Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • Chhindwara News: हाथी के पास जाना पड़ा भारी, दो युवक गंभीर घायल; वन विभाग ने शुरू की जांच
  • News
  • state

Chhindwara News: हाथी के पास जाना पड़ा भारी, दो युवक गंभीर घायल; वन विभाग ने शुरू की जांच

Mazid Qureshi July 3, 2026 1 minute read

छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र में हाथी के पैर छूने और उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश दो युवकों पर भारी पड़ गई। हाथी के आक्रामक होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चौरई मंडी के पास भ्रमण पर निकले एक हाथी के करीब पहुंचे दो युवक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महावत दल ने किसी तरह हाथी को शांत किया, जबकि घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, अमरकंटक से भ्रमण पर निकला महावत दल चौरई क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान गुरैया गांव के रहने वाले दो युवक, प्रदीप कहार और राकेश यादव, हाथी के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने हाथी को बिस्किट खिलाने और उसके पैर छूने की कोशिश की। तभी हाथी अचानक आक्रामक हो गया।

हादसे में एक युवक का पैर हाथी के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को हाथी ने सूंड से उठाकर दूर फेंक दिया।

महावत का दावा

महावत दल के सदस्य गणेश वासुदेव ने बताया कि बारिश के कारण दल के सदस्य पास के एक मकान में रुके हुए थे और हाथी बाहर खड़ा था। उनके अनुसार, दोनों युवक कथित रूप से नशे की हालत में थे। उन्हें कई बार हाथी के पास न जाने और दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।

महावत के मुताबिक, युवकों ने हाथी की सूंड को छूने का प्रयास किया, जिसके बाद हाथी ने प्रतिक्रिया दी और यह हादसा हो गया।

इस हादसे के बाद पचमढ़ी और उज्जैन की तरफ रवाना हो रहे साधुओं के दल की ओर से आम लोगों को हाथी से पर्याप्त दूरी बनाए जाने की चेतावनी दी जा रही है.

वन विभाग ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

डीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घायल युवक हाथी के काफी करीब चले गए थे। विभाग सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रहा है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि महावत दल के पास हाथी के स्वामित्व और परिवहन (ट्रांजिट) से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🎯 Random Posts

  • Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन राहत नहीं; पेट्रोल-डीजल कीमतों पर क्यों नहीं घट रहे दाम, जानें
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
  • Teacher’s Day 2026: लखनऊ में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव, डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
  • Late Night Eating: क्या रात में देर से खाना खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
  • गूगल ने लॉन्च किया एआई मोड का बड़ा अपडेट — अब 7 नई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध – New Breaking News
  • शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए बुली करने के आरोप पर दी सफाई, बोलीं- ‘मैंने कभी नहीं कहा कि वो बुरे इंसान हैं’…….
  • AK-47 Police Rules: किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47? जानिए इसके इस्तेमाल से जुड़े नियम
  • Restaurant Style Dal Recipe: घर पर बनाएं रेस्तरां जैसी दाल, हर निवाले में मिलेगा ढाबे वाला स्वाद
  • Pappu Yadav Parliament Protest: साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, क्या भेष बदलकर आ सकते हैं सांसद? जानिए संसद के नियम क्या कहते हैं
  • PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील से ज्वेलर्स में चिंता, शादी सीजन से पहले कारोबार पर मंडी का डर…..
  • SBI Loan Settlement: SBI ने 9 साल में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम नहीं वसूल पाई, RTI से सामने आया आंकड़ा
  • No Image
    सीएम योगी का जापान दौरा: मित्सुई प्रबंधन से निवेश पर चर्चा, यूपी में बड़े निवेश का न्योता
  • Sachin Tendulkar on Ajinkya Rahane Retirement: रहाणे के संन्यास पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- ‘आप टीम के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करना चाहते थे’
  • No Image
    संकट के समय में टीम इंडिया बनकर काम करने की जरूरत : राजीव रंजन प्रसाद
Share

Post navigation

Previous: Digvijaya Singh on Ram Mandir: ‘धर्म के नाम पर कमाई, फिर उसी पैसे से विधायक खरीदते हैं’
Next: T20 World Cup 2026: इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved