Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • News
  • रक्षा निर्यात में भारत की बड़ी छलांग, 38,424 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा
  • News

रक्षा निर्यात में भारत की बड़ी छलांग, 38,424 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा

Mazid Qureshi June 17, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

रक्षा क्षेत्र में सुधारों का असर: सैन्य उपकरणों के बड़े निर्यातक के रूप में उभरा भारत, 12 वर्षों में 686 करोड़ से बढ़कर 38,424 करोड़ रुपए पहुंचा रक्षा निर्यात नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भारत के रक्षा क्षेत्र में वर्ष 2014 से 2026 के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट के अनुसार, देश का वार्षिक रक्षा निर्यात 2013-14 में केवल 686 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 2025-26 में रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। आज भारत के सैन्य उपकरणों की मांग दुनिया के 80 से अधिक देशों में है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों के तहत सरकार ने कई बड़े नीतिगत सुधार किए हैं। घरेलू नवाचार को बढ़ावा दिया गया है और एक मजबूत रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया गया है। रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 और रक्षा खरीद मैनुअल (डीपीएम) 2025 जैसी महत्वपूर्ण पहलों के जरिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया, स्वदेशी सामग्री के उपयोग को बढ़ावा मिला और निजी क्षेत्र तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए नए अवसर खोले गए। फैक्ट शीट के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। डीआरडीओ ने उद्योगों के साथ मिलकर कई नई तकनीकों को युद्धक्षेत्र में उपयोग के लिए तैयार प्रणालियों में बदलने का काम किया है। देश का रक्षा बजट 2013-14 में 2.53 लाख करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 2026-27 में 7.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, स्वदेशी रक्षा उत्पादन 2014-15 के 46,429 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रक्षा बजट में लगातार वृद्धि के जरिए सैन्य आधुनिकीकरण और स्वदेशी उत्पादन को समर्थन दिया गया है। अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए धनराशि भी दोगुने से अधिक बढ़ी है, जिसमें उद्योगों, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी बढ़ाई गई है। सृजन डीप, सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची और उदार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति जैसी पहलों ने निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा दिया है। रणनीतिक साझेदारियों और स्वदेशी रक्षा प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत कर रहा है और वैश्विक स्तर पर एक जिम्मेदार रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है। सरकार का कहना है कि पिछले एक दशक के प्रयासों ने वर्ष 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार रक्षा तंत्र की मजबूत नींव रखी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास के लिए आवंटन 2014-15 में 13,716.14 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 2026-27 में 29,100.25 करोड़ रुपए हो गया है। यह 112 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। सरकार ने 2022-23 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा उद्योगों, स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों के लिए खोल दिया था, ताकि नवाचार को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके। वर्ष 2024 में इस उद्देश्य के लिए रक्षा विभाग ने 1,757 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और सहयोग बढ़ाने के लिए डीआरडीओ की कई विश्वस्तरीय अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं निजी उद्योगों के लिए भी उपलब्ध कराई हैं। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने आवश्यक मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार की हैं और डीआरडीओ की 24 प्रयोगशालाओं की परीक्षण सुविधाओं को रक्षा परीक्षण पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। इससे निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स को रक्षा तकनीकों के विकास और परीक्षण में सहायता मिल रही है। –आईएएनएस डीबीपी

🎯 Random Posts

  • बी-टेक छात्र की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश: मानसिक तनाव से जूझ रहा था युवक, जांच में जुटी पुलिस
  • 5 स्टार होटल में 10 दिन ठहरा परिवार, 5.74 लाख का बिल देने से किया इनकार, ट्रैवल एजेंसी भी विवाद में…..
  • No Image
    राजस्थान: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को AI से बनाया जाएगा सशक्त
  • No Image
    कच्चे तेल में गिरावट और वैश्विक तनाव के बीच सोने में तेजी, चांदी की कीमतें स्थिर
  • होर्मुज से तेल-गैस सप्लाई पर बड़ी राहत, ईरान-ओमान ने बनाया अस्थायी शिपिंग कॉरिडोर का प्लान…..
  • असम बाढ़: अनुपम खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये किए दान….
  • Friday OTT Watch List: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखें ये शानदार फिल्में और सीरीज…
  • ‘हिंदू बच्चों के कलावा पर रोक, बुर्के की इजाजत क्यों?’ Re-NEET परीक्षा को लेकर उठा विवाद, NTA से जांच की मांग
  • दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का तूफान! 270 रन ठोककर यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा
  • खटिया पर नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव; सड़क न होने से नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस
  • NEET Re Exam Dress Code 2026: परीक्षा में क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं? NTA ने जारी की जरूरी एडवाइजरी
  • श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा, अहान पांडे से लेकर आर्यन खान और ओरी तक पहुंचे…..
  • No Image
    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
  • Homemade Collagen Cream: चावल, अलसी और एलोवेरा से बनाएं होममेड क्रीम, जानें झुर्रियों और ग्लो को लेकर क्या है दावा…..
  • नवंबर में कई ट्रेनें ठप! सफर पर निकलने से पहले ये ज़रूर पढ़ें
Share

Post navigation

Previous: हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में नौकरी का अवसर, स्किल प्रोफेसर सहित 19 पदों के लिए 3 जुलाई तक करें आवेदन
Next: अफ्रीका के लिए मिसाल बन सकता है भारत का सौर ऊर्जा आधारित कृषि मॉडल : प्रधानमंत्री मोदी
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved