आशा भोसले को खास ट्रिब्यूट देने जा रहे एआर रहमान! 🎶 इस खास प्रोजेक्ट में सलमान खान भी शामिल हुए हैं। रहमान ने 'भाईजान' को कहा शुक्रिया।

दिग्गज गायिका आशा भोसले को खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने की तैयारी चल रही है। इस खास प्रोजेक्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए हैं। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सलमान खान का आभार जताया है। रहमान की ओर से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट का नाम ‘आशा फॉरएवर’ बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य आशा भोसले के शानदार संगीत सफर और उनकी सदाबहार आवाज को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
सलमान खान को एआर रहमान ने कहा शुक्रिया…..
एआर रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान को धन्यवाद देते हुए एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि सलमान ने आशा भोसले को समर्पित किए जा रहे ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दी है। रहमान ने आशा भोसले के प्रति सलमान खान के लगाव का जिक्र करते हुए अभिनेता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आशा भोसले की विरासत का जश्न मनाने के इस खास मौके का हिस्सा बनने के लिए सलमान का आभार है। रहमान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए सलमान खान का दिल से शुक्रिया। उन्होंने आशा जी के लिए सलमान के प्यार और उनकी शानदार विरासत को सेलिब्रेट करने में उनके योगदान को इस पल के लिए खास बताया।
क्या है ‘आशा फॉरएवर’….?
‘आशा फॉरएवर’ एक खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट प्रोजेक्ट है, जिसे आशा भोसले की संगीत विरासत को सम्मान देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसका विचार आशा भोसले के निधन से पहले ही सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2026 में 92 वर्ष की उम्र में निधन से पहले आशा भोसले ने एआर रहमान के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया था। अब उनकी उस रिकॉर्डिंग को एक बड़े ट्रिब्यूट प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जा रहा है। इसका मकसद उनके लंबे और शानदार करियर को याद करना और उनकी आवाज को नई पीढ़ी के श्रोताओं तक पहुंचाना है।
आशा भोसले की आवाज के साथ दिखेगा इंटरनेशनल म्यूजिक कनेक्शन…..
इस ट्रिब्यूट प्रोजेक्ट में आशा भोसले की आवाज के अलावा ट्रिनिटी लाबान के म्यूजिशियन भी शामिल बताए जा रहे हैं। इससे प्रोजेक्ट को एक इंटरनेशनल म्यूजिकल टच मिलने की उम्मीद है। एआर रहमान की मौजूदगी इसे और खास बनाती है। रहमान भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रमुख संगीतकारों में शामिल हैं और आशा भोसले के साथ उनका जुड़ाव भी काफी खास रहा है।
फैंस को ‘आशा फॉरएवर’ का इंतजार…..
सलमान खान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर के बाद फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है। सलमान और आशा भोसले के बीच लंबे समय से जुड़ा संगीत और फिल्मी रिश्ता भी इस ट्रिब्यूट को खास बनाता है। वहीं, एआर रहमान के संगीत निर्देशन और आशा भोसले की आवाज के साथ तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट भारतीय संगीत की एक महान आवाज को नई पीढ़ी से जोड़ने की कोशिश है। फिलहाल ‘आशा फॉरएवर’ की आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है। प्रोजेक्ट सामने आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आशा भोसले की रिकॉर्ड की गई आवाज और एआर रहमान का संगीत किस तरह दर्शकों और श्रोताओं को भावुक करता है।
