Skip to content
Bazaart_20250620_024615_864 (1)

हर कदम आपके साथ

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • SPORTS
  • TRENDING
  • TECHNOLOGY
  • BUSINESS
  • ASTROLOGY
  • STATE
  • ENTERTAINMENT
  • VIDEO
  • Home
  • Entertainment
  • आम्रपाली दुबे की वजह से काजल राघवानी संग काम नहीं करते निरहुआ? ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
  • Entertainment

आम्रपाली दुबे की वजह से काजल राघवानी संग काम नहीं करते निरहुआ? ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Mazid Qureshi July 13, 2026 1 minute read

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी में हुई बहस, पवन सिंह भी आए बीच में

📰 Latest Posts

  • “छत्तीसगढ़ में Gen Z का नेता कौन”? मोदी या राहुल गांधी पर युवाओं ने दिया चौंकाने वाला जवाब……
  • “राहुल वैद्य-दिशा परमार” का आलीशान आशियाना, छत पर बना है स्विमिंग पूल; फराह खान ने कराया होम टूर…….
  • “UPI Charge” पर अशनीर ग्रोवर का सवाल, बोले- बड़े ट्रांजैक्शन फ्री तो छोटे दुकानदारों से चार्ज क्यों….?
  • “सुरभि चंदना” के घर गणपति भोग से पहले गैस लीकेज, परिवार ने ऐसे संभाली स्थिति……
  • Oracle Layoff : सुबह 6 बजे ईमेल से गई नौकरी, कर्मचारियों को बताया- आज है आखिरी वर्किंग डे……
  • “DU में बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द, जानें बैकलॉग क्लियर करने की पूरी समय सीमा”……
  • “ऋतिक रोशन ने भांजी सुरानिका के 30वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर कीं बचपन की तस्वीरें”…….
  • “पाकिस्तानी हिंदू ने परिवार संग राम मंदिर दर्शन की जताई इच्छा, पोस्ट हुई वायरल”; यूजर्स बोले- “राम सभी के हैं”
  • “अंबानी के गणेशोत्सव” में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, ईशा अंबानी से हुई खास मुलाकात; फैंस बोले- बिहार के लिए गर्व की बात……
  • “असम की नागांव सीट पर कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को दिया टिकट, पूर्व CM की बहू लड़ेंगी उपचुनाव”……
  • “मसूद अजहर” पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, भारत ने कहा- सिर्फ घोषणाओं से नहीं होगी आतंकवाद पर कार्रवाई…..
  • “शेयर बाजार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा” ! चीन की तेल खरीदारी बढ़ी तो क्यों बढ़ सकती है मुश्किल ?……..
  • ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर नन्हीं बच्ची का प्यारा डांस वायरल, एक्सप्रेशंस ने जीता दिल…..
  • तेल, प्याज से लेकर गैस तक क्यों बढ़ रही महंगाई ? जानें किचन का बजट बिगड़ने की बड़ी वजहें…..
  • “नाना पाटेकर-मनीषा कोइराला” के अफेयर की खबरों पर राइटर का रिएक्शन, बोले- दोनों के बीच कुछ तो था……

Bhojpuri Bawaal Promo: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जियो हॉटस्टार के आगामी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। प्रोमो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच हुई तीखी नोकझोंक को लेकर हो रही है।

प्रोमो में दिखा भोजपुरी सितारों का जलवा

जियो हॉटस्टार द्वारा जारी प्रोमो वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शानदार अंदाज में एंट्री करते दिखाई देते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक साथ मंच पर पहुंचते हैं, जबकि पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव अलग अंदाज में एंट्री लेते हैं। सभी सितारे एक डाइनिंग टेबल पर बैठकर बातचीत शुरू करते हैं, जहां मजाक-मस्ती के बीच कई चौंकाने वाले सवाल भी पूछे जाते हैं।

पवन सिंह से प्यार वाला सवाल बना चर्चा का विषय

प्रोमो में पवन सिंह काजल राघवानी से पूछते हैं कि उन्हें जीवन में प्यार कब हुआ था। इस पर काजल मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, “आप ही से तो हुआ था।” काजल का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और दर्शक इसे शो का सबसे मजेदार पल बता रहे हैं।

इसके बाद काजल राघवानी पवन सिंह से तेज प्रताप यादव के साथ उनके रिश्तों को लेकर सवाल पूछती हैं। सवाल सुनते ही माहौल थोड़ा गंभीर हो जाता है। इस दौरान आम्रपाली दुबे मजाकिया अंदाज में “ब्रेकिंग न्यूज” कहती नजर आती हैं, जिससे शो का माहौल और दिलचस्प बन जाता है।

आम्रपाली और काजल के बीच हुई तीखी बहस

प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा तब सामने आता है जब काजल राघवानी आम्रपाली दुबे से सीधा सवाल पूछती हैं।

काजल पूछती हैं, “क्या आपकी वजह से दिनेश जी मेरे साथ काम नहीं करते हैं?”

यह सवाल सुनते ही माहौल बदल जाता है। निरहुआ तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि काजल सीधे-सीधे आरोप लगा रही हैं।

इसके बाद आम्रपाली और काजल के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है। प्रोमो में काजल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “मुझे आप पर दया आती है।” वहीं आम्रपाली भी नाराज नजर आती हैं।

झगड़े के बीच परेशान दिखे पवन सिंह

दोनों अभिनेत्रियों के बीच बढ़ती बहस को देखकर पवन सिंह बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं। वह कहते हैं, “कहां ये झगड़ा चल रहा है भाई?” इसके बाद माहौल और गर्म हो जाता है और कई प्रतिभागी अपनी सीट छोड़कर उठ जाते हैं। प्रोमो के अंत में आम्रपाली गुस्से में कहती दिखाई देती हैं कि उन्हें इस बकवास में कोई दिलचस्पी नहीं है।

वहीं निरहुआ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “ये बिग बॉस के ऊपर जाएगा भाई।”

कब और कहां देख सकेंगे ‘भोजपुरी बवाल’?

इसके साथ ही अब बात की जाए तो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ‘भोजपुरी बवाल’ को कब से देखा जा सकता है तो इसे 2 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसे जियो हॉटस्टार के साथ ही कलर्स पर भी देख सकते हैं.

🎯 Random Posts

  • Side Effects of Eating Samosa: सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए, सेहत पर पड़ सकता है असर
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
  • अंग्रेजों के खिलाफ भारत का पहला ‘Boycott’ ?
  • Daulat Ki Chaat Recipe: घर पर बनाएं पुरानी दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट, आसान है तरीका
  • तापसी पन्नू का पैपराजी पर फूटा गुस्सा ! कंगना संग विवाद पर बोलीं- “आपको मजा आ रहा है”…..?
  • पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला: बंगाल में राजनीतिक हिंसा के दोषियों पर होगी कार्रवाई, कटवा रैली में बड़ा ऐलान
  • चेहरे के जिद्दी कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार नीम का पानी लगाने से मिल सकते हैं ये फायदे….
  • IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल को घेरा, बोले- फील्ड प्लेसमेंट में सुधार की जरूरत
  • No Image
    पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
  • प्रशांत किशोर का CM सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला, बोले- ‘एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है’
  • पाकिस्तान में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में दूसरी बार महंगाई का झटका…..
  • Mirzapur The Movie Review: भौकाल पूरा है, कहानी भी दमदार..लेकिन 3 घंटे 17 मिनट की फिल्म कहीं-कहीं खिंचती है..
  • Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? बिना जहर के घर से बाहर भगाने के आसान और असरदार उपाय
  • Indian Cricket News: अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में थामेंगे KKR का हाथ
  • NEET पेपर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन: दिल्ली में थाली बजाकर लगाए ‘गो-प्रधान-गो’ के नारे, छात्रों के लिए न्याय की मांग
Share

Post navigation

Previous: Best Places To Visit In Bihar During Monsoon: बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
Next: गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Copyright @ Acharan news | MoreNews by AF themes.
Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions About Us
Copyright © Acharan News | All Rights Reserved