Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत के साथ बदलेंगे कई टैक्स नियम, जानिए 1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या होगा नया
  • National

नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत के साथ बदलेंगे कई टैक्स नियम, जानिए 1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या होगा नया

Mazid Qureshi March 31, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

नई दिल्ली, 31 मार्च।
भारत में नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल 2026 से देश के डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नया आयकर अधिनियम 2025 लागू होने जा रहा है, जो करीब 60 साल पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। इसमें नियमों, शब्दावली और टैक्स व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

टैक्स ईयर की नई व्यवस्था

नए सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ‘फाइनेंशियल ईयर (एफवाई)’ और ‘असेसमेंट ईयर (एवाई)’ की जगह केवल एक ही ‘टैक्स ईयर’ होगा। इससे टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और करदाताओं को ज्यादा स्पष्टता देने की कोशिश की गई है।

ITR फाइल करने की नई समय सीमा

इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की समय सीमा में भी बदलाव किया गया है। वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए 31 जुलाई की डेडलाइन वही रहेगी, लेकिन जो लोग ऑडिट के दायरे में नहीं आते—जैसे सेल्फ-एम्प्लॉयड और प्रोफेशनल्स—उन्हें अब 31 अगस्त तक का समय मिलेगा।

F&O ट्रेडिंग महंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फैसले के तहत फ्यूचर्स और ऑप्शंस में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ा दिया गया है, जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग महंगी हो जाएगी।

HRA क्लेम के नियम सख्त

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) क्लेम करने के नियम भी सख्त किए गए हैं। अब कई मामलों में मकान मालिक की जानकारी, जैसे पैन नंबर देना जरूरी होगा। वहीं, ज्यादा एचआरए छूट वाले शहरों की सूची में बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी शामिल किया गया है।

कर्मचारियों को कुछ राहत

सरकार ने कर्मचारियों को कुछ राहत भी दी है। भोजन से जुड़े टैक्स बेनिफिट बढ़ाए गए हैं और टैक्स-फ्री गिफ्ट की सालाना सीमा भी बढ़ाई गई है। पुराने टैक्स सिस्टम में बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर मिलने वाली छूट भी बढ़ाई गई है।

निवेश और टैक्स से जुड़े नए नियम

अब शेयर बायबैक पर टैक्स डिविडेंड की जगह कैपिटल गेन के रूप में लगेगा, जिससे निवेशकों पर असर पड़ सकता है। वहीं, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर टैक्स छूट केवल उन्हीं बॉन्ड्स पर मिलेगी जो मूल इश्यू के दौरान खरीदे गए हों।

इसके अलावा, अब डिविडेंड या म्यूचुअल फंड से होने वाली आय पर लिए गए कर्ज के ब्याज को टैक्स छूट के रूप में क्लेम नहीं किया जा सकेगा।

TDS और TCS से जुड़े बदलाव

नए नियमों के तहत टैक्सपेयर्स एक ही घोषणा पत्र देकर कई आय स्रोतों पर टीडीएस से बच सकते हैं। वहीं, एनआरआई से प्रॉपर्टी खरीदने पर टीडीएस काटने के लिए अब टीएएन की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ पैन से काम चल जाएगा।

विदेश यात्रा पर टीसीएस घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि शिक्षा और इलाज के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे पर भी टीसीएस कम किया गया है।

ITR में सुधार के लिए ज्यादा समय

अब टैक्सपेयर्स को रिटर्न में सुधार (रिवाइज) करने के लिए 31 मार्च तक का समय मिलेगा, हालांकि दिसंबर के बाद संशोधन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

इसके अलावा, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा दिए गए मुआवजे पर मिलने वाले ब्याज को पूरी तरह कर-मुक्त कर दिया गया है।

नए ITR फॉर्म भी नोटिफाई

सरकार ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-1 से आईटीआर-7 तक के फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अपडेट किए गए फॉर्म में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

आईटीआर-1 (सहज) फॉर्म में अब दो मकानों से होने वाली आय भी दिखाई जा सकेगी, जबकि पहले यह सीमा केवल एक मकान तक ही थी। इससे कई करदाताओं के लिए फाइलिंग प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।

🎯 Random Posts

  • दुनिया में सबसे लंबी भूख हड़ताल किसने की थी? जानिए 16 साल तक चले इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक आंदोलन की पूरी कहानी
  • “आशीर्वाद आटा मामले में ITC को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, FSSAI की कार्रवाई पर फिलहाल रोक”……
  • ITR 2026: इस साल नहीं मिलेगा ₹200 मील वाउचर टैक्स बेनिफिट, रिटर्न भरते समय न करें यह गलती…….
  • केरल पुलिस बर्बरता का आरोप: पिता बोले – “मेरे बेटे को 10 लाठियों से पीटा, महीनों बाद भी सुनवाई नहीं – New Breaking News
  • क्या लॉर्ड्स में वापसी करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बीच भी क्यों कायम है ‘हिटमैन’ पर भरोसा
  • “iPhone का कमाल का Eye Tracking फीचर, आंखों से कंट्रोल होगी स्क्रीन; ऐसे करें इस्तेमाल”……
  • कृति सेनन के विज्ञापन विवाद में सोनू निगम की सफाई, बोले- ‘वो अकाउंट मेरा नहीं है’…..
  • Today’s big news: 1 July 2025 Acharan News
  • Mohsin Akhtar Mir Honeymoon Photos: उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड ने पत्नी निधा भट्ट संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल…..
  • जयपुर से लापता एक ही परिवार के 4 बच्चे कुशीनगर में मिले: गुल्लक तोड़कर निकले थे घर से, अयोध्या जाते समय पुलिस ने किया रेस्क्यू
  • Haunted Beach In India: भारत का सबसे रहस्यमयी समुद्र तट! जानिए डर और रोमांच की पूरी कहानी
  • Darjeeling Couple Tour: इतने रुपये में हो जाएगा दार्जिलिंग का कपल ट्रिप, ऐसे बनाएं बजट
  • Batwara 1947 Box Office Prediction: सनी देओल की फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? जानिए शुरुआती अनुमान….
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • Polymer Banknotes: 10 और 20 रुपये के बनेंगे 2 अरब प्लास्टिक नोट, सरकार ने ट्रायल को दी मंजूरी…..
Share

Post navigation

Previous: 13 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, डॉक्टर बनने के बाद भी नहीं की प्रैक्टिस – ऐसे बना दुनिया के सबसे बड़े संगठन का शिल्पकार
Next: गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेटेड और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो, वजन भी कंट्रोल में
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved