Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • रोहित शेट्टी केस : पुणे से लाई गई स्कूटी से पहुंचा था शूटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शुभम लोनकर मास्टरमाइंड
  • Entertainment

रोहित शेट्टी केस : पुणे से लाई गई स्कूटी से पहुंचा था शूटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शुभम लोनकर मास्टरमाइंड

Mazid Qureshi February 2, 2026 1 minute read

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

रोहित शेट्टी केस : पुणे से लाई गई स्कूटी से पहुंचा था शूटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शुभम लोनकर मास्टरमाइंड मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई में फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार चार में से दो आरोपियों ने पुणे से एक स्कूटी लेकर मुंबई पहुंचाई। इस स्कूटी को उन्होंने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के पास तय जगह पर छोड़ दिया, जहां शूटर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह स्कूटी घटना से करीब दस दिन पहले ही उनके पास लाकर दी गई थी। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड सदस्य शुभम लोनकर है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में आरोपियों को सीधे दिशा-निर्देश शुभम लोनकर से मिलते थे। लोनकर ने ही शूटर को यह निर्देश दिए कि स्कूटी को कहां से उठाना है और फायरिंग कहां करनी है। स्कूटी पुणे के एक शख्स की थी। यह कुछ दिन पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक आदित्य गायकी को 30,000 रुपए में बेच दी गई थी। इस सौदे के लिए केवल सादे कागज और सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आदित्य और दूसरे आरोपी समर्थ पोमाजी ने स्कूटी को मुंबई में निर्धारित जगह पर छोड़ दिया। इस पूरी योजना में स्कूटी खरीदने और छोड़ने वाले लोगों को यह पता नहीं था कि असली शूटर कौन है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह तरीका पिछले कई अपराधों में भी इस्तेमाल होता रहा है। इसमें छोटे-छोटे ग्रुप्स को एक बड़े अपराध के लिए काम पर लगाया जाता है। एक ग्रुप को दूसरे ग्रुप की जानकारी नहीं होती। ऐसे में पकड़े जाने की संभावना कम रहती है। इस साजिश में शामिल चार गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी, समर्थ पोमाजी, सिद्धार्थ दीपक और स्वप्निल बंडू हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन सभी आरोपियों का शुभम लोनकर से सीधे संपर्क था और उसने ही उन्हें निर्देश दिए। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि पांचवें संदिग्ध से भी पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति मुख्य साजिशकर्ता हो सकता है।

🎯 Random Posts

  • सोशल मीडिया पर ‘डॉन’ बनने का शौक पड़ा भारी, पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ईगल
  • “चीनी के दाम घटने की उम्मीद, घरेलू बाजार में 2.5 लाख टन स्टॉक उतारेंगी रिफाइनरियां”……
  • 27 अगस्त के राष्ट्रीय समाचार: अमेरिकी 50% टैरिफ, फ्लाईओवर प्रोजेक्ट और मिशन सुदर्शन चक्र – New Breaking News
  • “IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी, 22-23 सितंबर को होगी परीक्षा”…..
  • “सरकार के खिलाफ बोलना अपराध नहीं” — बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • नोएडा में सनसनीखेज वारदात: युवक ने दो बच्चों समेत तीन लोगों पर किया चाकू से हमला
  • रूस का यूक्रेन पर भीषण ड्रोन अटैक, दागीं 37 मिसाइलें
  • बदल रही भारतीयों की खाने की थाली! अब स्वाद के साथ प्रोटीन और पोषण पर बढ़ा जोर
  • प्रेग्नेंसी में राधिका आप्टे से प्रोड्यूसर का असंवेदनशील व्यवहार, डॉक्टर से मिलने से किया मना – New Breaking
  • भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बीच रुपया मजबूत, दो सप्ताह बाद 88 के नीचे खुला – New Breaking Record
  • Puri Train Derailment: पुरी में पटरी से उतरी MEMU पैसेंजर ट्रेन, रेलवे और RPF की टीम मौके पर पहुंची
  • “दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा” को बताया अनोखा कलाकार, बोले- उनके जैसा न कोई हुआ, न होगा…..
  • No Image
    ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जल्द खत्म होगा, हफ्तों में लक्ष्य हासिल कर लेगा अमेरिका: मार्को रुबियो
  • GSTMarket: उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों की नजरें जीएसटी 2.0 सुधारों पर – Breaking New record
  • ‘भगवान भी नहीं भूल पाएंगे…’ सुनील दर्शन ने फिर उठाया पुराना विवाद, सनी देओल पर लगाए भरोसा तोड़ने के आरोप….
Share

Post navigation

Previous: इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 : अब तक 35,000 से अधिक पंजीकरण, 100 से अधिक देशों और 500 से अधिक स्टार्टअप लेंगे भाग
Next: बिहार में नीट छात्रा दुष्कर्म-हत्या केस सीबीआई को सौंपने पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved