Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
  • Business

वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

Mazid Qureshi January 2, 2026 1 minute read

india nomenal GDP growth to improve to 11 pc in FY27

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026-27 में बढ़कर लगभग 11 प्रतिशत और वास्तविक वृद्धि करीब 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह बढ़ोतरी देश के अंदर कर्ज के जरिए बढ़ रही खपत और सरकार की नीतियों के समर्थन से हो सकती है। एसबीआई म्यूचुअल फंड की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। एसबीआई म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी रह सकती है। इसके पीछे मुख्य कारण सरकार द्वारा किए गए सुधार और लोगों द्वारा बेहतर और महंगे उत्पादों को खरीदने की बढ़ती आदतें हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक मंदी और भू-राजनीति अभी भी बड़े खतरे बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि औसतन 8 प्रतिशत रही, जबकि नॉमिनल जीडीपी वृद्धि थोड़ी कम होकर 8.8 प्रतिशत रही। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने यह भी कहा कि महंगाई दर वित्त वर्ष 2027 में घटकर लगभग 4 प्रतिशत हो सकती है। अगर दुनिया की अर्थव्यवस्था में कोई बड़ी गिरावट नहीं आती है, तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी मौद्रिक नीति में लंबे समय तक कोई बदलाव नहीं कर सकता। रिपोर्ट में हाल ही में उठाए गए कुछ कदमों का भी जिक्र किया गया है, जैसे कि सरकार द्वारा 2 लाख करोड़ रुपए की ओपन मार्केट ऑपरेशन्स (ओएमओ) और जनवरी के मध्य में 10 अरब डॉलर का बाय-सेल स्वैप। रिपोर्ट के अनुसार, गांवों में खर्च की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है क्योंकि सरकारी योजनाएं और कम महंगाई किसानों की मदद कर रही हैं। हालांकि, खरीफ फसल से हुई आय में कमी का असर अभी भी मौजूद है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने से विकास पर थोड़ा ही असर पड़ेगा, क्योंकि भारत को चीनी निर्यात से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2026 में 4.4 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो वित्त वर्ष 2027 में घटकर 4.2 प्रतिशत हो सकता है। हालांकि, राज्यों का घाटा अभी भी ज्यादा बना हुआ है। सरकार के बॉन्ड की आपूर्ति बढ़कर 29 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है, जिससे मांग और आपूर्ति में दबाव बना रहेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2025 में रुपए की कीमत में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। इसकी वजह विदेशी लेनदेन से जुड़ी मांग और बॉन्ड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी बताई गई है। आमतौर पर, भारत में कम महंगाई, कच्चे तेल की स्थिर कीमतें, वित्तीय अनुशासन और जीडीपी के 1 प्रतिशत से कम चालू खाता घाटा (सीएडी) देश की अर्थव्यवस्था और रुपए को मजबूत बनाए रखते हैं। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि निवेश के लिए खपत, वित्तीय क्षेत्र और कुछ औद्योगिक क्षेत्रों पर ध्यान देना बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। –आईएएनएस डीबीपी/एबीएम

🎯 Random Posts

  • 300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
  • भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए SBI ATM में पहुंचे दो मजदूर, AC की ठंडी हवा का वीडियो वायरल
  • रक्षाबंधन पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, दिल्ली में 4000 करोड़ के कारोबार का अनुमान; ज्वैलरी की भी जबरदस्त मांग…..
  • कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद नाइजेल फराज की चर्चा तेज, PM बनने पर विदेशियों पर सख्ती के संकेत
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, आखिर चुप क्यों हैं?’
  • Airport Guide: एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार फ्लाइट से उड़ने वालों के लिए आसान गाइड
  • बांग्लादेश की सांसद ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंता, रहमान सरकार को घेरा
  • No Image
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं
  • डीआईआई ने रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, 2025 के मात्र 9 महीनों में 2024 का आंकड़ा पार – New Breaking Record
  • “पहलगाम हमले पर मलेशिया PM के बयान से पाकिस्तान में हलचल, बिलावल भुट्टो ने भारत पर साधा निशाना”…..
  • Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: 50 दिन पूरे, दिलजीत दोसांझ की फिल्म हिट रही या फ्लॉप….?
  • Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस को मिला नया सुराग, चेतन चौधरी के दोस्त पर शक गहराया
  • Himachal Politics: ‘गटर छाप’ टिप्पणी पर बढ़ा सियासी घमासान, विक्रमादित्य सिंह बोले- PM युवाओं को ‘फ्रेंड्स’ कहते हैं
  • 2025 Horoscope for Mulank 3, Exciting Astrological Predictions for Success and Growth
  • राहुल से ज्यादा काबिल हैं प्रियंका: तेजप्रताप यादव
Share

Post navigation

Previous: प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दिखाता है अहमदाबाद फ्लावर शो: पीएम मोदी
Next: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, अवीवा बेग संग सात साल पुराने रिश्ते को मिला नया नाम
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved