Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Nature
  • गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
  • Nature
  • News

गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Mazid Qureshi September 1, 2026 1 minute read

प्रयागराज में गंगा-यमुना का रौद्र रूप! 🌊 संगम के आसपास बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में पानी घुस गया है।

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

प्रयागराज… जिसे हम तीर्थों का राजा कहते हैं। जहाँ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन सिर्फ तीन नदियों का संगम नहीं, बल्कि आस्था, धैर्य और सदियों पुरानी संस्कृति का मिलन है। लेकिन आज, उसी पावन धरा पर प्रकृति ने अपनी भृकुटी तान ली है। पहाड़ों पर बरसे बादलों का गुस्सा अब मैदानी इलाकों में पानी का सैलाब बनकर बह रहा है। गंगा और यमुना, जो कभी अपनी शांत लहरों से अध्यात्म का अमृत बांटती थीं, आज उनके भीतर का वेग… डराने लगा है।

जहाँ संगम की ओर जाने वाली पक्की सड़कें अब पानी के नीचे गायब हो चुकी हैं। लोग कमर तक पानी में अपनी गृहस्थी का सामान सिर पर उठाए सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं

कुदरत का नियम भी अजीब है… जो नदियां जीवन देती हैं, जब वे अपने किनारों को लांघने पर आमादा हो जाएं, तो जीवन बचाने की जद्दोजहद शुरू हो जाती है। पहाड़ों और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश ने इस त्रिवेणी की नगरी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कानपुर बैराज से छूटता पानी और माताटीला बांध से आता यमुना का उफान, दोनों मिलकर प्रयागराज की छाती पर भारी पड़ रहे हैं। देखते ही देखते, संगम का विहंगम नजारा… एक खौफनाक मंजर में तब्दील होने लगा है।

ये सिर्फ पानी का बढ़ना नहीं है, ये उन हजारों जिंदगियों का थम जाना है जो इन नदियों के साए में पलती हैं। सलोरी, छोटा बघाड़ा, दारागंज… प्रयागराज के वो मोहल्ले जहाँ कभी छात्रों की किताबों के पन्ने पलटते थे, जहाँ कभी सुबह-शाम मंत्रोच्चार गूंजता था, आज वहाँ सिर्फ पानी की गड़गड़ाहट है। रास्ते बंद हो चुके हैं, दरवाजे बंद हो चुके हैं। अपनों तक पहुँचने की राहें अब इस बेकाबू पानी ने रोक दी हैं। जहाँ गाड़ियां दौड़ती थीं, वहाँ अब नावें चल रही हैं।

दारागंज घाट, जहाँ जलस्तर बढ़ने के कारण लोग मजबूरी में सड़कों के किनारे अंतिम संस्कार कर रहे हैं। चेहरे पर लाचारी और आंखों में आंसू हैं।
मुश्किलें सिर्फ जिंदा रहने की नहीं हैं… इस त्रासदी ने विदाई के सम्मान को भी चुनौती दे दी है। दारागंज घाट के डूबने से आज इस पवित्र नगरी की सड़कों पर अंतिम संस्कार करने की बेबसी साफ देखी जा सकती है।

यह वो प्रयागराज है जो मोक्ष की कामना करने वालों को पनाह देता है, गंगा किनारे रहने वाले यहां के लोग दिल खोलकर सबका सम्मान करते हैं। महाकुंभ जैसे विशाल पर्व में जहां पूरी दुनिया से करोड़ों लोग अतिथि बनकर आए और प्रयागराज ने उन सबका सत्कार। लेकिन आज पूरा प्रयागराज खुद पनाह मांग रहा है। नदी किनारे बसी बस्तियों में हर गुजरते घंटे के साथ धड़कनें तेज हो रही हैं, क्योंकि पानी अब दहलीज लांघकर कमरों में दाखिल हो रहा है।

लेकिन प्रयागराज हारना नहीं जानता। इस विपदा के बीच भी हौसले की नावें तैर रही हैं। जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर मुस्तैद हैं। चौबीसों घंटे लाउडस्पीकर से गूंजती चेतावनी लोगों को महफूज रखने की कोशिश में जुटी है। राहत शिविरों में उम्मीद के दीये जलाए जा रहे हैं। नदियां भले ही उफान पर हों, लेकिन इंसानी जज्बा आज भी इन लहरों से ऊंचा खड़ा है।

प्रयागराज आज एक परीक्षा के दौर से गुजर रहा है। गंगा और यमुना का यह रौद्र रूप इस बात का गवाह है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना छोटा है। प्रार्थनाएं जारी हैं, कोशिशें लगातार हैं, और उम्मीद सिर्फ इतनी है कि पहाड़ों का गुस्सा शांत हो, नदियां अपनी मर्यादा में लौटें और इस पावन धरा पर फिर से जिंदगी मुस्कुराए।

वीडियो को शेयर करें ताकि लोगों तक इस स्थिति की गंभीरता और अपनों की सलामती की दुआ पहुंच सके।

🎯 Random Posts

  • Why Girls Fear Lizards: शेर-चीते से नहीं, लेकिन छिपकली से क्यों डर जाती हैं कई लड़कियां? जानिए इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह
  • भारत–पाक T20 वर्ल्ड कप मैच कब है? जानिए पहली भिड़ंत की पक्की तारीख!
  • “Rakhi Blouse Designs: राखी पर साड़ी के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, दिखेगा सबसे स्टाइलिश लुक”…..
  • Kitchen Spices Safety Tips: क्या आपके किचन के मसाले खराब हो चुके हैं? इन संकेतों से करें पहचान
  • मुंबई में मुहर्रम जुलूस को कथित तौर पर निशाना बनाने की साजिश नाकाम, 14 हजार से ज्यादा संदिग्ध कैप्सूल जब्त; आरोपी गिरफ्तार
  • Leftover Idli Recipe: बासी नहीं, स्वाद का खजाना है बची इडली; ऐसे बनाएं लाजवाब नाश्ता
  • Parle Agro FDA Raid: पार्ले के वेयरहाउस पर FDA की छापेमारी, एक्सपायर्ड Frooti और Appy Fizz का स्टॉक मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड…..
  • श्रीलंका में कप्तान शुभमन गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • Cute Baby Myth: क्या बच्चों की तस्वीरें देखने से सच में क्यूट पैदा होता है नवजात? जानिए इस दावे की सच्चाई
  • Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, 10 ग्राम पर ₹1,100 तक की गिरावट; खरीदारी का अच्छा मौका?
  • 71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले- वर्कआउट मेरे लिए मेडिटेशन जैसा…..
  • रक्षाबंधन पर बजट में खरीदें मिठाइयां, स्वाद भी रहेगा बरकरार और जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ
  • No Image
    ‘आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं’, इमरान खान ने फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल
  • Zomato पर अब नहीं बिकेगा ‘नकली पनीर’? Analog Dairy वाली डिश पर कंपनी का बड़ा फैसला
  • पति की हत्या के चर्चित मामलों में क्यों दिख रहा है इजाफा? एक्सपर्ट ने बताए मानसिक और भावनात्मक कारण
Share

Post navigation

Previous: “मां, मुझे बचा लो…” रीवा अस्पताल में गर्भवती की मौत ने खड़े किए सिस्टम पर सवाल
Next: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल का रास्ता क्यों चुनते हैं भारतीय?
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved