Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Business
  • कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहीं तो पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं: एचएसबीसी की प्रांजुल भंडारी
  • Business
  • National
  • Science

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहीं तो पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं: एचएसबीसी की प्रांजुल भंडारी

Mazid Qureshi June 9, 2026 1 minute read

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहीं तो पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं: एचएसबीसी की प्रांजुल भंडारी

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी रहीं तो पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं: एचएसबीसी की प्रांजुल भंडारी नई दिल्ली, 9 जून । एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने मंगलवार को कहा कि अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और भारत का तेल आयात बिल लगातार बढ़ता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की जा सकती है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भंडारी ने कहा कि हाल के महीनों में भारत में आयातित कच्चे तेल की वास्तविक लागत (लैंडेड कॉस्ट) करीब 110 डॉलर प्रति बैरल रही है। उनके अनुसार, इस स्तर पर तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) पर भारी वित्तीय दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले एक महीने में भारत में तेल आयात की लागत लगभग 110 डॉलर प्रति बैरल रही है। इन स्तरों पर तेल वितरण कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार ने इस बोझ का बड़ा हिस्सा अपने ऊपर लिया है और तेल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती की है।” भंडारी ने कहा कि तेल की ऊंची वैश्विक कीमतों का पूरा बोझ केवल सरकार नहीं उठा सकती और इसका कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं को भी वहन करना होगा। उन्होंने कहा, “इस बोझ का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं को भी उठाना चाहिए। खुदरा ईंधन कीमतों में पहले ही 7.5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें थोड़ी और बढ़ोतरी की जा सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी राय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 से 12 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी उचित होती, क्योंकि इससे वैश्विक तेल कीमतों के झटके का बोझ सरकार और उपभोक्ताओं के बीच अधिक संतुलित तरीके से बंटता। प्रांजुल भंडारी ने संकेत दिया कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “अगर यह संकट जारी रहता है और भारत का आयातित तेल बिल इसी तरह ऊंचा बना रहता है, तो यहां से ईंधन कीमतों में कुछ और बढ़ोतरी संभव है।” उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक कच्चे तेल बाजार में लगातार अस्थिरता बनी हुई है और इससे ऊर्जा आयात की लागत पर दबाव बढ़ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने भी बताया था कि देश की तेल विपणन कंपनियां अभी भी भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं। कंपनियों को प्रतिदिन लगभग 600 से 700 करोड़ रुपए का अंडर-रिकवरी (कम वसूली) नुकसान हो रहा है, जिसमें एलपीजी बिक्री पर होने वाला घाटा भी शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण खन्नूजा ने कहा कि यह नुकसान मुख्य रूप से खुदरा बिक्री कीमतों और अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों के बीच बढ़ते अंतर के कारण हो रहा है। उनके अनुसार, वैश्विक बाजार में ईंधन की ऊंची कीमतों और घरेलू स्तर पर नियंत्रित खुदरा कीमतों के चलते तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

🎯 Random Posts

  • Onion Politics: प्याज के दाम ने कब-कब गिराई सरकार? जानिए कैसे रसोई की इस चीज ने बदला देश का सियासी मिजाज
  • MSME Bill 2026: छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, समय पर मिलेगा भुगतान, राज्यसभा से पास हुआ संशोधन विधेयक….
  • 8th Pay Commission: क्या समय से पहले आएगी रिपोर्ट? सरकार ने संसद में दिया बड़ा जवाब…..
  • पान मसाला की पैकिंग पर FSSAI का बड़ा फैसला, इन प्लास्टिक और सिंथेटिक सामग्रियों पर लगी रोक…..
  • ‘दायरा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच दिखा जबरदस्त टकराव….
  • UCC पर राशिद अल्वी का निशाना, बोले- “मुसलमानों के खिलाफ जिद”, 21 राज्यों में लागू करने की योजना पर उठाए सवाल…….
  • No Image
    ICC Men’s T20 World Cup में सुपर-8 की जंग तेज
  • ENG vs PAK 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने जताई नाराजगी
  • Human Exosuit: 200 किलो का सामान लेकर भी दौड़ सकेंगे जवान? जानिए कैसे काम करता है ह्यूमन एग्जोसूट
  • ‘रामायण’ के ट्रेलर ने जीता रामानंद सागर के पोते का दिल, बोले- दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय संस्कृति….
  • बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या: सिर और गर्दन में दागी गईं 4 गोलियां, धारदार हथियार से भी हमला; 4 लाख रुपये के विवाद में वारदात की आशंका
  • न्यूयॉर्क में जश्न के बीच चली गोलियां! NBA चैंपियनशिप जीत के बाद टाइम्स स्क्वायर में मची अफरा-तफरी
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में फिलीपींस के विदेश सचिव से की 1 मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा – New Trending News
  • Single Mother Actresses: पति से अलग होने के बाद अकेले बच्चों की परवरिश कर रहीं ये एक्ट्रेसेस, करियर भी रखा जारी….
  • अब बिना कीटनाशक बचेगी फसल? ध्वनि तरंगों से टिड्डियों को भगाने की नई तकनीक चर्चा में
Share

Post navigation

Previous: बांग्लादेश की सांसद ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंता, रहमान सरकार को घेरा
Next: ऑक्सफोर्ड में आचार्य प्रशांत, बताएंगे ‘आत्म-ज्ञान’ और ‘स्व-शिक्षा’ का महत्व
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved