Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • 13 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, डॉक्टर बनने के बाद भी नहीं की प्रैक्टिस – ऐसे बना दुनिया के सबसे बड़े संगठन का शिल्पकार
  • National

13 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, डॉक्टर बनने के बाद भी नहीं की प्रैक्टिस – ऐसे बना दुनिया के सबसे बड़े संगठन का शिल्पकार

Mazid Qureshi March 31, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

नई दिल्ली, 31 मार्च।
1 अप्रैल 1889 को नागपुर के एक संभ्रांत ब्राह्मण परिवार में जन्मे केशव बलिराम हेडगेवार ने बहुत कम उम्र में जीवन का सबसे कठिन दौर देखा। साल 1902 में नागपुर में प्लेग की महामारी फैली थी। उनके माता-पिता ने मरीजों की सेवा करते हुए अपनी जान की परवाह नहीं की और इसी दौरान दोनों संक्रमित हो गए। महज 13 साल की उम्र में केशव ने एक ही दिन अपने माता-पिता की चिताओं को जलते देखा।

बचपन से ही अंग्रेजों के खिलाफ भावना

हेडगेवार के मन में अंग्रेजी शासन के खिलाफ गहरा विरोध बचपन से ही था। 1897 में जब वे मात्र आठ वर्ष के थे, तब महारानी विक्टोरिया की हीरक जयंती पर बांटी गई मिठाइयों को उन्होंने यह कहते हुए कूड़ेदान में फेंक दिया कि किसी विदेशी सत्ता का जश्न मनाना मातृभूमि का अपमान है।

हाई स्कूल के दौरान ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाने पर उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था।

मेडिकल की पढ़ाई और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ाव

1910 में हेडगेवार मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोलकाता गए। डॉक्टर बनने के बाद वे नागपुर लौट आए, लेकिन उन्होंने कभी चिकित्सा प्रैक्टिस नहीं की। वे सीधे कांग्रेस से जुड़े और 1921 के असहयोग आंदोलन में उग्र भाषण देने के आरोप में एक साल की कठोर सजा भी काटी।

वैचारिक मंथन और संघ की स्थापना

जेल से रिहा होने के बाद हेडगेवार के मन में गहरा वैचारिक मंथन शुरू हुआ। महात्मा गांधी द्वारा खिलाफत आंदोलन के समर्थन और देशभर में हुए सांप्रदायिक दंगों ने उन्हें झकझोर दिया।

उन्होंने महसूस किया कि अंग्रेज भारत पर केवल सैन्य ताकत से नहीं, बल्कि भारतीय समाज की आपसी फूट, छुआछूत और बिखराव के कारण शासन कर रहे हैं।

इस विचार से प्रेरित होकर 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में कुछ युवाओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना की गई।

सामाजिक एकता का प्रयोग बनी ‘शाखा’

हेडगेवार ने ‘शाखा’ को सिर्फ शारीरिक व्यायाम का स्थान नहीं बनाया, बल्कि इसे सामाजिक समानता का माध्यम बनाया। अलग-अलग जातियों और आर्थिक वर्गों के युवा एक ही गणवेश में साथ खेलते और साथ भोजन करते थे, जिससे समाज में मौजूद भेदभाव की दीवारें धीरे-धीरे कमजोर होने लगीं।

स्वतंत्रता आंदोलन में भी भागीदारी

हालांकि उन्होंने संघ को दलगत राजनीति से दूर रखा, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम से कभी दूरी नहीं बनाई।

1930 में गांधीजी के सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान उन्होंने सरसंघचालक का पद छोड़कर ‘जंगल सत्याग्रह’ में हिस्सा लिया और नौ महीने अकोला जेल में सजा काटी।

इतिहास में यह भी उल्लेख मिलता है कि लाहौर षड्यंत्र केस के बाद क्रांतिकारी राजगुरु जब फरार थे, तब हेडगेवार ने उन्हें नागपुर में गुप्त पनाह दी थी।

विरासत और प्रभाव

21 जून 1940 को 51 वर्ष की आयु में हेडगेवार का निधन हो गया, लेकिन तब तक वे एक ऐसा बीज बो चुके थे जो आगे चलकर विशाल संगठन में बदल गया।

1989 में उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर संघ ने देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ता 2 लाख 16 हजार से अधिक गांवों में पहुंचे और लगभग 1.5 करोड़ परिवारों से संपर्क किया। इस अभियान के जरिए करीब 11 करोड़ रुपये की सेवा निधि जुटाई गई, जिसका उपयोग आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक केंद्र स्थापित करने में किया गया।

बाद में 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने डॉ. हेडगेवार के सम्मान में आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।

🎯 Random Posts

  • Box Office Collection: ‘जन नायकन’ की धमाकेदार कमाई से थलापति विजय ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड बॉक्स ऑफिस में बने नंबर-1 तमिल स्टार….
  • Makhana Kheer Recipe: मखाने की खीर में डाल दें बस यह एक चीज, रबड़ी जैसी गाढ़ी और दोगुना स्वादिष्ट बनेगी
  • Petrol-Diesel Rate Today: आज कितने में फुल कराएंगे गाड़ी की टंकी? जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट….
  • “गोरखपुर में स्कूल बस की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, दर्दनाक हादसे में मौत”…..
  • ‘कर्म कभी माफ नहीं करता’, बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल; ईशा रिखी की पोस्ट के बाद बढ़ीं चर्चाएं….
  • छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या: मामूली विवाद में सोते समय सब्बल से किया हमला
  • No Image
    नींद की समस्या और चिड़चिड़ापन कम करने में मददगार पूर्ण चंद्र मुद्रा, तनाव से मिलेगी राहत
  • XI JINPING India Visit: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं? विदेश दौरे पर कैसे तय होता है राष्ट्राध्यक्ष का मेन्यू?
  • Reel Viral Video: रील बनाती रही मां और छत से नीचे गिर गया बच्चा, वीडियो देखकर भड़क उठे लोग
  • No Image
    India-Norway आर्थिक सहयोग को नई दिशा
  • समय के साथ सिनेमा में बदलाव जरूरी, तभी दर्शकों से जुड़ी रहेंगी फिल्में : कंगना रनौत
  • “MPSC छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दिपके, बोले- इस्तीफा होने तक साथ खड़े हैं”……
  • No Image
    अपने जन्मदिन पर अनुपम खेर ने किया फैंस को ‘इमोशनल ब्लैकमेल’, 42 साल की मेहनत के बदले मांगा यह तोहफा
  • “अमिताभ बच्चन को देखते ही घबरा गया था अक्षय कुमार का हेल्पर, बिग बी पर गिरा दिए 4 गिलास पानी; फिर करना पड़ा ये काम”……
  • Coca-Cola Secret Formula: आखिर क्यों आज तक नहीं जान पाई दुनिया इस ड्रिंक का असली राज?
Share

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन, जैन विरासत की दिखेगी अनोखी झलक
Next: नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत के साथ बदलेंगे कई टैक्स नियम, जानिए 1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या होगा नया
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved