Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • “जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस” ने लिया तलाक, शादी के 11 साल बाद अलग हुईं राहें……
  • cinema
  • Entertainment

“जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस” ने लिया तलाक, शादी के 11 साल बाद अलग हुईं राहें……

Mazid Qureshi August 25, 2026 1 minute read

मलयालम टीवी के पॉपुलर कपल जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

मलयालम टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस ने अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने शादी के करीब 11 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी और साथ ही अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

जीवा जोसेफ ने बताया- ये कहना आसान नहीं था……

जीवा जोसेफ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए बताया कि यह खबर फैंस तक खुद पहुंचाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके सफर और करियर में कई लोग उनके साथ रहे हैं और लोगों ने उन्हें और अपर्णा को एक कपल के तौर पर खूब प्यार दिया है। जीवा ने बताया कि अब दोनों साथ नहीं हैं और उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में साफ किया कि रिश्ते के खत्म होने की वजह निजी है और वह इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं करना चाहते।

11 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता……

जीवा और अपर्णा ने 24 अगस्त 2015 को शादी की थी। अब 24 अगस्त 2026 को दोनों ने अपने अलग होने की जानकारी साझा की है। जीवा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में शादी की तारीख और मौजूदा तारीख का जिक्र करते हुए साथ बिताई खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने फैंस से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए।

“अपर्णा थॉमस” ने भी रखी अपनी बात……

अपर्णा थॉमस ने भी सोशल मीडिया पर अपने तलाक की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और उन्होंने भी इसे आगे जारी नहीं रखने का फैसला किया। अपर्णा ने बताया कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अब वह खुद को सुकून, सुरक्षित और खुश महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिश्ते में क्या हुआ, इस बारे में वह सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना चाहतीं, क्योंकि यह उनकी निजी बात है।

कौन हैं जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस……?

जीवा जोसेफ मलयालम टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने टीवी होस्ट हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। वहीं अपर्णा थॉमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनकी भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। दोनों की जोड़ी को लंबे समय तक फैंस का प्यार मिलता रहा है। ऐसे में 11 साल बाद उनके अलग होने की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है।

फैंस से की प्राइवेसी की अपील……

जीवा और अपर्णा दोनों ने अपनी पोस्ट में यह साफ किया कि अलग होने का फैसला निजी कारणों से लिया गया है। दोनों ने इस बारे में किसी तरह की अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि उनके फैसले को समझें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

🎯 Random Posts

  • Chanakya Niti: घर की सुख-शांति छीन लेती हैं दांपत्य जीवन की ये 5 गलतियां
  • No Image
    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
  • रेलवे स्टेशन के विकास पर खर्च हुए 535 करोड़, लेकिन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने का डर
  • 2025 Horoscope for Mulank 3, Exciting Astrological Predictions for Success and Growth
  • No Image
    पत्रकार बने व्यक्ति को आधिकारिक रूप से उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई कैदी के रूप में दी गई मान्यता
  • “Soyoil Import” :- फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है इंपोर्ट का रिकॉर्ड…..
  • ज्योतिका ने छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; बोलीं- ‘Gen Z पर गर्व है’…..
  • Airport Guide: एयरपोर्ट पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? पहली बार फ्लाइट से उड़ने वालों के लिए आसान गाइड
  • “देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; किसानों को भी चेतावनी”……
  • CINTAA में घमासान: 8 सदस्यों के इस्तीफे से बढ़ा विवाद, पूनम ढिल्लों-पद्मिनी कोल्हापुरे पर लगे आरोपों पर संस्था ने दिया जवाब…..
  • सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- ‘भाईजान का स्वैग अलग है’
  • घास काट रही थीं महिलाएं, अचानक सामने आ गया खूंखार बाघ
  • “नेपाल में बाढ़ से बिजली संकट, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ; 654 MW तक बिजली करेगा सप्लाई”…….
  • सोनम वांगचुक से मिले केजरीवाल, मोदी सरकार को चेताया- “बात नहीं सुनी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा”
  • No Image
    तमिलनाडु के विकास के सफर में हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे : एमके स्टालिन
Share

Post navigation

Previous: AC में घंटों बैठते हैं तो त्वचा को हो सकता है नुकसान, रूखा-बेजान चेहरा दिखे तो अपनाएं ये आसान उपाय…….
Next: “चीनी के बाद गुड़ भी हुआ महंगा, 80 से 90 रुपये किलो पहुंचा भाव, जानें क्यों बढ़ रहे दाम”……
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved