिश, राजस्थान में ओले गिरे, एमपी-यूपी में हीटवेव का अलर्ट
  • “15 साल बाद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर बड़ा अपडेट, जोया अख्तर ने कही ये बात”…..
  • ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वेंकी अटलुरी की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म…..
  • No Image
    आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की प्लेइंग XI, ईशान किशन को सौंपी कप्तानी
Share

Post navigation

Previous: ‘आप हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगी’, अभिनेत्री शम्मी को जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि
Next: ईरान पर हमलों के बीच रूसी तेल खरीदने को लेकर बदला अमेरिका का मूड, भारत को मिली 30 दिनों की छूट
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved