Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • National
  • दिल्ली पुलिस ने 7.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति समेत तीन को किया गिरफ्तार
  • National

दिल्ली पुलिस ने 7.5 करोड़ की हेरोइन के साथ दंपति समेत तीन को किया गिरफ्तार

Mazid Qureshi February 18, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप: 3 बलूचों की हत्या, 5 लोगों को जबरन गायब करने का दावा|
  • सोने-चांदी की कीमतों में तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग
  • मथुरा नाव हादसा: पंजाब प्रशासन की टीम वृंदावन पहुंची, घायलों से मिली; 11 की मौत, कई अब भी लापता
  • पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला: बंगाल में राजनीतिक हिंसा के दोषियों पर होगी कार्रवाई, कटवा रैली में बड़ा ऐलान
  • No Image
    ‘गुमनाम नायकों को सलाम’: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने की बरसापारा के मैदानकर्मियों की तारीफ; भारी बारिश के बाद भी समय पर हुआ राजस्थान-चेन्नई मुकाबला
  • No Image
    आईपीएल परिवार में शोक की लहर: अनुभवी ब्रॉडकास्ट इंजीनियर लैंगफोर्ड का मुंबई में निधन, बीसीसीआई ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • No Image
    सीएसके की हार ने खड़े किए कई सवाल: अनुभवी फिनिशर की कमी और कमजोर गेंदबाजी बन सकती है गले की हड्डी; राजस्थान के खिलाफ उजागर हुईं ये 5 बड़ी कमियां
  • No Image
    मुंबई के 15 वर्षीय रेसर कियान शाह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवा; हाथ की चोट को मात देकर थाईलैंड में हासिल किए दो पोडियम
  • No Image
    ‘पीला रंग पुराना लगने लगा था’: चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छूटने पर भावुक हुए रवींद्र जडेजा; राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी पुरानी यादों को किया ताजा
  • No Image
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आर. अश्विन; बोले- ‘जल्दबाजी न करें, भारत के लिए खेलने के लिए अभी ढाई दशक बाकी हैं’
  • No Image
    एटीपी लाइव रैंकिंग: जैनिक सिनर ने पूरा किया ‘सनशाइन डबल’, नंबर 1 की रेस में अल्काराज और सिनर के बीच अब महज 50 अंकों की जंग
  • No Image
    पाकिस्तान सुपर लीग में गेंद से छेड़छाड़ का मामला: फखर जमान पर गिरी गाज, पीसीबी ने दो मुकाबलों के लिए किया सस्पेंड
  • No Image
    अजीत वाडेकर: 3 रुपये की चाहत ने बनाया क्रिकेटर, फिर कप्तान बनकर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में पहली बार लहराया तिरंगा
  • No Image
    1 अप्रैल: भारतीय खेलों के इतिहास का खास दिन; मैराथन मैन फौजा सिंह और पद्मश्री वीरेंद्र सिंह की संघर्ष से सफलता तक की दास्तां
  • No Image
    ICC Women’s T20I Rankings: जॉर्जिया वोल ने रचा इतिहास, बेथ मूनी को पछाड़कर बनीं नंबर 1 बल्लेबाज; स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर खिसकीं

नई दिल्ली, 18 फरवरी। Delhi Police की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मंगलवार रात भोपुरा बॉर्डर के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.504 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपुरा बॉर्डर पर घेराबंदी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरिफ नामक व्यक्ति बरेली (उत्तर प्रदेश) से भारी मात्रा में हेरोइन लाकर गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता है।

सूचना के आधार पर भोपुरा बॉर्डर क्षेत्र में रेकी की गई और संदिग्ध वैगनआर टैक्सी पर नजर रखी गई। इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व और एसीपी/एएनटीएफ सतेंद्र मोहन के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई।

गाजियाबाद की ओर से आती एक संदिग्ध वैगनआर कार को घेराबंदी कर रोका गया। कार में सवार आरिफ खान (36) और उसकी पत्नी शिखा अली (30) को हिरासत में लिया गया।

कार से मिली 1.310 किलो हेरोइन

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 303 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि कार की पिछली सीट पर रखे बैग से 1007 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में सामने आया कि दंपति परिवार के साथ यात्रा का बहाना बनाकर रात के समय तस्करी करते थे, ताकि पुलिस को शक न हो।

रिसीवर भी गिरफ्तार

दंपति से पूछताछ के बाद हेरोइन के रिसीवर जुम्मन (32), निवासी जे.जे. कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 194 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई। इस तरह कुल बरामदगी 1504 ग्राम रही।

कोविड के बाद जुड़ा तस्करी से

जांच में पता चला कि आरिफ कोविड काल में नौकरी छूटने के बाद टैक्सी चलाने लगा और बरेली के एक कथित किंगपिन के संपर्क में आकर ड्रग तस्करी में शामिल हो गया। जुम्मन स्थानीय स्तर पर पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस ऑपरेशन से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े ड्रग नेटवर्क की अहम कड़ी टूट गई है। सप्लाई चेन का खुलासा करने और अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

🎯 Random Posts

  • No Image
    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी तय समय पर आएगी ‘पल्लीचट्टंबी’, टोविनो थॉमस ने बताई वजह
  • पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में बाढ़ से 42 लाख लोग प्रभावित, राजनीतिकरण से बिगड़े हालात – New Breaking News
  • केरल पुलिस बर्बरता का आरोप: पिता बोले – “मेरे बेटे को 10 लाठियों से पीटा, महीनों बाद भी सुनवाई नहीं – New Breaking News
  • No Image
    एआईआईए डायरेक्टर ने की हेल्थ बजट की सराहना, कहा- ‘पीएम मोदी के आने के बाद आयुर्वेद के क्षेत्र में हुआ विकास’
  • No Image
    टी20 वर्ल्ड कप: हैरी ब्रूक समेत लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले 4 बल्लेबाज
  • बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों में 1 नई करवट: शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद बढ़ती नजदीकियां – New Trending News
  • नवंबर 2025 में कुल 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरी हॉलिडे लिस्ट
  • राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! अब घर बैठे करें आवेदन
  • इस योजना में महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें कैसे लें लाभ
  • No Image
    संकट के समय में टीम इंडिया बनकर काम करने की जरूरत : राजीव रंजन प्रसाद
  • No Image
    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार
  • एशिया कप 2025 : ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’ की सफलता के बाद जश्न में डूबा देश, टीम इंडिया को मिल रहीं बधाइयां – New Breaking Record
  • नेक्स्ट-जेन GST 2.0 : किस सामान पर बचत 10% से ज़्यादा होगी ? ऐसे चेक करें माईगव प्लेटफॉर्म पर – Breaking New Record
  • दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया
  • No Image
    ‘अंगूरी को छोड़ ये कहां आ गए लड्डू के भैया?’ – तिवारी जी की रैंप वॉक देख फैंस हुए हैरान
Share

Post navigation

Previous: माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल साउथ में एआई को बढ़ावा देने के लिए करेगा 50 अरब डॉलर का निवेश
Next: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, भारतीयों से देश छोड़ने की अपील
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved