Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • world
  • general knowledge
  • पटना हाईकोर्ट के फैसले पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कानून में बलात्कार और बलात्कार के प्रयास की परिभाषा क्या है
  • general knowledge

पटना हाईकोर्ट के फैसले पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कानून में बलात्कार और बलात्कार के प्रयास की परिभाषा क्या है

Mazid Qureshi July 16, 2026 1 minute read

पटना हाईकोर्ट के फैसले पर विवाद

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

पटना हाईकोर्ट की एक हालिया टिप्पणी ने देशभर में कानूनी और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। अदालत ने एक पुराने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केवल किसी महिला की सलवार उतारने की कोशिश करना या उसकी छाती दबाना, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर, बलात्कार के प्रयास को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने फैसले की आलोचना की। हालांकि कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अदालतें भावनाओं के बजाय कानून में निर्धारित परिभाषाओं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निर्णय देती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि भारतीय कानून में बलात्कार और बलात्कार के प्रयास की कानूनी परिभाषा क्या है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद बिहार के बांका जिले के अमरपुर में साल 2008 में हुई एक घटना से जुड़ा है. एक युवती अपने पिता के साथ स्टूडियो में फोटो खिंचाने के लिए गई थी, जहां स्टूडियो संचालक ने पिता को बाहर भेजकर दरवाजा बंद कर लिया. आरोपी ने अंदर युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए उसकी सलवार उतारने की कोशिश की और उसकी छाती दबाई, लेकिन जब लड़की ने शोर मचाया तो वह भाग निकला.

इस मामले में निचली अदालत से दोषी पाए गए शख्स की अपील पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पूर्णेंदु सिंह की बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई साक्ष्य या कृत्य स्पष्ट नहीं है, जिससे बलात्कार के प्रयास का अपराध सिद्ध हो सके और इसी आधार पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया.

ऐसे में सवाल यह है कि अगर किसी महिला की इजाजत के बिना उसकी छाती दबाना या फिर सलवार उतारना रेप की परिभाषा में नहीं आता है तो फिर आखिर बलात्कार की परिभाषा है क्या?

कानून के तहत क्या है बलात्कार की परिभाषा?

इस पूरे विवाद के बीच यह समझना जरूरी है कि देश की अदालतें भावनाओं पर नहीं, बल्कि लिखित कानून की परिभाषा पर काम करती हैं. देश के कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 63 के तहत बलात्कार तब माना जाता है, जब कोई पुरुष किसी महिला की इच्छा के बिना उसके शरीर के गुप्त अंगों (योनि या गुदा) में अपने लिंग का प्रवेश कराता है. इसके अलावा किसी वस्तु या उंगली को महिला के निजी अंगों में डालना या उसके निजी अंगों पर मुंह लगाना भी इसी दायरे में आता है. 

सहमति को कानून कैसे देखता है?

भारतीय कानून में सहमति यानी कंसेंट को बेहद बारीकी से समझाया गया है, ताकि किसी के भी साथ नाइंसाफी न हो. कानून कहता है कि सहमति का मतलब महिला कि अपनी मर्जी से दी गई स्पष्ट हां है, जिस पर किसी भी प्रकार का डर, लालच या फिर दबाव न हो. अगर कोई महिला डर के मारे विरोध नहीं कर पाती है या फिर रोने-चिल्लाने की स्थिति में नहीं होती है, तो अदालत उसे उसकी रजामंदी बिल्कुल नहीं मानती है.

इसके अलावा:

  • 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की सहमति कानूनी रूप से मान्य नहीं होती।
  • नशे की हालत में दी गई सहमति को भी चुनौती दी जा सकती है।
  • मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की सहमति को भी कानून अलग दृष्टि से देखता है।

🎯 Random Posts

  • भारत दौरे से पहले पुतिन का 1 बड़ा बयान: मोदी की सराहना, अमेरिका पर निशाना – New Breaking News
  • अमिताभ बच्चन ने याद किए स्ट्रगल के दिन, बोले- “तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ”…..
  • मैक्सवेल OUT, क्लासेन IN! KKR की कप्तानी पर बड़ा अपडेट—IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट में बड़ा खुलासा
  • बदल रही भारतीयों की खाने की थाली! अब स्वाद के साथ प्रोटीन और पोषण पर बढ़ा जोर
  • विधानसभा में विजय का फिल्मी अंदाज, DMK पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच किया खास इशारा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • No Image
    ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले- ‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’
  • No Image
    कौन है वधूसुर, जिसका पता लगाने के लिए ‘भूत बंगले’ में पहुंचे अक्षय कुमार? रिलीज हुआ मजेदार टीजर
  • Today’s big news: 1 July 2025 Acharan News
  • Honey Singh’s Amazing tour and waiting for Panchayat Season 4
  • तांबा हुआ महंगा तो AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ सकते हैं दाम, जानें वजह…..
  • Rohit Sharma Future: क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI रिव्यू मीटिंग के बाद आया बड़ा अपडेट
  • NEET री-एग्जाम से पहले SC पहुंचे छात्र, CJI ने क्यों कर दिया सुनवाई से इनकार
  • Dry Fruits Storage: काजू-बादाम पड़ जाते हैं नरम? इस 1 आसान ट्रिक से लंबे समय तक रहेंगे क्रंची
  • ‘किल’ के बाद फिर दिखेगा राघव जुयाल का खतरनाक अंदाज, ‘द पैराडाइज’ को लेकर बोले- फिल्म मचाएगी धमाल…..
  • “कतर से LNG सप्लाई रुकी तो भारत पर बढ़ा गैस का बोझ, महंगे LPG सिलेंडर का बढ़ सकता है खतरा”…….
Share

Post navigation

Previous: अंतरिक्ष में मना अनोखा बर्थडे! जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया ‘स्पेस केक’, वीडियो वायरल
Next: दोस्त हो या दुश्मन, हाथी सब याद रखता है; जानिए कितनी तेज होती है उसकी मेमोरी
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved