Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • “प्याज हुआ महंगा, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए प्रमुख शहरों में 1 किलो का रेट”…..
  • Business

“प्याज हुआ महंगा, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए प्रमुख शहरों में 1 किलो का रेट”…..

Mazid Qureshi August 22, 2026 1 minute read

प्याज के दाम ने बिगाड़ा किचन का बजट! 🧅 हफ्तेभर में कीमतों में 40% तक उछाल, कई शहरों में भाव 60 रुपये किलो के करीब।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

त्योहारी सीजन से पहले आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर प्रभावित होता नजर आ रहा है। चीनी के बाद अब प्याज की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दाम तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। औसत खुदरा कीमत की बात करें तो 21 अगस्त को प्याज का भाव करीब 40.79 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं कई बड़े शहरों में प्याज 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।

एक हफ्ते में थोक कीमतों में 40% तक उछाल…..

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडियों में शामिल महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्याज की थोक कीमतों में करीब 30 से 42 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। 21 जुलाई को प्याज की औसत खुदरा कीमत 34.87 रुपये प्रति किलो थी, जो 21 अगस्त को बढ़कर 40.79 रुपये प्रति किलो हो गई। यानी करीब एक महीने में खुदरा कीमत में लगभग 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले साल 21 अगस्त को औसत खुदरा कीमत करीब 28.72 रुपये प्रति किलो थी। इस तुलना में एक साल में प्याज की कीमत 42 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी है।

भुवनेश्वर में दो दिन में लगभग दोगुने हुए दाम…..

प्याज की कीमतों में तेजी का असर अलग-अलग शहरों में साफ दिखाई दे रहा है। भुवनेश्वर में प्याज का खुदरा भाव कुछ समय पहले 25-30 रुपये प्रति किलो था, जो बढ़कर 55-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। स्थानीय विक्रेताओं के मुताबिक, कुछ जगहों पर महज दो दिनों में कीमत लगभग दोगुनी हो गई।

प्रमुख शहरों में प्याज का खुदरा भाव :-

शहरप्याज का रेट प्रति किलो
दिल्ली-NCR50-55 रुपये
मुंबई52-58 रुपये
कोलकाता55-60 रुपये
चेन्नई48-54 रुपये
बेंगलुरु45-52 रुपये
पटना48-55 रुपये

कीमतें उपलब्ध रिपोर्ट किए गए खुदरा रेट के आधार पर हैं और स्थानीय बाजार में इनमें बदलाव हो सकता है।

थोक मंडियों में भी बढ़े दाम…..

लासलगांव मंडी में प्याज का थोक भाव बढ़कर करीब 3,195 से 3,600 रुपये प्रति क्विंटल यानी लगभग 32-36 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली की आजादपुर मंडी में अच्छी क्वालिटी के प्याज का थोक भाव 45-50 रुपये प्रति किलो से ऊपर बताया जा रहा है। थोक बाजार में बढ़ी कीमतों का असर धीरे-धीरे खुदरा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

क्यों बढ़ रही है प्याज की कीमत….?

प्याज की कीमतों में मौजूदा तेजी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। खरीफ प्याज की बुआई देर से शुरू होने के कारण नई फसल की आवक में देरी हो रही है। दूसरी ओर, त्योहारी सीजन नजदीक आने के कारण बाजार में प्याज की मांग बढ़ रही है। जब मांग बढ़ती है और बाजार में नई फसल की पर्याप्त आवक नहीं होती, तो कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। यही स्थिति फिलहाल प्याज के बाजार में देखने को मिल रही है।

सितंबर से राहत की उम्मीद…..

बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार सितंबर से अपने बफर स्टॉक से प्याज को बाजार और मंडियों में उतारने की योजना बना रही है। अगर बफर स्टॉक से पर्याप्त मात्रा में प्याज बाजार में पहुंचता है और नई फसल की आवक भी बढ़ती है, तो आने वाले समय में कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है। फिलहाल प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में नई फसल की आवक और सरकारी बफर स्टॉक की सप्लाई यह तय करेगी कि प्याज के दाम नीचे आते हैं या तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहता है।

🎯 Random Posts

  • Diabetes Diet: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
  • Gurugram Murder Case: शादी के 3 महीने बाद पत्नी की हत्या, फरार पति और प्रेमिका गिरफ्तार
  • देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सितारों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…..
  • स्टूडेंट वीजा पर गए थे आयरलैंड, अब भारत के खिलाफ किया इंटरनेशनल डेब्यू; जानिए राजस्थान के जय मूंदड़ा की प्रेरणादायक कहानी
  • ज्योतिका ने छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; बोलीं- ‘Gen Z पर गर्व है’…..
  • “आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, एआर रहमान ने कहा शुक्रिया…..”
  • Sleeping With Cooler in Rainy Season: बरसात में भी कूलर चलाकर सोते हैं? जानें किन बातों का रखें ध्यान
  • क्या ताजमहल बनेगा 2027 चुनाव का बड़ा मुद्दा? कोर्ट की एंट्री के बाद तेज हुई राजनीति
  • ‘हिंदू बच्चों के कलावा पर रोक, बुर्के की इजाजत क्यों?’ Re-NEET परीक्षा को लेकर उठा विवाद, NTA से जांच की मांग
  • टॉक्सिक ससुराल वालों से कैसे निपटें? रिश्ते बचाने के लिए एक्सपर्ट्स बताते हैं ये असरदार तरीके
  • Chanakya Niti: घर की सुख-शांति छीन लेती हैं दांपत्य जीवन की ये 5 गलतियां
  • “FD” नहीं, घर में रखे सोने से कमाई? जानें “Gold Monetisation Scheme” का पूरा मामला…..
  • Sawan 2026 Fashion Trends: सावन में साड़ी के साथ ट्राई करें ये Stylish Bindi Designs, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक
  • Varun Dhawan-Natasha Dalal: जुहू में घर खरीदना वरुण-नताशा के लिए नहीं था आसान, फ्लैट मिलने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू…..
  • Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Share

Post navigation

Previous: “20 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर खरीदें Tata Tiago CNG, जानिए कितनी होगी EMI”…..
Next: ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की सबसे बड़ी ओपनर, 2026 में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड…..
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved