Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Politics
  • यूपी में राजस्व विभाग की आधारभूत संरचना मजबूत, 2025-26 में 196.39 करोड़ जारी
  • Politics

यूपी में राजस्व विभाग की आधारभूत संरचना मजबूत, 2025-26 में 196.39 करोड़ जारी

Mazid Qureshi January 30, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

यूपी में राजस्व विभाग की आधारभूत संरचना मजबूत, 2025-26 में 196.39 करोड़ जारी लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए राजस्व विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण व मरम्मत का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न मंडलों, जनपदों व तहसीलों में चल रहे कार्यालयी एवं आवासीय भवनों के निर्माण और मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 196.39 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई, जिसके माध्यम से तेज गति से निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। इनके पूरा होने से एक ओर राजस्व विभाग के कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे, साथ ही प्रदेशवासियों को भी राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। राजस्व विभाग के कार्यों का सुचारू रूप से संचालन और विकास कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जनपदों और तहसीलों में राजस्व भवनों का निर्माण और मरम्मत की जा रही है। इसके तहत सोनभद्र जनपद में ओबरा, गाजियाबाद में लोनी, अमरोहा में अमरोहा व नौगावां सादात तहसील के अलावा जालौन में उरई तहसील के राजस्व भवनों का निर्माण प्रगति पर है। कार्यदायी संस्थाएं इनका निर्माण तेज गति से कर रही हैं। इसके साथ ही गोरखपुर, मेरठ व संभल में कलेक्ट्रेट भवनों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर की तहसील नौगढ़, औरैया की तहसील विधूना और मैनपुरी की तहसील कुरावली में भी राजस्व भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से कुछ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि शेष का जल्द ही पूरा हो जाएगा। ये कलेक्ट्रेट व राजस्व भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे, जहां एक ही छत के नीचे राजस्व संबंधी सभी तरह के कार्य किए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इस क्रम में कुछ नए व निर्माणाधीन कार्यों को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें महाराजगंज के जनपद मुख्यालय पर बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम हॉल को विकसित करने के लिए धनराशि आवंटित की जा चुकी है, इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों के आवासीय परिसरों का भी निर्माण व मरम्मत की जा रही है, जिस क्रम में जिलाधिकारी बाराबंकी के आवास की मरम्मत और अयोध्या में राजस्व अधिकारियों के लिए टाइप-4 आवासों के साथ बस्ती की तहसील हरैया में आवासीय भवनों के निर्माण के नए कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर भी स्वीकृति की कार्यवाही तेज गति से चल रही है। इनमें मिर्जापुर में कलेक्ट्रेट का पुनर्निर्माण, कानपुर की सदर तहसील, चंदौली की पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील और गाजीपुर में कासिमाबाद व सेवरई तहसीलों के कार्यालय भवनों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही मेरठ मंडल के आयुक्त कार्यालय में न्यायालय कक्ष और अमरोहा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के न्यायालय कक्ष एवं कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव भी दिये जा चुके हैं। इसी क्रम में अयोध्या, कानपुर, मुरादाबाद, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, वाराणसी, आगरा व जौनपुर सहित कई जनपदों की तहसीलों में विभाग के कर्मचारियों के आवासों के निर्माण के प्रस्तावों पर भी स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। –आईएएनएस विकेटी/डीएससी

🎯 Random Posts

  • “5-Day Working समेत कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, गाजियाबाद में भी प्रदर्शन”…….
  • पान-मसाला, सिगरेट पर लगेगा नया टैक्स: क्यों बढ़ीं कीमतें और देश को इससे क्या फायदा होगा?
  • एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट – New Breaking Record
  • सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए हॉकी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला किया – New Breaking
  • कर्नाटक: ब्लैकमेल कर व्यापारी से 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस नेता और उसका साथी गिरफ्तार
  • CM Bhagwant Mann on Paper Leak: भगवंत मान का बड़ा दावा, बोले- ‘साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’
  • PF अकाउंट के 5 बड़े फायदे: बचत से लेकर टैक्स छूट तक, जानिए कैसे सुरक्षित होगा आपका भविष्य….
  • तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगी अंतरिम रोक
  • सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- ‘भाईजान का स्वैग अलग है’
  • Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकी यासिर ढेर
  • “बिहार में बाढ़ से 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, तेजस्वी यादव ने मांगा 5,000 करोड़ का स्पेशल पैकेज”……
  • No Image
    दिल्ली पुलिस ने 7.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति समेत तीन को किया गिरफ्तार
  • Airport Rules: एयरपोर्ट चार्जेस और नियमों में हो सकते हैं बड़े बदलाव, यात्रियों और एयरलाइंस को मिलेगा फायदा…..
  • नीरज चोपड़ा को मिला मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का दर्जा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित
  • स्पेन वेकेशन पर नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज, बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स में दिखीं स्टाइलिश….
Share

Post navigation

Previous: देशभर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में राज्यों से मांगी रिपोर्ट
Next: अमेरिका में ICE एजेंट ने महिला को मारी गोली, ट्रंप बोले– ‘सेल्फ डिफेंस’
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved