बिग बॉस में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को किया याद ❤️ बोले- ‘वो पागलपन का बाप है’ 🎤 जानें दोनों की 20 साल पुरानी दोस्ती की कहानी।

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और पुराने किस्सों को लेकर खूब बातचीत हो रही है। हाल ही में ‘फेम गुरुकुल’ विनर काजी तौकीर ने अपने पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को याद किया। काजी ने अरिजीत की जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद खास अंदाज में ‘पागलपन का बाप’ तक बता दिया।
करीब 20 साल पुरानी है काजी और अरिजीत की दोस्ती…..
काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती कोई नई नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी। शो के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती और जुड़ाव बना रहा। बिग बॉस के घर में अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने अरिजीत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद क्रेजी हैं तो अरिजीत उनसे भी कई कदम आगे हैं। काजी ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में दोनों साथ काम करते हैं तो उन्हें काफी मजा आएगा।
‘वो अलग लेवल का बंदा है’…..
काजी ने अरिजीत की तारीफ करते हुए कहा कि वह किसी अलग ही लेवल के इंसान हैं। उन्होंने अरिजीत को ‘मैड साइंटिस्ट’, ‘जीनियस’ और ‘स्पेसशिप में रहने वाला’ तक बता दिया। जब अमन ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ये बातें नेशनल टीवी पर जा रही हैं और अरिजीत भी इन्हें देख सकते हैं, तो काजी ने बेफिक्र अंदाज में कहा कि अरिजीत को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। काजी ने कैमरे की तरफ देखकर अरिजीत को फ्लाइंग किस भी दी और कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।
काजी ने गाया “तुम ही हो”…..
बातचीत के दौरान काजी ने अरिजीत के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम ही हो’ भी गाया। उन्होंने कहा कि वह अरिजीत की इतनी इज्जत करते हैं कि उनके लिए अल्फाज कम पड़ जाते हैं। घर में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी अरिजीत के प्रति अपनी पसंद जाहिर की। युंग डीएसए ने बताया कि वह अरिजीत से मिलना चाहते हैं।
अरिजीत भी कर चुके हैं काजी को सपोर्ट…..
दिलचस्प बात यह है कि अरिजीत सिंह भी काजी तौकीर को लेकर अपना सपोर्ट जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं और इसकी वजह काजी हैं। अरिजीत ने काजी को ‘रॉकस्टार’ बताते हुए उन्हें शो में परफॉर्म करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि काजी शो में चार चांद लगाने वाले हैं।
2005 में शुरू हुई दोस्ती आज भी कायम……
काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती इस बात की मिसाल है कि रियलिटी शो से बने रिश्ते कई सालों बाद भी कायम रह सकते हैं। साल 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान शुरू हुई दोनों की दोस्ती आज भी दिखाई देती है। बिग बॉस के घर में काजी का अरिजीत के लिए इस तरह खुलकर प्यार और सम्मान जताना दर्शकों को भी पसंद आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे काजी का सफर किस तरह आगे बढ़ता है और क्या अरिजीत उन्हें बिग बॉस के मंच पर अपना समर्थन देते हुए नजर आते हैं।
