Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • ‘ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं’, सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह…..
  • bollywood
  • News

‘ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं’, सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह…..

Mazid Qureshi August 20, 2026 1 minute read

सुरेश ओबेरॉय ने बताया कि आखिर उन्होंने बीजेपी से दूरी क्यों बनाई। राजनीति के अपने अनुभव पर एक्टर ने खुलकर बात की।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने एक पॉडकास्ट में राजनीति से जुड़ने और फिर इससे दूरी बनाने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले उन्हें लगता था कि इसका मकसद देश सेवा है, लेकिन बाद में उनका अनुभव अलग रहा……

बॉलीवुड अभिनेता सुरेश ओबेरॉय अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं. एक्टिंग के अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा था. साल 2004 में सुरेश ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन की थी और पार्टी के लिए प्रचार भी किया था. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली…एक पॉडकास्ट में सुरेश ओबेरॉय ने राजनीति में आने और फिर इसे छोड़ने की वजह पर खुलकर बात की. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि राजनीति में आने से पहले उनकी सोच थी कि इसके जरिए देश के लिए काम किया जा सकता है, लेकिन बाद में उन्हें काफी निराशा हुई.

‘राजनीति का मतलब देश के लिए कुछ करना समझता था’…..

सुरेश ओबेरॉय ने बताया कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था, तब उन्हें लगता था कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य देश की सेवा करना है. लेकिन राजनीति के अंदर जाने के बाद उनका नजरिया बदल गया. उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में लगा कि बहुत से लोग राजनीति में पैसा कमाने और झूठ बोलने में लगे हुए हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी यह टिप्पणी सभी लोगों के लिए नहीं है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कुछ शीर्ष नेताओं को इससे अलग रखा.

कैसे बीजेपी में शामिल हुए थे सुरेश ओबेरॉय….?

सुरेश ओबेरॉय ने 2004 में बीजेपी में शामिल होने का किस्सा भी सुनाया. उनके मुताबिक, हैदराबाद कॉलेज का एक दोस्त अचानक उनके घर आया और उनसे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा. दोस्त के कहने पर वह उसके साथ चले गए. इसके बाद उनकी मुलाकात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से हुई और उन्हें पार्टी का पटका पहनाया गया. सुरेश ओबेरॉय के मुताबिक, उस समय उन्हें लगा कि राजनीति के जरिए वह देश के लिए कुछ बेहतर कर सकते हैं.

गुरु ने राजनीति में जाने पर लगाई थी फटकार…..

अभिनेता ने बताया कि राजनीति में शामिल होने के बाद जब वह अपने गुरु से मिले तो उन्हें काफी डांट सुननी पड़ी. उनके गुरु ने उन्हें राजनीति से दूरी बनाने और कुछ लोगों से संपर्क नहीं रखने की सलाह दी थी. सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि उस समय उन्हें गुरु की बात पूरी तरह समझ नहीं आई. वह कुछ समय तक राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी उनका संपर्क रहा. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि वह इस क्षेत्र में सहज नहीं हैं.

मोहन भागवत के हैं बड़े फैन….

पॉडकास्ट के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की भी तारीफ की. उन्होंने खुद को मोहन भागवत का बड़ा प्रशंसक बताया. उन्होंने एक पुरानी मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए बताया कि मोहन भागवत एक बार उनके घर नाश्ते पर आए थे. उनकी पत्नी ने कम चीनी वाला हलवा बनाया था, जिसे मोहन भागवत ने पसंद किया था. सुरेश ओबेरॉय के मुताबिक, यह स्वाद उन्हें लंबे समय तक याद रहा.

राजनीति छोड़ने के बाद एक्टिंग पर किया फोकस…..

राजनीति से दूरी बनाने के बाद सुरेश ओबेरॉय ने दोबारा पूरी तरह अपने अभिनय करियर पर ध्यान दिया. उन्होंने ‘मिर्च मसाला’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’ और ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया. हाल के वर्षों में भी वह फिल्मों में नजर आए हैं. रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में भी नजर आए थे.

परिवार भी फिल्म और बिजनेस से जुड़ा…..

सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय भी बॉलीवुड अभिनेता हैं. विवेक फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं. उनकी बेटी मेघना ओबेरॉय प्लेबैक सिंगर हैं.

🎯 Random Posts

  • Indian Railways Interesting Story: जब पंजाब के एक किसान के नाम हो गई थी पूरी ट्रेन, कोर्ट के आदेश से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस हुई थी कुर्क
  • यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ का लुक हुआ लीक, सोशल मीडिया पर छाया स्टार का जलवा
  • आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ ने कमाया था 1325% मुनाफा, इस मामले में अक्षय कुमार-अजय देवगन से निकले आगे…..
  • SIP का Rule-40 क्या है? 21 साल की उम्र से शुरू करें तो ऐसे बन सकता है 2 करोड़ का फंड…..
  • PF अकाउंट के 5 बड़े फायदे: बचत से लेकर टैक्स छूट तक, जानिए कैसे सुरक्षित होगा आपका भविष्य….
  • सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, एयरपोर्ट से अरामको तक निशाना; क्या मक्का डिफेंस पैक्ट की हुई पहली परीक्षा…..?
  • No Image
    केंद्रीय बजट की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी बिहार भाजपा, मंडल से प्रमंडल तक बजट भाषण सुनने की रहेगी व्यवस्था
  • Grooming Tips: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे दिखें क्लासी और अट्रैक्टिव? अपनाएं ये 5 आसान ग्रूमिंग टिप्स…………..
  • “डगयाली की रात”: हिमाचल में क्यों मानी जाती हैं ये दो रातें रहस्यमयी ? जानें सदियों पुरानी मान्यता……
  • Viral News: फ्राइड चिकन में Condom मिलने का दावा, कपल ने Popeyes पर किया केस; मांगा 15 लाख डॉलर से ज्यादा का हर्जाना
  • ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब 1% बढ़ी – New Breaking Record
  • PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़, 93% रकम FD में; चंदे से लेकर खर्च तक जानें पूरी जानकारी…..
  • Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन खत्म करते समय नारियल पानी, शहद या जूस ही क्यों दिया जाता है? जानिए इसके पीछे की मेडिकल वजह
  • पहली बार भंसाली और धनुष संग नजर आएंगी करीना कपूर खान ? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट…..
  • Rewari Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
Share

Post navigation

Previous: Pension Benefits: कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई पेंशन के लिए आय सीमा, बुजुर्गों-विधवाओं-दिव्यांगों को मिलेगा फायदा…..
Next: Xप्लेन: रोबोटिक्स की रेस में चीन ‘बॉडी’ और अमेरिका ‘ब्रेन’, भारत क्यों रह गया पीछे…….?
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved